821101
भभुआ के करजी गांव में छेड़खानी करने के मामले में हुआ आरोपी गिरफ्तार
Bhabua, Bihar:भभुआ महिला थाना पुलिस ने करजी गांव से एक लड़की की छेड़खानी के मामले में 26 वर्षीय यूवक को गिरफ्तार किया था। सूचना के अनुसार महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी, लड़की को प्रताड़ित भी करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैबिनेट विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में भारी नाराज़गी और विरोध प्रदर्शन
Chaka, कैबिनेट विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में नाराजगी; निराश विधायकों और उनके समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के सामने ही मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किए जाने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई हिस्सों में निराशा और साफ नाराजगी देखने को मिली। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार में कई वरिष्ठ विधायकों को जगह नहीं मिल पाई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन में चार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और वरिष्ठ नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए चार विधायकों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक अली मोहम्मद सागर (खनियार), अल्ताफ अहमद कालू (पहलगाम), मीर सैफुल्ला (त्रेहगाम) और शमीमा फिरदौस (हब्बा कदल) शामिल हैं। इस विस्तार के साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या केंद्र शासित प्रदेश के नियमों के तहत तय अधिकतम सीमा तक पहुंच गई है। इस प्रक्रिया में खेल और तकनीकी शिक्षा मंत्री सतीश शर्मा को मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया। दक्षिण कश्मीर के सबसे वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और अनंतनाग पश्चिम के विधायक अब्दुल मजीद भट लारमी को मंत्रिपरिषद में शामिल न किए जाने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक वे संभावित मंत्रियों की सूची में थे और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि किसी कनिष्ठ नेता को उनसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब्दुल मजीद लारमी ने कहा: "मैं इस पद का हकदार था। पंपोर से लेकर पूरे दक्षिण कश्मीर में मैं सबसे वरिष्ठ हूं और हमेशा पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं। मैं पार्टी आलाकमान के सामने अपनी बात रखूंगा, लेकिन मैं पार्टी से अलग नहीं होऊंगा; मैं पार्टी का एक सिपाही हूं। फिर भी, यह दुखद है—आखिरकार, मैं सबसे वरिष्ठ हूं। मैं पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करता हूं, जिन्हें शामिल किया गया है, वे भी इसके हकदार थे।" कैबिनेट विस्तार से न केवल लारमी, बल्कि कई अन्य विधायक भी निराश हुए हैं। इनमें मुबारक गुल भी शामिल हैं, जो पिछले 50 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, नजीर गुरेजी भी इस फैसले से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता मुबारक गुल ने कहा: "मुझे तब भी बाहर रखा गया था और अब भी बाहर रखा गया है। मैंने अब तक 30 शपथ ग्रहण समारोह देखे हैं। हर बार मुझे बाहर रखा गया, और आज भी मुझे बाहर रखा गया है।" हालांकि मुबारक गुल को पार्टी का महासचिव बनाया गया, लेकिन उनके समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। वे कैबिनेट में उन्हें शामिल न किए जाने से नाराज थे। उन्होंने नारे लगाए: "पार्टी से इस्तीफा दो, महासचिव मंजूर नहीं।" अली मोहम्मद सागर की तबीयत ठीक न होने के बावजूद, उन्हें जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उनके लंबे अनुभव और पार्टी पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए शामिल किया गया। उनके बेटे सलमान सागर, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस का युवा चेहरा हैं और हजरतबल से विधायक हैं, ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के अनुभव को अहमियत दी गई है। पत्रकारों से बात करते हुए सलमान सागर ने कहा: "एक बेटे के तौर पर मैं बहुत खुश हूँ। पार्टी ने उनके (अली मोहम्मद सागर के) अनुभव को देखते हुए उन्हें लोगों की सेवा करने का एक और मौका दिया है।" उन्होंने माना कि कुछ नाराजगी है, लेकिन पार्टी की अपनी मजबूरियां भी होती हैं। "जिन लोगों