icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821102
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow28 Jul 2024, 10:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11kV हाईटेंशन लाइन से किसान की मौत, खेत में पानी फेरते समय हादसा

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:पावटा क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ खेत में पानी फेरते समय 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी संदीप जाट अपने खेत में फव्वारे से सिंचाई (पानी फेरने) का काम कर रहा था। इसी दौरान फव्वारे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। फव्वारा लाइन से छूते ही खेत में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से संदीप की जान चली गई। जमीन से महज 5 फीट ऊंचाई पर झूल रहे है तार हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन जमीन से महज 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रही थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने तारों को कसने या ऊपर उठाने की जहमत नहीं उठाई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

अलवर कांग्रेस में टिकट बंटवारे से पहले दावेदारों की खींचतान बढ़ी

Alwar, Rajasthan:अलवर में टिकट से पहले कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की सक्रियता, जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे समर्थक अलवर में नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण से पहले कांग्रेस में दावेदारों और समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। रविवार को टिकट कटने की आशंका के बीच कई वार्डों के लोग कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत के निवास पर पहुंचे और स्थानीय व जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग की। वार्ड 51 के लोगों ने मलकीत को टिकट देने की मांग की। समर्थकों का कहना है कि मलकीत वार्ड में मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी प्रकाश सैनी को ज्यादा तवज्जो दे रही है। समर्थकों ने चेतावनी दी कि मलकीत को टिकट नहीं मिला तो विरोध की स्थिति बन सकती है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का विकल्प भी अपनाया जा सकता है। मलकीत ने दावा किया कि उनके समाज के करीब 1360 वोट हैं और अन्य समाजों का भी समर्थन उन्हें हासिल है। वहीं वार्ड 3 से महेश सैनी और राजेंद्र सैनी भी जिलाध्यक्ष से मिले। महेश सैनी ने कहा कि वे कांग्रेस का नहीं, बल्कि पार्टी के संभावित फैसले का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड में बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने की चर्चा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि पार्टी रामबाबू के नाम पर विचार कर रही है। राजेंद्र सैनी ने कहा कि वे युवा कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी को ऐसे स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए, जिसकी पार्टी के प्रति निष्ठा हो। उन्होंने कहा कि वार्ड में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 46 से सिख समाज के लोग भी जिलाध्यक्ष से मिले। उन्होंने कहा कि वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी लगातार तीसरे स्थान पर रहता है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी जीतते रहे हैं। समाज के लोगों के मुताबिक वार्ड में सिख समाज के 1200 से अधिक और मुस्लिम समाज के करीब 600 वोट हैं। ऐसे में उन्होंने जातीय समीकरण और जीत की संभावना को देखते हुए मजबूत उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की। बाइट : दावेदार
0
0
Report

धौलपुर पुलिस ने साइकिल रैली से स्वस्थ एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुलिस ने ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आज ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साइक्लिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को भी नियमित रूप से साइकिल चलाने एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों के साथ-साथ आमजन में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नियमित साइक्लिंग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने में सहायक है। पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर शारीरिक फिटनेस उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साइक्लिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करने से ईंधन की बचत होती है तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। रैली के माध्यम से ‘साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें और पर्यावरण बचाएं’ का संदेश देते हुए आमजन को छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया
0
0
Report
Advertisement

नारायणी नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, ठोकर 2–3 पर गतिविधियाँ रोक

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - नारायणी नदी में बढ़ा जलस्तर - नदी के बंधे के कटान से मचा हड़कंप - नेपाल की भीषण बाढ़ के बाद नारायणी नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर - ठोकर नंबर-3 के पास मिले फिर 4 शव - तेज पानी की धार में शवों और मवेशियों के शवों का बहकर आने का सिलसिला जारी - कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर मौजूद - बचाव और सुरक्षा कार्य में जुटी प्रशासनिक टीम - सुरक्षा के मद्देनजर ठोकर नंबर-2 और 3 पर आम लोगों के जाने पर प्रतिबंध - नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल - बड़ी गंडक नदी का जलस्तर 1.70 लाख के करीब पहुंचा - खड्डा क्षेत्र के ठोकर 3 का पर नदी का दबाव अधिक
0
0
Report

गोरखपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिडंत, पति-पत्नी समेत तीन घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बगहा बाबा स्थान के पास रविवार शाम यह हादसा हुआ। झंगहा थाना क्षेत्र के गईयापार गांव निवासी महातम अपनी पत्नी कमलावती के साथ मोपेड से सुकरौली स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान बघाड़ गांव के खजुआपार निवासी अजय चौधरी बाइक से वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बगहा बाबा स्थान के पास दोनों दोपहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार महातम और उनकी पत्नी कमलावती घायल हो गए। कमलावती के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं बाइक सवार अजय चौधरी को भी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

