Back
मोहनिया में बस ने पीछे से टक्कर मारी, चार घायल
NJNarendra Jaiswal
Jan 08, 2026 07:08:46
Jasa, Bihar
पटना मोड़ रेलवे पुल के पास खड़ी ट्रक से टकराई मोहनिया जा रही बस, चालक गंभीर रूप से घायल, ट्रक चालक फरार
कैमूर जिले के मोहनिया में एक सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए. हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ रेलवे पुल के पास हुआ, जहां कोचस से मोहनिया आ रही बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घायलों की पहचान बस चालक भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मंगल राम के पुत्र रवि कुमार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव निवासी लाल मोहन राम के पुत्र गोपाल राम, मोहनिया थाना क्षेत्र के सुखपुरवा गांव निवासी रामधनी राम के पुत्र अमर कुमार और पसपिपरा गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है.
बस में सवार यात्री पसपिपरा निवासी श्रीलोक चौधरी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो गया. बस में मौजूद यात्रियों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया.
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि बस चालक रवि कुमार की हालत गंभीर थी. उनके नाक और होंठ पर गहरी चोट लगी थी, जिससे खून बह रहा था. उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. शेष तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report