का आपने जिक्र किया, वे पार्टी के स्तंभ हैं। उन्हें मना लिया जाएगा, पार्टी के अंदर किसी तरह के मतभेद का कोई सवाल ही नहीं है।" सतीश शर्मा को बाहर किए जाने और जम्मू के साथ भेदभाव के आरोपों पर उन्होंने कहा: "सतीश को बाहर रखा गया है, हो सकता है उन्हें बाद में फिर शामिल कर लिया जाए। पार्टी में कोई मतभेद नहीं है, यह सब हमारे विरोधी बेवजह का हंगामा खड़ा कर रहे हैं।" सकीना इट्टू ने भी सलमान का समर्थन किया। उन्होंने कहा: "पार्टी ने जो फैसला लिया है, सभी उसे स्वीकार कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में जो कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, उन्हें भी पार्टी ने ही अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। हर कोई मंत्री नहीं बन सकता; लोगों के पास सेवा करने के और भी कई तरीके हैं। पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।" नए शामिल किए गए मंत्रियों ने इस अवसर पर खुशी जताई। शमीमा फिरदौस ने कहा: "मैं पार्टी के संस्थापक शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के मिशन को आगे बढ़ाना जारी रखूँगी।" जो लोग निराश हैं, उनके बारे में उन्होंने कहा: "वे अहम लोग हैं, हो सकता है कि उन्हें कुछ शिकायतें हों; वे आकर पार्टी नेतृत्व से बात करेंगे।" सकीना इट्टू ने भी पार्टी के फैसले का समर्थन किया और कहा कि हर कोई मंत्री नहीं बन सकता; पार्टी में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ लोग सेवा कर सकते हैं।0
0
Report
गन्नावरम हवाई अड्डे पर चक्रवात Arnab का असर, कई उड़ानें रद्द
Noida, Uttar Pradesh:Vijayawada (Andhra Pradesh): Cyclone Arnab Impact At Gannavaram Airport, Several Flights Cancelled Amid Cyclone Warning0
0
Report
चुनाव आयोग के हलफनामे पर आज सुनवाई: याचिकाकर्ता वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी से बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग के हलफनामे और आज सुनवाई पर याचिकाकर्ता वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी से बातचीत0
0
Report
Advertisement
भोजासर ओरण में युवक का शव मिला; पुलिस जांच जारी
Jodhpur, Rajasthan:ओरण में मिला युवक का शव भोजासर ओरण क्षेत्र में मिला युवक का शव। मृतक की पहचान जैसला गांव निवासी नरेश के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द। भोजासर पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाया
Noida, Uttar Pradesh:पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद की 152 डी पर जुलाना के पास हुआ था कैंटर और पिकअप गाड़ी का एक्सीडेंट पिकअप के घायल ड्राइवर को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने क़ाफ़िले की पायलट गाड़ी से तुरंत भिजवाया अस्पताल पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार जा रहे थे चरखी दादरी पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिया मानवता का परिचय0
0
Report
भरतपुर में अतिक्रमण हटाने की तेज़ कार्रवाई, बीनारायण गेट पर विकास का इशारा
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। आज बीनारायण गेट के पास नगर निगम का पीला पंजा चला। निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने गेट के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाए। सरकारी चुंगी को भी ध्वस्त किया गया। भरतपुर के बीनारायण गेट पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिश्नोई के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने गेट के दोनों तरफ अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए। इस दौरान सरकारी चुंगी को भी तोड़ा गया। दरअसल, बीनारायण गेट के दोनों तरफ रास्ता चौड़ा करने और नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। फिलहाल नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह को जन्मदिन पर सिंध नस्ल का घोड़ा गिफ्ट, 1 करोड़ रुपए कीमत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगामी 8 जनवरी 2027 को जन्मदिन है। लेकिन उससे पहले बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन पर अब गिफ्ट मिलनी शुरू हो गए हैं। आज मंगलवार को जुबेरगंज अयोध्या के रहने सरफराज अहमद ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास विश्नोहरपुर पहुंच करके लगभग 1 करोड़ रुपए की कीमत का एक सिंध नस्ल का घोड़ा उन्हें जन्मदिन के पहले उपहार स्वरूप भेंट किया है। गिफ्ट में घोड़ा मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने घोड़े पर बैठ करके अलग-अलग लगभग 500 मीटर तक घुड़सवारी की है। बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल में अब तक लगभग 8 घोड़े हो चुके हैं जिसमें ढाई करोड़ और 2 करोड रुपए तक के घोड़े भी शामिल है। गिफ्ट में मिले घोड़े और बृजभूषण शरण सिंह के घुड़सवारी को देखने के लिए भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। बृजभूषण ने कहा कि दुगामा और कदमबाजी का घोड़ा हमको मिला है जिसपर बैठक कर आराम से चला सकता है। मैं पहले खूब घुड़सवारी करता था 5 से 6 घंटे बैठता था इस पर बैठने में कोई रिस्क नहीं है मैं कोशिश करूंगा कि बुढ़ापे में भी मैं घुड़सवारी करूं आज मैं बस केवल बैठा था। वही गिफ्ट में घोड़ा देने के बाद सरफराज अहमद ने कहा कि सिंध नस्ल का घोड़ा हमने उनको बैठने के लिए गिफ्ट किया है दुगमा चाल में यह चलता है। जैसलमेर बाड़मेर राजस्थान का घोड़ा है लगभग साढ़े चार साल का घोड़ा है 12 लाख रुपए से नीचे यह घोड़े शुरुआत में कम मिलता नहीं है। इससे ज्यादा इसका दाम है घोड़े की चाल के हिसाब से उसका दाम होता है घटता है और बढ़ता भी है इस घोड़े की कीमत मैं आपको बात नहीं सकता।0
0
Report
वासुदेव देवनानी ने अर्जुन मेघवाल से मुलाकात, विधानसभा नवाचारों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली स्पीकर वासुदेव देवनानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से की मुलाकात राजस्थान के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा देवनानी ने मेघवाल को विधान सभा आने का दिया निमंत्रण विधानसभा में हुए नवाचारों एवं संविधान दीर्घा के बारे में दी जानकारी0
0
Report
जोधपुर में सबसे अधिक मतदाता, दूसरे चरण के मतदान की प्रमुख बहस
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में गांव की सरकार के लिए कल फिर सियासी महासंग्राम होगा... दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों की 124 पंचायत समितियों में मतदान होगा... जिला परिषद के 352 वार्डों में 1086 प्रत्याशी और पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में 7318 उम्मीदवार मैदान में हैं... यानी कुल 2549 वार्डों के लिए 8404 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 मतदाता करेंगे... इसके लिए 11 हजार 799 मतदान केंद्र बनाए गए हैं... कुल मतदाताओं में 55 लाख 19 हजार 336 पुरुष, 51 लाख 36 हजार 744 महिलाएं और 47 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं... मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम से होगा... दूसरे चरण में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला जोधपुर जिले में है... यहां 17 पंचायत समितियों के 261 वार्डों में 787 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं... जिला परिषद के 34 वार्डों में 104 प्रत्याशी हैं... जोधपुर में सर्वाधिक 1262 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 लाख 77 हजार 600 मतदाता हैं... वही कोटा जिले में सबसे कम 2 पंचायत समितियों के 34 वार्डों में 83 उम्मीदवार और जिला परिषद के 6 वार्डों में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं... वही 30 अक्टूबर को 3 हजार 626 ग्राम पंचायतो में सरपंच और 33 हजार 804 वार्डपंच के लिए मतदान होगा।0
0
Report
Advertisement
चार बूथों से 416 नाम गैरकानूनी हटे; वोट चोरी पर विपक्ष का हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी वोट देना भारत के हर नागरिक का अधिकार है। हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते आ रहे हैं। आज लोग समझ गए हैं कि 'वोट चोरी' हो रही है और वोटर लिस्ट से गरीबों के नाम हटाए जा रहे हैं। इस बैठक के जरिए आपने दिखाया है कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए। जब हम ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विपक्ष नहीं रुकेगा।0
0
Report
कैबिनेट विस्तार के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासत गरम, विपक्ष ने हमला बढ़ाया
