Back
कैमूर में शांतिपूर्ण मतदान: 11 लाख से अधिक मतदाता आज मतदान कर रहे
NJNarendra Jaiswal
Nov 11, 2025 04:17:56
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
कैमूर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी
कैमूर कड़ी सुरक्षा के मतदान जारी कैमूर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी। मतदाता शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर बेहतर सरकार चुनने को उत्साहित दिखे।
कैमूर जिले में सुबह सात बजे से चारों विधानसभा क्षेत्रों — रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर — में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जिला अधिकारी सुनील कुमार और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस टीम लगातार बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। कुल 1484 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।
कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों पर कुल 48 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। इनमें रामगढ़ से 6, मोहनिया से 12, भभुआ से 8 और चैनपुर से सर्वाधिक 22 प्रत्याशी किस्मत आज़मा रहे हैं।
चैनपुर सीट इस बार चर्चा में है क्योंकि यहां महागठबंधन के दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एक ओर राजद के बृज किशोर बिंद हैं जिन्हें तेजस्वी यादव ने भभुआ की जनसभा में अपना प्रत्याशी बताया था,
जिले में कुल 11 लाख 74 हजार 335 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 21 हजार 24 पुरुष, 5 लाख 53 हजार 291 महिला, सात अन्य मतदाता और 313 सर्विस वोटर शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है, विशेषकर पहली बार वोट देने वाले युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अधिकतम मतदान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता की भागीदारी हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 11, 2025 06:04:330
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowNov 11, 2025 06:04:160
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 11, 2025 06:04:010
Report
MSManish Sharma
FollowNov 11, 2025 06:03:330
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 11, 2025 06:03:030
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowNov 11, 2025 06:02:530
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 11, 2025 06:02:390
Report
VSVishnu Sharma1
FollowNov 11, 2025 06:02:270
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 11, 2025 06:02:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 11, 2025 06:02:040
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 11, 2025 06:01:200
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 11, 2025 06:00:400
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 11, 2025 06:00:270
Report