गोरखपुर में सड़क किनारे अचेत बुजुर्ग की मौत, पहचान और वजह अभी अस्पष्ट

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज में सड़क किनारे अचेत पड़े बुजुर्ग को राहगीरों ने देखा और 112 एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग जिसकी उम्र लगभग 60 से 65 साल बताई जा रही है, की पहचान पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। थैला मिला था पर उसमें ऐसे दस्तावेज नहीं थे जिससे नाम-पता पता चल सके। पुलिस ने मेमो के आधार पर पंचायतनामा किया और शव मर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के परिणाम आने तक मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के गांवों में बुजुर्ग की पहचान कराने में जुटी है और पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई में तेज रफ्तार कार ने चौकी आंगन की दीवार तोड़ी, चालक पर मामला

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के CBD Belapur परिसर से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला: कार चालक का नियंत्रण खो जाने से एक भरधाड़ कार सीधे यातायात पुलिस चौकी के आंगन की एक कमरे की दी wall में जोरदार धक्का मारकर घुस गई। MH 46 BV 2152 नंबर की कार है, जिसे अत्यंत असावधानीपूर्वक और तेजगति से चलाया गया। नियंत्रण अचानक खोने से कार ने सड़क के लोहे के रेलिंग को तोड़ दिया और सीधे चौकी के आंगन में घुस गई। कार ने चौकी के पास स्थित कमरे की दीवार में इतनी जोरदार धक्का मारा कि दीवार गिर गई, और इस दुर्घटना में कार को भी बड़ा नुकसान हुआ। इस मामले में नागरिकों की जान के खतरे के कारण और बेपरवाही से वाहन चलाने के कारण Belapur पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को वीसी से संबोधित किया

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में आवेदनकर्ताओ को वीसी के जरिये संबोधित किया भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की सबसे बड़ी ताकत अपने कार्यों और विकास से विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब दें जयपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय के चुनाव को लेकर रविवार को आवेदनकर्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव बीजेपी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और राजस्थान को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे पहली सीढ़ी है। इन चुनावों में हमारी सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता और जनता के साथ हमारा आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन है, संगठन से बड़ा विचार है और विचार से बड़ा राष्ट्र है तथा पार्टी कार्यकर्ता के परिश्रम को देखती है, समर्पण को पहचानती है और उसके योगदान को कभी भूलती नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की राजनीति और विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज हमारी बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ रही हैं, लखपति दीदी बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के काम को घर-घर पहुंचाएं और जनता के बीच काम का हिसाब और विकास का संदेश दें। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान कल्याण सहित हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। इसलिए कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में बूथ स्तर तक मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों और योजनाओं को सोशल मीडिया के जरिये जन-जन तक पहुंचाएं। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे डिजिटल माध्यमों का उपयोग जनसेवा और जनसंवाद के लिए करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब अपने काम और अपने विचार से देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में केन्द्र की योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास को नई गति मिली है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान केवल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल न हो, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व हमारा मार्गदर्शन है। हमारा संगठन हमारी ताकत है, हमारा कार्यकर्ता हमारी शक्ति है और हमारी मातृशक्ति हमारी प्रेरणा है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि संगठन को मजबूत करेंगे और कमल के फूल को विजयी बनाएंगे।
0
0
Report

