Back
भीतरी बांध से रिसाव से महादलित बस्ती में बाढ़ जैसी स्थिति, relief मांगी खबर
NJNarendra Jaiswal
Oct 05, 2025 00:47:32
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
स्लग - भीतरीबांध में पहाड़ से रिसाव से बना बाढ़ का स्थिति
रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध गांव में पहाड़ से लगातार पानी के रिसाव से महादलित परिवारों के घर और गली जलमग्न, सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट, प्रशासन पर आक्रोश।
वियो - कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध गांव में पिछले एक महीने से पहाड़ से लगातार पानी के रिसाव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव के महादलित बस्ती की गलियों में दो फीट तक पानी जमा है। लगातार दो-तीन दिनों से हो रही बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों घर बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। अब तक 30 से 40 मिट्टी के घर बारिश और जलजमाव के कारण गिर चुके हैं। महादलित बस्ती में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। ग्रामीणों को घुटने भर पानी पार कर रोजमर्रा के काम करने पड़ रहे हैं।
पीड़ित उषा देवी, सिंघासन राम, प्रीति देवी, रमुनी देवी, मालती देवी और सुनील_ram सहित अन्य ने बताया कि इस बाढ़ से करीब 50 से अधिक महादलित परिवार प्रभावित हैं। पिछले एक महीने से पानी गलियों में जमा है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई परिवारों को अपने घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेना पड़ा है।
ग्रामीण महिलाओं ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया। उनका कहना है कि एक सप्ताह पूर्व विधायक और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और बीडीओ दृष्टि पाठक ने गांव का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीण अब प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
बाइट- स्थानीय
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshwani Kumar
FollowOct 05, 2025 02:47:572
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 05, 2025 02:46:300
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 05, 2025 02:46:220
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 05, 2025 02:45:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 05, 2025 02:45:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 05, 2025 02:45:290
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 05, 2025 02:45:220
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 05, 2025 02:45:090
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 05, 2025 02:33:582
Report
AMAbhishek Mathur
FollowOct 05, 2025 02:33:200
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 05, 2025 02:33:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 05, 2025 02:32:590
Report
MMMohammad Muzammil
FollowOct 05, 2025 02:32:330
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 05, 2025 02:32:20Noida, Uttar Pradesh:Hapur (UP): Vinit Bhatnagar (ASP, Hapur) की बाईट दो गुटो के बीच मारपीट पर
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 05, 2025 02:31:160
Report