Back
कैमूर में आचार संहिता के बाद नकद 20 लाख जब्त, आयकर विभाग करेगी कार्रवाई
NJNarendra Jaiswal
Oct 17, 2025 01:15:52
Jasa, Bihar
13 अक्टूबर से आचार संहिता लागू होने के बाद कैमूर जिले में विभिन्न क्षेत्रों से जांच दलों ने अब तक 20 लाख रुपए नकद जब्त किए, कार्रवाई सतत जारी है।
वियो - विधानसभा चुनाव को लेकर कैमूर जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। राज्य कर विभाग और मल्टी एजेंसी की संयुक्त टीम जिला प्रशासन के निर्देश पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में अब तक करीब 20 लाख रुपए नकद जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। राज्य कर संयुक्त आयुक्त अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बाद से प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न थानों और चेकपोस्टों से कुल 20 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। इसमें भभुआ थाना क्षेत्र से 3 लाख 71 हजार, कुदरा थाना क्षेत्र से 4 लाख 30 हजार तथा ककरैत स्थित मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट से बीती रात 12 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।अभय कुमार ने आगे बताया कि नियम के अनुसार 10 लाख रुपए से अधिक की राशि जब्त होने पर उसकी सूचना आयकर विभाग को दी जाती है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग के पदाधिकारी करेंगे। जांच के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि जब्त राशि किसी कंपनी की थी, जिसे व्यवसायिक उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। इसके बावजूद उचित दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता अवधि में बड़ी मात्रा में नगद राशि का परिवहन न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नकद लेन-देन की सीमा 50 हजार रुपए तय की गई है। इससे अधिक राशि साथ ले जाने की स्थिति में वैध दस्तावेज आवश्यक हैं। बिना दस्तावेज भारी नकदी ले जाने पर उसे जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट - अभय कुमार - राज्य कर संयुक्त आयुक्त
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowNov 13, 2025 12:23:150
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 13, 2025 12:22:520
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 13, 2025 12:22:04Jalgaon, Maharashtra:जळगाव
बाईट सागर भंगाळे सोन्याचे व्यापारी
बाईट महिला ग्राहक
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 13, 2025 12:21:550
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 13, 2025 12:21:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 13, 2025 12:21:270
Report
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 13, 2025 12:20:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 13, 2025 12:20:180
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 13, 2025 12:20:010
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 13, 2025 12:19:430
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 13, 2025 12:19:280
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 13, 2025 12:19:110
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 13, 2025 12:18:480
Report