Back
कैमूर के नए डीएम नितिन कुमार सिंह ने पदभार लिया, विकास पर जोर
NJNarendra Jaiswal
Dec 11, 2025 11:50:36
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
कैमूर में नए डीएम नितिन कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार
पदभार ग्रहण के बाद नए जिलाधिकारी ने कहा—जनता प्रशासन को बेझिझक अपना फीडबैक दे, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना और जिला समस्याओं का समाधान रहेगा प्राथमिकता।
कैमूर जिले के नए जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान डीएम सुनील कुमार से कार्यभार प्राप्त किया। मौके पर सुनील कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर नए जिलाधिकारी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन कुमार सिंह ने कहा कि कैमूर जिले के सभी नागरिक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाएं और जिले के विकास के लिए प्रशासन को समय-समय पर अपने सुझाव व समस्याएं अवश्य बताएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का द्वार हमेशा जनता के लिए खुला है और ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर भी लोग अपनी बात बेझिझक रखें।
नए डीएम ने कहा कि जिले के मुख्य मुद्दों और समस्याओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। उन्होंने ट्रैफिक जाम, सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक रेगुलेशन से जुड़े मामलों पर शीघ्र बैठक कर समाधान निकालने की बात कही।
किसानों की धान खरीदारी पर उन्होंने कहा कि जिले में चल रही अधिप्राप्ति व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। जहां भी समस्या या कमी पाई जाएगी, उसे तुरंत दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति से जुड़े टास्क फोर्स की बैठक जल्द होगी, जिसमें सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
नितिन कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि जिले के विकास में सभी नागरिक पूरा सहयोग देंगे और प्रशासन पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report