icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टनल हादसे में फंसे 22 मजदूर: रेस्क्यू जारी, तीन अब भी दबी चिन्तन

Dehradun, Uttarakhand:THDC की विष्णु गाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में गुरुवार शाम 6:45 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में टनल के भीतर 22 मजदूर फंस गए थे जिनमें से 14 मजदूरों को शुरुआत में ही निकाल लिया गया साथ अन्य लोगों को भी रेस्क्यू किया गया जिनकी मौत हो चुकी थी। तीन मजदूर अभी भी टनल में फंसे हुए हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है। अब तक अपने मीडिया में जो तस्वीर देखी वह तस्वीर आपदा प्रबंधन तंत्र या अन्य एजेंसीज के कैमरे से देखी लेकिन now देखिए जी मीडिया के कैमरे से इस पूरी टनल का हाल। ज़ी मीडिया की टीम टनल में पैदल चलते हुए करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर का सफर तय करते हुए टनल के हर उस हिस्से में पहुंची जहां रेस्क्यू की चुनौतियां सामने खड़ी हैं। वॉक थ्रू 1 वॉक थ्रू 2 वॉक थ्रू 3 वॉक थ्रू 4 टिक टैक पंप ऑपरेटर पानी के बीच से जाते विजुअल कीचड़ से जाते विजुअल वॉक थ्रू रेस्क्यू दिखाते हुए वॉक थ्रू टिक टैक SDRF टिक टैक विनय उपाध्याय प्लांट हेड HCC वॉक थ्रू वॉक थ्रू
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर DMRC 4 बजे से मेट्रो, रक्षा मंत्रालय के लिए QR टिकट

Noida, Uttar Pradesh:शनिवार, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम जनता की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपने पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे मेट्रो सेवाएँ शुरू करेगा。 उस दिन के तय टाइम-टेबल के अनुसार, रेगुलर रेवेन्यू सेवाएँ शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएँ 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी。 खास मेहमानों और असली आमंत्रित लोगों के लिए बिना किसी परेशानी के यात्रा का इंतज़ाम करने के लिए, DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1,30,000 खास पहले से जारी (pre-vended) QR टिकट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड साथ रखने वाले आमंत्रित लोगों को उनकी यात्रा आसान बनाने के लिए तय मेट्रो स्टेशनों पर खास पहले से जारी QR टिकट दिए जाएँगे। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के सबसे नज़दीकी स्टेशन हैं। इन खास QR टिकटों का इस्तेमाल करके की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को वापस (reimburse) किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जश्न, लोग हुए उत्साहित

Begusarai, Bihar:एंकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेगूसराय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के नेतृत्व में शहर में करीब 1.2 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कपासिया चौक से शुरू हुई यह यात्रा सुभाष चौक तक पहुंची। यात्रा में नगर विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वहीं सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत करते नजर आए। आपको बताते चले कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेगूसराय में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कपासिया चौक से सुभाष चौक तक करीब 1.2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग शामिल हुए।यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से सराबोर नजर आया। सुभाष चौक पहुंचने पर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर वे यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा का सबसे आकर्षक नजारा सड़क के दोनों ओर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं का रहा। विभिन्न विद्यालयों के बच्चे कतारबद्ध होकर यात्रा का इंतजार करते नजर आए। मंत्री के पहुंचते ही बच्चों और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। देशभक्ति गीतों की गूंज और हवा में लहराते तिरंगों ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया।जहां-जगह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी झलक देखने को मिली। इस दौरान प्रभारी मंत्री RAMKRIPAL यादव ने कहा कि पूरा देश तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन वीर शहीदों को याद कर रहा है, जिन्होंने देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। बेगूसराय में निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों की भागीदारी ने यात्रा को खास बना दिया।
0
0
Report

