Back
नीतीश का ऐलान: अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार
NJNarendra Jaiswal
Nov 09, 2025 09:18:39
Jasa, Bihar
कैमूर के हाटा मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कार्यों की गिनाई उपलब्धियां, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में गिनाई प्रगति।
कैमूर जिले के हाटा हाई स्कूल मैदान मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय चौधरी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि लड़के-लड़कियों के लिए साइकिल योजना से शिक्षा को बढ़ावा मिला है। अब तक 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गई है, जबकि 77 हजार शिक्षक परीक्षा पास करना बाकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन 2006 से अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की सुविधा शुरू की गई। अब हर महीने औसतन 11 हजार लोग इलाज करा रहे हैं। राज्य में मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 की गई है और 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सड़कों और पुलों के निर्माण से अब राज्य के किसी भी कोने से पटना छह घंटे में पहुंचा जा सकता है। सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण सोलर लाइट, हर खेत तक सिंचाई, टेलीमेडिसिन जैसी योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी जाएगी। नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर महिलाओं को जीविका समूह से जोड़ा गया था, अब उन्हें शहरी क्षेत्रों से भी जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली क्रांति आई है, पहले पटना में भी सिर्फ आठ घंटे बिजली रहती थी, अब हर घर को मुफ्त बिजली दी जा रही है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल नहीं है, कानून का राज है।
उन्होंने बताया कि कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, मोहनिया बाईपास, गंगा जल लिफ्ट योजना, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबके लिए काम करती है, किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAMIT SONI
FollowNov 09, 2025 11:16:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 09, 2025 11:15:390
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 09, 2025 11:15:160
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 09, 2025 11:14:550
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 09, 2025 11:14:290
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 09, 2025 11:13:560
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 09, 2025 11:13:380
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 09, 2025 11:13:250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 09, 2025 11:13:110
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 11:13:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 11:12:480
Report
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 09, 2025 11:11:210
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 11:10:140
Report