Jammu, कैबिनेट विस्तार के बाद गरमाई सियासत, रविंदर रैना का NC सरकार पर हमला जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार के बाद सियاسي बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कैबिनेट विस्तार को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधा है। रविंदर रैना का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय संतुलन और अनुपात को बिगाड़ा गया है। रैना के मुताबिक, जनता अब सरकार से उब चुकी है, क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। हालांकि, कैबिनेट विस्तार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का अधिकार क्षेत्र बताते हुए रविंदर रैना ने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन उन्होंने सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार डांवाडोल स्थिति में है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सियासी सवाल यही है कि क्या नए मंत्रियों को शामिल करने से सरकार के कामकाज में तेजी आएगी, या फिर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और चुनावी वादों को लेकर विपक्ष के हमले और तेज होंगे?0
0
Report
देवास में काजी इरफान अहमद पर 100 करोड़ की वक़्फ़ जमीन की बंदरबांट का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी में दिनदहाड़े काजी ने 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन बिल्डरों को बेची - एमपी में काजी ने बेच डाली 100 करोड़ की वक़्फ़ भूमि .... - रक्षक ही बना भक्षक... - एमपी के देवास में काजी इरफान अहमद ने वक़्फ़ को 100 करोड़ की करोड़ की जमीन रजिस्ट्री की बिल्डरों को की... - काजी के जमीनी खेल का खुलाशा ... - देवास में वक़्फ़ की 30 एकड़ भूमि को काजी इरफान अहमद पिता हाकिम ने वक़फ़ भूमि बिल्डरों के नाम कर दी रजिस्ट्रार से लेकर प्रशासन नहीं पकड़ पाया काजी का खेल.... - काजी ने खेला हराम का खेल ... दूसरो को धर्म का ग्यान देने वाला काजी निकला भू माफिया... - ज़ी न्यूज़ के पास वो रजिस्ट्री है जो काजी ने वक़्फ़ की जमीन बिल्डरों के नाम रजिस्ट्री की है... - वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि अभी एमपी में वक़्फ़ की जमीन को बंदरबांट करने का काजी का खेल पकड़ा है... - वक़्फ़ वोर्ड ने तहसीलदार को कार्यवाही और पुलिस को FIR के लिए लिखा है... - ऐसी कई और प्रॉपर्टी को बंदरबांट करने की शिकायत मिली है जिनकी जांच की जा रही है...0
0
Report
Advertisement
जयपुर में साइबर ठगी: पेंशन खाते से 1.5 लाख निकाले गए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगों का जाल! बैंककर्मी बनकर पेंशनर को लगाया 1.50 लाख चपत, कई मामलों में लाखों की ठगी नोट - वेब कॉपी जयपुर राजधानी जयपुर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं बैंककर्मी बनकर पेंशन खाते से रकम निकाली जा रही है, तो कहीं क्रेडिट कार्ड चालू कराने और दूसरे की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मुरलीपुरा, करणी विहार, कालवाड़, जवाहर नगर, विद्याधर नगर और मुहाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं। पेंशन खाते से 1.50 लाख रुपए निकाले..... मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय विमलेश चंद्र जोशी साइबर ठगाें का शिकार हुए। जोशी ने पुलिस में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने में मदद का भरोसा दिया। आरोपी ने कहा कि अगले 24 घंटे में प्रमाण पत्र अपडेट हो जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात में मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी जांचने पर पता चला कि उनकी अनुमति के बिना खाते से कुल 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर ठगी..... करणी विहार थाना क्षेत्र में विकास भागवानी ने शिकायत दी कि उन्हें नया क्रेडिट कार्ड चालू करवाना था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर उनसे संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक खाते से 50-50 हजार रुपए के दो ट्रांजैक्शन हुए और कुल एक लाख रुपए निकल गए। कालवाड़ में 1.29 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी.... कालवाड़ थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी, हाथोज निवासी सुजाता ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनके साथ 1,29,350 रुपये की धोखाधड़ी हुई। मामले में साइबर पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जवाहर नगर में पहचान बदलकर 