Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

कैमूर के भभुआ में अतिक्रमण विरोधी अभियान: बुलडोजर से हटे अवैध निर्माण, जुर्माना लागू

NJNarendra Jaiswal
Dec 01, 2025 10:21:44
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - बिहार सरकार के निर्देशन में कैमूर में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज भभुआ नगर परिषद अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं, जुर्माना भी लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। वियो -बिहार की नई सरकार के गठन के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण मुक्त करने में सक्रिय हो गया है। कैमूर जिला के विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता संजय उपाध्याय के अनुसार, पहले लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक किया गया, फिर भी जो अतिक्रमण नहीं हटाए गए, उन पर जुर्माने सहित कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर से फूटपाती दुकानदार, ठेला विक्रेता और अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ स्वच्छता जुर्माना भी लगाया जा रहा है, जिससे अब तक एक लाख से अधिक राशि वसूल की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई जारी रहेगी। जी मीडिया से खास बातचीत में जानकारी देते हुए भभुआ नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता संजय उपाध्याय बताते हैं हम लोग पिछले एक हफ्ते से जो अतिक्रमण विरोधी कार्य है उसे पर हम लोग अभियान चलाएं हैं पहले समाचार पत्रों के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दिया गया था जो लोगों नहीं सुना अतिक्रमण नहीं हटाया है उनके ऊपर जुर्माना के साथ कार्रवाई भी कर रहे है हम लोग जो भी लोग अतिक्रमण किए थे फूटपाती दुकानदार हैं जो ठेला विक्रेता है जो अतिक्रमण किया है उनके ऊपर जुर्माना भी किया गया है और स्वच्छता का भी जुर्माना किया जा रहा है जो लोग बास और बाला लगा के अतिक्रमण किए थे और सूचना के बाद भी नहीं हटवाया था उन लोगों पर हम लोग के दुकान पर जेसीबी से हम लोग करवाई किया बुलडोजर चल गया और आवश्यकता पड़ेगी तो आगे भी हम लोग अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाएंगे एक हफ्ते से हम लोग अभियान चलाए हैं अभी तक और हम लोगों ने एक लाख से ऊपर राशि का जुर्माना ले चुके हैं और लोगों से अपील करते है कि जो लोग अतिक्रमण किए हैं वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें और नहीं तो अगर हम लोग बलपूर्वक अतिक्रमण भी हटाएंगे और उनके ऊपर जुर्माना भी लगाएंगे संजय उपाध्याय ,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 01, 2025 11:04:04
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro जिले के कसमार थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान सिमपुर से अवैध शराब बरामद हुई। पिरगुल में कुछ नहीं मिला। मुख्यालय रांची के अधीक्षक, उत्पाद ईआईबी, रांची के नेतृत्व में बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कम्पोजिट शराब दुकान बहादुरपुर, कसमार रोड कसमार एवं खैराछात्तर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन मिलने के बाद संबंधित दुकानों पर आगे की कार्रवाई होगी। अधीक्षक, उत्पाद ईआईबी रांची के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पिरगुल और सिमपुर में मिली शिकायतों के आधार पर छापामारी की। अभियान के दौरान पिरगुल में अवैध शराब नहीं मिली। सिमपुर में एक किराना दुकान और उसके घर में छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें शामिल हैं — स्टर्लिंग B7 (180 ml) 7 बोतल, स्टर्लिंग B7 (375 ml) 2 बोतल, मैकडॉवेल No.1 (180 ml) 6 बोतल, मैकडॉवेल No.1 (375 ml) 3 बोतल, रॉयल स्टैग (180 ml) 8 बोतल, रॉयल स्टैग (375 ml) 5 बोतल, गॉडफादर बीयर (500 ml) 1 केन। बरामद विदेशी शराब पर लगे होलोग्राम पहली दृष्ट्या नकली या अवैध प्रतीत हो रहे हैं। विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। छापामारी के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिला उत्पाद विभाग के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Dec 01, 2025 11:03:23
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में चोरों के हौसले बुलंद हनुमान मंदिर से कई घंटे चोरी पुलिस चौकी के पास घटना से हड़कंप पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा पर सवाल हाथरस के सासनी में श्री हनुमान जी मंदिर से अज्ञात चोरों ने दो दर्जन से अधिक घंटे चोरी कर लिए हैं... घटना तब सामने आई जब मंदिर के आचार्य रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे... मंदिर में सेवा कर रहे आचार्य राज कृष्ण ने बताया कि जब वो मंदिर पहुंचे... तो उन्होंने परिसर से घंटों को गायब पाया... उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी... सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया... घटना इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि श्री हनुमान जी का ये मंदिर पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है... अज्ञात चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है... इस चोरी ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... बाइट- आचार्य राज कृष्ण, पुजारी