DVC क्वार्टर तोड़ने के विरोध में निरसा के लोग विधायक से मिले

Dhanbad, Jharkhand:निरसा के लोग DVC पंचेत प्रबंधन द्वारा क्षेत्र के क्वार्टरों को तोड़े जाने और जबरन खाली कराए जाने के विरोध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरूप चटर्जी से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कई दशकों से लोग इन क्वार्टरों में रह रहे हैं और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घरों को तोड़ा जा रहा है, जिससे बेघर होने की स्थिति है. विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि DVC को उनकी समस्या से अवगत कराएंगे ताकि घर बचाए जा सकें. अवधेश सिंह ने कहा कि वे पिछले कई दशकों से इन घरों में रह रहे थे और अब क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं. इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही. विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि निरसा के लोग भाजपा को वोट दें और केंद्र सरकार उनके आशियाने को तोड़ने पर लगी है. लोग ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनें जो उनके परेशानियों में साथ दें. आज DVC हर क्वार्टर से 20-25 हजार किराया और बिजली का बिल चार गुना वसूल रही है. केंद्र सरकार की सोच है कि लोगों को हटाकर निजी सेक्टर को ज्यादा मुनाफा मिल सके. अगर स्थानीय जनता सहयोग करे तो मैं लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूँ.
0
0
Report

आवारा मजनू की दहशत के चलते तीन बहनों ने छोड़ा स्कूल,डेढ़ हफ्तों से नहीं गई स्कूल कॉलेज छात्राएं

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... नाबालिक बहनों में दहसत ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के एक कॉलोनी के रहने वाली तीन छात्राएं अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे।जहां उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ करने और जबरन नंबर मांगने और दोस्ती करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।वही पीड़ित छात्राओं का आरोप है।कि उन्हें बीते 8 दिन से उक्त आरोपी युवक परेशान कर रहा है जिसकी दहसत के चलते उन्होंने अब स्कूल कॉलेज जाना भी छोड़ दिया। ...... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी का है।जहा के रहने वाले तीन नाबालिक छात्राएं आज अपनी चाची और मम्मी के साथ मिलकर एक सभासद महिला संगतः एसपी ऑफिस पहुंची। जहां पुलिस अधीक्षक को पीड़ित छात्रा की मां कविता देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया।कि उनकी 14 वर्षीय बेटी जो की दसवीं क्लास में पढ़ती है के साथ पड़ोस का ही रहने वाला कपिल नाम का युवा कई बार दीवार बांधकर घर में घुस गया और नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया पीड़ित छात्रा के साथ बीते एक हफ्तों से जबरन दोस्ती करने व मोबाइल नंबर लेने ओर छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दे रहा है। जिसकी शिकायत पीड़ितों न कई बार थाना पुलिस को की।लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।इस दौरान उक्त आरोपी युवक घर वालों ने पीड़ित पक्ष के लोगों के घर पर हमला बोल दिया ।और मारपीट करते हुए पीड़ित छात्रा की चाची के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही पीड़ित छात्राओं का कहना है कि उक्त आरोपी युवक की दहशत के चलते उन्होंने बीते एक हफ्तों से स्कूल ओर कालेज जाना भी छोड़ दिया है। अब पीड़ित छात्रा न्याय के लिए थाना कोतवाली से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगा चुकी है हालांकि अभी तक पीड़ितों की तहरीर पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
0
0
Report
Advertisement

कांवड़ यात्रा बना रिकॉर्ड, 4.5 करोड़ से अधिक भक्तों के साथ सुरक्षा भी मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में इस बार कांवड़ यात्रा ने आस्था और व्यवस्था का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच 4.5 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए यात्रा का हिस्सा बने। करोड़ों शिवभक्तों की इस विशाल यात्रा के बावजूद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही और बड़ी दुर्घटना की कोई घटना सामने नहीं आई।हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कांवड़ मार्ग गूंजता रहा और यूपी के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।वीओ-1सावन में शिवभक्ति का ये नजारा...कांवड़ियों का सैलाब... हाथों में कांवड़ और जुबां पर हर-हर महादेव का जयघोष।गाजियाबाद से हरिद्वार तक इस बार आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि कांवड़ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया।वीओ-2इस बार 4.5 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए इस यात्रा का हिस्सा बने।लंबा सफर, भारी भीड़ और लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।यात्रा के दौरान बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और कांवड़ यात्रा सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई।बाइट — उमेश मिश्रा, डीएम मुजफ्फरनगरवीओ-3मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा के सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहा।यहां प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए।अधिकारी लगातार ग्राउंड पर निगरानी करते रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात रहीं।बाइट — संजय कुमार, एसएसपी मुजफ्फरनगर
0
0
Report