2.13 लाख रुपए की ठगी... जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तोलाराम ने शिकायत दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी अन्य की पहचान बनाकर उन्हें धोखा दिया और 2,13,500 रुपये की संपत्ति हड़प ली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल चोरी के बाद खाते से रकम ट्रांसफर... विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में अनिल कुमार मीणा के मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से साइबर पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। इसके बाद जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया। मुहाना में खाते से एक लाख रुपए निकाले मुहाना थाना क्षेत्र के केसर नगर निवासी ओमनारायण ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ี้ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पत्रकार कॉलोनी में कंपनी के रिकॉर्ड से धोखाधड़ी... पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में टेक हैड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अंकुर बंसल की ओर से कंपनी के रिकॉर्ड के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दी गई है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क... साइबर ठगी के इन मामलों में बैंककर्मी बनकर फोन करना, क्रेडिट कार्ड संबंधी सहायता का झांसा देना, पहचान बदलकर धोखाधड़ी करना और चोरी हुए मोबाइल का दुरुपयोग जैसे तरीके सामने आए हैं। ये सावधानी बरतें: फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी न दें। ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और नेट बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें। पेंशन का जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के लिए बैंक के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें। मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम और बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक कराएं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं。0
0
Report
जयपुर विष्णुशहर में बदमाशों ने स्कूटी से 20 लाख उड़ाए; CCTV से तलाश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुशहर में बदमाशों ने स्कूटी पर रखे 20 लाख रुपए उड़ाए नाहरगढ़ थाना इलाके में सोमवार रात की बताई जा रही घटना टिक्कीवालों का रास्ता निवासी पीड़ित चम्पालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट आरोप है कि दो बदमाश चम्पालाल की स्कूटी पर रखा थैला लेकर चले गए परिवादी चम्पा लाल ने बताया कि थैले में 20 लाख रुपए थे पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिएनाकाबंदी करवाई पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है0
0
Report
बीकानेर रेंज ने दूसरे चरण के मतदान के लिए सख्त सुरक्षा और दबिश का दावा
Bikaner, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस अलर्ट मोड पर, आईजी ओमप्रकाश कर रहे चारों जिलों की मॉनिटरिंग दूसरा चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की खास नजर बीकानेर जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए आरएसी की कंपनियां तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया पंचायत समिति स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी, पुलिस मोबाइल पार्टियां भी रहेंगी सक्रिय कहा-निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी चुनाव में शराब और पैसे के वितरण से लेकर हिंसा तक की गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर पहले चरण में हुई घटनाओं के बाद पुलिस सख्त, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान में बीकानेर रेंज की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 790 ठिकानों पर पुलिस की दबिश अभियान के दौरान 64 मामले दर्ज, करीब 70 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के वांछित अपराधियों पर भी कसा शिकंजा रेंज में 37 वाहन जब्त किए जाने के साथ दो इनामी अपराधियों से जुड़ी कार्रवाई का भी दावा आईजी का संदेश—चुनाव के दौरान शांति भंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एनडीपीएस कार्रवाई को लेकर रेंज की सक्रियता, चुनाव और नशे के खिलाफ अभियान दोनों पर पुलिस का फोकस0
0
Report
Advertisement