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Dec 01, 2025 11:02:59
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी में कानून होने के बावजूद जलाए जा रहे हैं पराली से हो रहे दिक्कतों को लेकर के बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी में पराली जलाए जाने को लेकर के कहा कि अभी मैं गोरखपुर की तरफ गया था और आया हूं रास्ते में मैं जब हेलीकॉप्टर से जाता हूं देखता हूं कि लोग पराली खूब जल रहे हैं लेकिन मैं इस मुद्दे को नहीं उठाना चाह रहा था लेकिन अब उठाना पड़ रहा है। देखिए अभी भी पराली जलाई जा रही है ऐसा लगता है जैसे आग लगी हुई है। फिर मैंने पता किया क्या इसके खिलाफ कोई कानून है तो पता चला कि हां कानून है एक एकड़ पर इतना जुर्माना है। 2 एकड़ पर इतना जुर्माना है इसमें सीधा-सीधा डीएम की जिम्मेदारी है पुलिस विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है यहां तक की इसमें दिया गया कि ड्रोन से निगरानी होगी इसकी रिपोर्ट सारे कानून है लेकिन आज देख लीजिए। दिल्ली की हालत क्या है इसके लिए आप केवल दिल्ली और पंजाब को जिम्मेदार मान लिया जाए क्या आखिर पराली पर कानून है कि नहीं है पराली जल रही है कि नहीं जल रही है प्रदेश का कोई थाना बताए कि हमने किसी का चालान किया है एक आदमी का जुर्माना किया है। पराली का एक भी केस मेरे जानकारी में नहीं है कि किसी के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है मन में मेरे बहुत पीड़ा थी लेकिन मैं नहीं उठाया लोग कहते हैं कि यह विवाद उठाते रहते हैं। अभी दीपावली में जिस तरीके से पटाखे बंद किए गए पर्यावरण के नाम पर अरे महाराज आ करके देख लीजिये एक-एक गांव में 100-100 पराली जल रही है। लगता है कोई देखने वाला नहीं है जिनको जिम्मेदारी दी गई है वह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार नहीं है तो अब इस मामले में किसको दोष दिया जाए।दरअसल बृजभूषण शरण सिंह जब अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं तो पराली जलने के दौरान उनकी पायलट को हेलीकॉप्टर उड़ने में काफी कठिनाइयों होती है। इसी को लेकर म उनके द्वारा सवाल उठाया गया है और बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि इस तरीके से पराली जलाए जाने से हमारा पर्यावरण भी खराब हो रहा है दिल्ली की हालत उत्तर प्रदेश के लोगों ने नहीं देखी है कितनी खराब है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Dec 01, 2025 11:02:23
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र स्थित नई मंडी कॉलोनी में एक बंद मकान में अचानक आग लग गई।उक्त मकान बैंक द्वारा सील किया गया था, अचानक आग की चपेट में आ गया। दोपहर के समय उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर रखा सारा सामान कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया।और गैस सिलेंडर भी जल उठा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तीव्र थी कि आसपास के घरों में भी दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मकान बैंक के कब्जे में होने के कारण मामले को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 01, 2025 11:01:45
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में आज बेरोजगारी, महाविद्यालयों - विद्यालयों में स्टाफ की भारी कमी की बात कहते हुए और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए NSUI ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तीनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। रैली के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब NSUI कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें नीचे उतरने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। जिलाध्यक्ष संजय राव ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा संस्थानों में स्टाफ की कमी से युवा परेशान हैं। साथ ही वर्ष 2002 के नए जुड़े और कटे वोटर्स की पारदर्शी जांच की मांग रखी। NSUI ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Dec 01, 2025 11:01:25
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Dec 01, 2025 11:01:05