शुक्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रभारी मंत्री ने नाव से किया दौरा, 200 राहत किट वितरित उन्नाव

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow12m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:शुक्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रभारी मंत्री ने नाव से किया दौरा, 200 राहत किट वितरित उन्नाव। शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने नाव के माध्यम से निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कर्बला, गोताखोर, मिश्रा कॉलोनी समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार गौड़, एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था, आवागमन और लोगों की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी। इसके बाद शासन-प्रशासन की ओर से बाढ़ संभावित क्षेत्र के लोगों के लिए श्री प्रकाश ज्वाला देवी स्कूल में बनाए गए राहत स्थल पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। यहां करीब 200 राहत किट प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
0
0
Report
Advertisement

15 अगस्त 2026: लाल किले के पास ट्रैफिक रोक, सिर्फ वैध वाहनों को अनुमति

Noida, Uttar Pradesh:15 अगस्त 2026 को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस-2026 मनाया जाएगा, जहाँ भारत के माननीय प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। इस अवसर को देखते हुए और आम जनता की सुरक्षा व सुविधा के लिए, 15.08.2026 को लाल किले और उसके आस-पास कुछ ट्रैफ़िक प्रतिबंध और डायवर्ज़न लागू रहेंगे। लाल किले के आस-पास ट्रैफिक पर रोक: 15.08.2026 को सुबह 04:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक आम ट्रैफिक के लिए नीचे दी गई सड़कें बंद रहेंगी। सिर्फ़ वैध लेबल वाली गाड़ियों को ही आने-जाने की इजाज़त होगी- नेताजी सुभाष मार्ग - दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक लोथियन रोड - GPO दिल्ली से छत्ता रेल चौक एस.पी. मुखर्जी मार्ग - एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाज़ार चौक चांदनी चौक रोड - फाउंटेन चौक से लाल किला निषाद राज मार्ग - रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड - नेताजी सुभाष मार्ग तक रिंग रोड - राजघाट से ISBT कश्मीरी गेट इन रास्तों से बचें: जिन यात्रियों के पास वैध पार्किंग लेबल नहीं हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 15.08.2026 को सुबह 04:00 बजे से सुबह 10:00 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें:- सी-हेक्सागन, इंडिया गेट كوبरनिकस मार्ग मंडी हाउस त Tilक मार्ग मथुरा रोड BSZ मार्ग नेताजी सुभाष मार्ग जे.एल. नेहरू मार्ग निज़ामुद्दीन खट्टा और ISBT कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड सलीमगढ़ बाईपास से होते हुए आउटर रिंग रोड वैकल्पिक मार्ग: उत्तर-दक्षिण Movement: अरबिंदो मार्ग → सफदरजंग रोड → कमल अतातुर्क मार्ग → कौटिल्य मार्ग → एस.पी. मार्ग → 11 मूर्ति → मदर टेरेसा क्रिसेंट → पार्क स्ट्रीट → मंदिर मार्ग → पंचकुइयां रोड → रानी झाँसी रोड। पूर्व-पश्चिम Movement: एनएच-24/एनएच-9-निजामुद्दीन खट्टा बारापुला रोड → रिंग रोड। वैकल्पिक रूप से: डीएनडी → बारापूला रोड/रिंग रोड। ट्रांस-यमुना से उत्तरी दिल्ली तक: पुस्ता रोड → जीटी रोड → युधिस्टर सेतु → आईएसबीटी कश्मीरी गेट। कमर्शियल गाड़ियों और बसों पर पाबंदियाँ: 14.08.2026 की रात 12:00 बजे से 15.08.2026 की सुबह 11:00 बजे तक निज़ामुद्दीन खट्टा और वज़ीराबाद ब्रिज के बीच माल ढोने वाली गाड़ियों को चलने की इजाज़त नहीं होगी। इस दौरान महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतर-राज्यीय बसों को चलने की इजाज़त नहीं होगी। ट्रैफ़िक प्लान के अनुसार, प्रभावित रास्तों से सिटी बसों/DTC सेवाओं का रूट बदला जाएगा। प्रतिबंधित सड़कों पर जाने से बचें और तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का पालन करें। अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। ट्रैफिक साइन, VMS और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। ट्रैफ़िक की ताज़ा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस की आधिकारिक एडवाइज़री देखते रहें। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस सभी यात्रियों से अपील करती है कि वे सहयोग करें और स्वतंत्रता दिवस–2026 के दौरान सुरक्षित और सुचारू रूप से ट्रैफिक चलने में मदद करें।
0
0
Report
0
0
Report