उज्जैन: हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में VHP बजरंग दल ने चक्का जाम कराया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन- सराफा क्षेत्र में स्थिति खड़े हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मन्दिर के बाहर दिया धरना, आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड व मक्सी रोड पर किया चक्का जाम, 5 घण्टे प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन, वीएचपी बजरंग दल का आरोप प्रशासन लगातार मंदिर हटा रहा है दरगाह मस्जिद को नहीं हटाया जा रहा, baba महाकाल की नगरी उज्जैन में एक धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने सराफा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर धरना दिया। 5 घण्टे चले धरना प्रदर्शन के बाद भी जब प्रशासन ने बात नही मानी तो कार्यकर्ताओ ने शहर में पहुंचने वाले सभी प्रमुख पर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। यातायात व्यवस्था चरमराते ही प्रशासन को झुकना पड़ा और मन्दिर हटाने का निर्णय तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद धरना प्रदर्शन और जाम हट गया। दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कई मार्गों को चौड़ा कर दिया गया है। इन मार्गों के बीच में आने वाले धार्मिक स्थान को हटा भी दिया गया है। कुछ और मार्ग चौड़ा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक का भी मार्ग चौड़ा हो रहा है। इस मार्ग में खड़े हनुमान मंदिर भी आता है। इसे हटाकर अन्यत्र जगह बनाना प्रस्तावित है। मंदिर को हटाने की कार्रवाई के लिए आज नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। जैसे ही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी तो वह भी एकत्रित हो गए और मंदिर के बाहरी धरना दे दिया। करीब 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। यहाँ कार्यकर्ता मंदिर नहीं हटाने की मांग पर डटे रहे। काफी देर होने के बाद कार्यकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड, मक्सी रोड व बड़नगर रोड पर चक्का जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक चल चला जाम के कारण बाहर से आने वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। तत्काल प्रशासन को झुकना पड़ा और धरना प्रदर्शन व जाम खुल गया। मामले में एसडीएम एल एन गर्ग ने कहा की इस मार्ग से शाही सवारी प्रस्तावित है। खड़ा हनुमान मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। पुजारी से सहमति हो गई है। हिंदू समाज भी सहमत है, परंतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कुछ आपत्ति है। उनका कहना है की सवारी के बाद मंदिर शिफ्ट हो , उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्की राठौर ने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि मंदिर को हटाने के लिए प्रशासन का दल पहुंचा है तो वह भी मौके पर पहुंचे। हमने यह तय कर लिया है कि हम मंदिर को नहीं हटने देंगे। प्रशासन पहले मस्जिद व दरगाह हटाए। उसके बाद यह मंदिर हटेगा। यदि मंदिर हटाना है तो हमारी लाश पर बुलडोजर चले फिर मंदिर हटे। प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। चौड़ीकरण के नाम पर शहर के कई मंदिर हटा दिए गए हैं, परंतु मस्जिद व दरगाह को नहीं हटाया गया है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर में जमीन कब्जा-तोड़फोड़: विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जमीन टूटफोड़ मामले में बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR दर्ज हुआ है, इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है और अब तक 28 केस दर्ज किए गए हैं; उनमें से 9 मामलों में विधायक नामजद हैं. पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार आयापुर थानाक्षेत्र के कोलवा पैगंबरपुर स्थित मकान को फर्जी कागजात बनाकर विधायक और उनके सहयोगियों ने 35 लाख रुपए में जमीन अपने माता सुधा देवी के नाम पर रजिस्ट्री कर लेने का आरोप लगाया है, जबकि पीड़िता ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई और न उसे जमीन का पैसा मिला है. अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह में जमीन पर पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों में तोड़फोड़ के मामले में 50 से अधिक लोगों ने जेसीबी, स्कॉर्पियो, थार व बाइक से निर्माण तोड़ दिया था; विरोध पर मारपीट भी हुई और एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेंकने के प्रयास का आरोप लगा. जलद कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपित सुमित कुमार श्रीवास्तव व अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद अन्य 22 पीड़ितों के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने तफ्तीश के क्रम में पाया कि बेलसंड के कोठी चौक स्थित विधायक अमित रानू के कार्यालय में छिपे लोग थे; इनके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए. छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. विधायक और उनके भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ब्लैंक स्टाम्प पेपर और अन्य दस्तावेज मिले; इस मामले में अस्थाई प्राथमिकी दर्ज की गई. रंगदारी, जबरन वसूली और चोरी जैसे पुराने मामलों के संबंध में रून्नीसैदपुर थाने में साल 2012 का मामला भी दर्ज है. पूरे प्रकरण में भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव बोले- आरक्षण पर बीजेपी-आरएसएस की चाल; इस्तीफे की मांग

Patna, Bihar:बिहार में आरक्षण पर मचे बवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है क्या आप लोगों को पता नहीं है यह बीजेपी ,आरएसएस का चाल है और इन्हीं लोगों से यह लोग बुलवा रहे हैं कि ऐसे बोला जाए उन्होंने कहा कि अगर जीतन राम मांझी चिराग पासवान अगर इन लोगों को आरक्षण को लेकर कुछ कहना है तो यह पहले अपने आरक्षित पद से इस्तीफा दें और तब जाकर के जनरल सीट पर चुनाव लड़के दिखाएं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी RSS की यह चाल है नागपुर से आदेश आता है और इस आदेश का यह लोग पालन करते हैं इन लोगों से बुलवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने बिहार में आकर कहा था बिहार के जनता ने बता दिया ना इन लोगों को उन्होंने कहा कि कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ है कि भारत से आरक्षण को खत्म कर सके उनसे पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुप्पी साध लिया उन्होंन कहा कि भाजपा का यह काम है, भाजपा आरएसएस से मिलकर यह सब करवारही है बाइट तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

विवेक विहार के राजीव कैंप में सिलेंडर फटने से बच्चे समेत चार घायल

New Delhi, Delhi:विवेक विहार के राजीव कैंप में झुग्गी में सिलेंडर फटने से हादसा, बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल शाहदरा जिला। विवेक विहार थाना क्षेत्र की झिलमिल कॉलोनी स्थित राजीव कैंप में रविवार को एक झुग्गी में सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने के कारण परिवार के बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, झुग्गी के अंदर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिलेंडर किस वजह से फटा। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की ओर से मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। घायलों की हालत और हादसे के सही कारण की जानकारी का इंतजार है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कितने लोग जख्मी हुए आसपास के लोगों ने पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को जख्मी बताया है अभी इस मामले में ऑफीशियली स्टेटमेंट आना बाकी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top