Back
जमीन विवाद में भाई की हत्या, धान कटनी के दौरान बड़ा तनाव फैला
NJNarendra Jaiswal
Dec 07, 2025 13:17:33
Jasa, Bihar
सदुल्लहपुर गांव में जमीन विवाद के बीच धान कटनी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, 144 के बावजूद मारपीट में तारकेश्वर बिंद की मौत, चार घायल, पुलिस छापामारी में जुटी। बिहार में नई सरकार गठन और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने के बाद भी अपराध पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। कैमूर जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र स्थित सदुल्लहपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक तारकेश्वर बिंद और आरोपी हीरामन बिंद भाई बताए जाते हैं। दोनों के बीच वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर धारा 144 भी लागू थी और मामला एसडीएम कोर्ट मोहनिया में विचाराधीन था। रविवार को हीरामन बिंद अपने साथ बाहर से 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद लोगों को लेकर खेत पर पहुंचा और जबरन धान कटनी कराने लगा। मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि उनके पिता तारकेश्वर बिंद जब इसका विरोध करने गए तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में तारकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार और रामगढ़ थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठियों से ही हत्या की है। मृतक पक्ष ने 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह घटना प्रशासनिक प्रतिबंधों के बावजूद जारी भूमि विवादों की गंभीरता को फिर सामने ला रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
119
Report
0
Report