बारिश ने नहीं रोका कटनी की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई

Katni, Madhya Pradesh:रिमझिम बारिश में भी उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब: कटनी में भीगते हुए भी उत्साह से निकली भव्य तिरंगा यात्रा..सांसद श्री वीडी शर्मा सहित कई स्कूली बच्चों शामिल 14 अगस्त को कटनी में देशभक्ति की एक अद्भुत और अदम्य तस्वीर देखने को मिली। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश भी शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के राष्ट्रप्रेम के आगे घुटने टेकती नजर आई। खराब मौसम और फुहारों के बावजूद बच्चों में उत्साह रत्ती भर भी फीका नहीं पड़ा फॉरेस्टर प्लेग्राउंड से विशाल तिरंगा यात्रा शान से रवाना हुई। भीगते हुए हाथों में तिरंगा थामे जब जनसैलाब सड़कों पर निकला, तो "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी जयकारों से पूरा कटनी शहर गुंजायमान हो उठा। फॉरेस्टर प्लेग्राउंड से शुरू होकर यह ऐतिहासिक यात्रा शहर के प्रमुख व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्रों से गुजरी: रूट: फॉरेस्टर प्लेग्राउंड, स्टेट बैंक तिराहा, गाँधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, इस यात्रा में बारिश की परवाह किए बिना जिले के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रशासनिक अमले ने पैदल मार्च कर नागरिकों का हौसला बढ़ाया। यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे:
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज में दवा दुकान के 50 हजार रुपये चोरी का खुलासा, शटर कटवा गिरोह के 3 गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक दवा दुकान से छह दिन पूर्व की गई पच्चास हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शटर कटवा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आठ अगस्त को अज्ञात चोरों ने जीवन ज्योति दवा दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये चुरा लिए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। वही टीम के द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मोतिहारी जिले से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से चोरी की गई राशि में से 6,800 रुपये, इस्तेमाल की गई एक चादर और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में मोतिहारी, सीतामढ़ी और नेपाल के अपराधी भी शामिल हैं。
0
0
Report

छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर जागृति अभियान से नागरिकों को ठगी से सुरक्षा मिलेगी

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -देशभर में साइबर अपराध को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभिनव पहल की है। साइबर अपराधों से बचने के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साइबर जागृति अभियान की शुरुआत की गई है। इस साइबर जागृति अभियान की शुरुआत को लेकर सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि साइबर ठग दिन-ब-दिन नए-नए तरीके इजातकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी किया जा रहा है। इसी तरह के अपराधों से रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ में साइबर जागृति अभियान पुलिस विभाग एक योजना के तहत शुरुआत की गई है। इस जागरूकता अभियान के तहत निश्चित तौर पर साइबर फ्रॉड के मामले से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। अमूमन या देखा जाता है कि बुजुर्ग व्यक्तियों को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है तो वही बैंकिंग सेक्टर जैसे यूपीआई और अन्य माध्यमों से ठगी किया जा रहा है उन सभी बातों को लेकर इस साइबर जागृति अभियान तहत लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और उसे एप के माध्यम से लोगों को साइबर तक के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
0
0
Report