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बरेली पिपरिया मार्ग पर बना नया गाँव पुल धसकने के मामले में मंत्री शिवाजी पटेल ने MPRDC, NHAI, और PWD को पुराने पुलों पर चल रहे भारी वाहनों का लोड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं... उन्होंने कहा है कि पुल 50 साल पुराना है। घटना के बाद बचाव कार्य जारी है; जेसीबी की मदद से मलमा हटाया जा रहा है। रायसेन जिले के बरेली पिपरिया मार्ग पर बना नया गाँव पुल टूटने के मामले में लापरवाह अधिकारी पर गाज गिरने की खबर है; फील्ड स्टाफ के प्रबंधक ए ए खान को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया है जो सात दिन में विभाग को रिपोर्ट सौपेगा। इस पुल के रखरखाव का जिम्मा एमपी सड़क विकास निगम संभाल रहा था... कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने जी न्यूज़ को फोन पर बताया कि अभी बेरिकेट लगाकर मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है... तथा वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जा रहा है।
0
comment0
Report
CJChirag Joshi
Dec 01, 2025 11:00:22
Dabhoi, Gujarat:યુનિટી માર્ચ મેનપુરા આવી પોહચી ડેપ્યુટી સી એમ હર્ષ સંઘવી યુનિટી માર્ચ સાથે આવી પહોંચ્યા 15 કિમી ચાલીને હર્ષ સંઘવી પહોંચ્યા મેનપુરા ડેપ્યુટી સી એમ એ જાહેર સભાને કર્યું સંબોધન સરદાર સાહેબ ની ગાથા ને કોંગ્રેસે દબાવી રહ્યા હતા દેશને એક કરનાર સરદાર સાહેબ ની ગાથા લોકો સુધી ના પહોંચે તેવું ષડયંત્ર કોંગ્રેસે રચ્યું હતું જ્યાં જ્યાં થી યાત્રા નીકળી છે તે ગામો નાં નામ ઇતિહાસમાં નોંધાશે એંકર 26 નવેમ્બરથી કરમસદ ખાતેથી 150 મી સરદાર જયંતિને લઈને યુનિટી માર્ચ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે ત્યારે વડોદરા શહેર બાદ આજે વડોદરા જિલ્લામાં યુનિટી માર્ચ આપી હતી જ્યાં શાળાના વિદ્યાર્થીઓ દ્વારા યુનિટી માસનું ભવ્ય સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું વચ્ચે જ વન અને પર્યાવરણ મંત્રી અર્જુન મોડીવાડિયા સહિત અનેક નેતાઓ આ યાત્રામાં જોડાયા હતા ડેપ્યુટી સી એમ હર્ષ સંઘવી દ્વારા જાહેર સભાના સંબોધન કરવામાં આવ્યો હતો જેમાં દેશના યુવાનોને આગળ ન લાવવા ਲਈ કોંગ્રેસ ઉપર આકરા પ્રહાર કરવામાં આવ્યા હતા
0
comment0
Report
Dec 01, 2025 10:59:31
84
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Dec 01, 2025 10:55:53
14
comment0
Report
VKVarun Kaushal
Dec 01, 2025 10:55:35
Samrala, Punjab:ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ‘ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ’ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਠੌਰ ਨੀਲੋਂ ਕਲਾਂ ਜ਼ੋਨ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਅੱਜ ਮਾਚੀਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ, ਆਗੂਆਂ ਤੇ ਸਰਪੰਚਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਤਾਰ s ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿਚ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਤੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਸ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੀਟਿੰਗ ਉਪਰੰਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੂਹ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਠੌਰ ਸਰਪੰਚ ਸੈਂਸੋਵਾਲ ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ੋਨ ਨੀਲੋਂ ਕਲਾਂ ਤੋਂ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਕੀ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਭਲਕੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ जਾਵੇਗਾ। ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਆਲਪੁਰਾ ਨੇ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਉਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੀਲੋਂ ਕਲਾਂ ਜ਼ੋਨ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਠੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਦੇ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿਚ ਉਤਾਰਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚ ਬਹੁਤ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਸਦਕਾ ਇਹ ਚੋਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਭਾਰੀ ਬਹੁਮਤ ਨਾਲ ਜਿੱਤਣਗੇ !
36
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 01, 2025 10:54:37
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में छात्र संगठन SFI ने राजकीय महाविद्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा उन्हें अपनी मर्जी से विषय चयन करने नहीं दिया जा रहा है और जबरन विषय चयनित कर दिए जा रहे हैं। SFI के कारण शाक्य के नेतृत्व में हुई इस प्रदर्शन में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार राजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अपनी इच्छानुसार विषय चुनने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन पर उतर आएंगे। यह प्रदर्शन शिक्षा में छात्रों के अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन से जल्द सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
49
comment0
Report
Advertisement
Back to top