भिवानी नगर परिषद में हाथापाई: वाइस चेयरमैन- क्लर्क घायल, पुलिस ने केस दर्ज के निर्देश

Hansi, Haryana:भिवानी भिवानी नगर परिषद में जमकर चले लात-घुसे, वाइस चेयरमैन व क्लर्क के बीच हाथापाई, मौके पर पहुंची पुलिस भिवानी नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जमकर लात-घुसे चले। इस दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन व क्लर्क के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि व अन्य पार्षद सिटी थाना में पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई करने की डिमांड रखी। इधर, नगर परिषद का क्लर्क उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी ने कहा कि उनके पास आकाश नामक व्यक्ति आया हुआ था। जो पहले भी 25-30 बार पहले भी आ चुका है। इसके बाद उसने अंकित क्लर्क को कहा कि आकाश का काम कर दें, लेकिन उसने काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आपस में डिमांड की। इन्होंने जाट धर्मशाला के सामने पैसे मांगे। पहले 35 हजार रुपए की डिमांड की गई थी, लेकिन डील 30 हजार रुपए में की गई। इसके बाद 30 हजार रुपए आरोपी क्लर्क को दे दिए। शुक्रवार को आकाश उसके पास आया। इसके बाद उसने अंकित क्लर्क को भी बुलाया गया। क्लर्क को कहा कि पैसे किस नाम के लिए गए हैं, सरकार तुम्हें तनख्वाह देती है। पैसे वापस दे इसके, किस नाम के लिए हैं। इसके बाद अंकित आते ही उसके साथ भी बदतमीजी करने लगा। जिसके कारण वहां पर झगड़ा हो गया और उस क्लर्क ने हाथापाई की। दोन के बीच हाथापाई हुई है। उसने ट्रांसफर की फाइल के लिए रुपए मांगे थे। इस मामले में उचित से उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा वे आगे तक शिकायत करेंगे, लेकिन क्लर्क ने गरिमा तक का ध्यान नहीं रखा। ये किसी को कुछ नहीं समझते। नगर परिषद में झगड़े के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इधर, नगर परिषद के क्लर्क अंकित को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने घायल अंकित की एमएलआर काटी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों से बात करेंगे नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि अभी हाथापाई की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि दोनों पक्षों को बुलाकर बात करते हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। जनता की सेवाएं करते हैं। जो-जो जिम्मेदारी है, उसको निभाते हैं। अगर कोई इस प्रकार की बात आई है तो जल्दी पटाक्षेप किया जाएगा और जनता की सेवाएं जारी रहेगी। फाइन निकलवाने के लिए 200 रुपए मांगे-पार्षद वार्ड नंबर 29 से पार्षद सुदामा सिंह ने कहा कि एक महीने पहले हवासिंह उसके पास आया था, उसके साथ वह खुद अंकित क्लर्क के पास काम करवाने गया। उस दौरान उसने कहा कि कल आकर कर दूंगा। कई दिन से चक्कर काटे, लेकिन काम नहीं किया। इसके बाद फोन किया तो फोन नहीं उठाया। बुधवार को वह खुद क्लर्क के पास गया और कहा कि फोन क्यों नहीं उठाया, तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद अभद्र गालियां भी दी। पार्षद ने आरोप लगाया कि हवासिंह से फाइन निकलवाने के लिए इसने 200 रुपए लिए है। इससे ज्यादा भ्रष्टाचार क्या होगा। बाईट,वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी , नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ,पार्षद सुदामा सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top