821102
कैमूर के बीएड कॉलेज के पीछे एक युवक की संदिग्ध स्थिति में जान चली गई, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Kaimur, Bihar:कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव के पास बीएड कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शव की पहचान 26 वर्षीय युवक के रूप में की, जो किलनी गांव निवासी था। युवक बीती रात दोस्तों के साथ निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में नई PG नीति को लेकर काम तेज, 1–2 महीनों में जारी हो सकती है
New Delhi, Delhi:दिल्ली में नई PG पॉलिसी पर काम चल रहा है, अगले 1 से 2 महीने के बीच नई PG पॉलिसी लाई जाएगी0
0
Report
पटना में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर धर्मांतरण रोकने की चेतावनी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस का आयोजन चैम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। मुख्य अतिथि आर एन सिंह पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और मिलिंद परांडे संगठन महामंत्री थे। वही मिलिंद परांडे संगठन महामंत्री ने बताया कि कई कार्यक्रम हो रहे हैं। 1964 में स्थापना की। विश्व भर के हिन्दू को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। पूज्य संत एक साथ आये। विहिप जो भी कुछ करते आया है उसमें पूज्य संतों का आशीर्वाद है, विहिप हिन्दू संगठन है जो देश भर में सात हजार के सेवा केंद्र चल रहे हैं जहाँ शिक्षा, रोजगार शिक्षा को लेकर काम करती है। 15 लाख लाभार्थी देश भर में है, अगले दो वर्ष में भारत के सभी जिलों में जाकर अपने सामाजिक कार्य करेंगे। ईसाई संगठन के द्वारा जो काम हो रहा है हिंदुओं को धर्म से विमुख कर रहे हैं धर्मांतरण किया जा रहा है। हिन्दू धर्म में कुछ लोग हैं जिनको पहचानने की जरूरत है। आज हिन्दू समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। हमारा अस्तित्व संकट में आ गया है ऐसे संगठनों को रोकने के लिए हिन्दू संगठन कार्य करती है। किसी को धर्मांतरण करना असंवैधानिक है। भारत में ढाई लाख महिलाएं लव जेहाद की शिकार हैं माता बहिनों का अपहरण हो रहा है। मुसलमान समाज का एक वर्ग हिन्दू समाज को टारगेट कर रहा है। हिन्दू समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है।0
0
Report
22 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बस सेवाएं बंद हो सकती हैं, 9 सूत्रीय मांगें
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बसों के पहिए थमने का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के बस संचालकों ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। बस संचालकों ने सरकार को 21 सितंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है। 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी यातायात महासंघ ने शासन को सौंपा 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन 21 सितंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम。 यात्रियों किराया बढ़ाने की प्रमुख मांग, सिंगल स्लीपर पर सिंगल टैक्स की मांग, ई-बसों को शहर सीमा में चलाने की मांग, टूरिस्ट परमिट बसों के संचालन पर रोक की मांग, VLTD रिन्यूवल शुल्क कम करने की मांग, मैनुअल फिटनेस और ऑनलाइन परमिट की सुविधा की मांग, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़تال0
0
Report
Advertisement
रीवा में दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग को लेकर इन दिनों प्रदेश कांग्रेस ने रीवा में बड़ा मोर्चा खोल रखा है। एक-एक कर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के रीवा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रीवा आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए उन्होंने देश के तमाम मुद्दों पर चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने देश के विभाजन को लेकर कहा कि 1930 में जिन्ना साहब और सावरकर ने भारत के बंटवारे की नींव रखी थी. सामाजिक समरसता को लेकर अमेरिका में दिए गए RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का दिग्विजय सिंह ने समर्थन किया और उनके विचारधारा की सराहना की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सन 1972 में विचारधारा के एक मूल स्वरूप को देखते हुए जनसंघ में शामिल होने के बजाय कांग्रेस में शामिल हुआ. 22 साल की उम्र में मैं सर्व सहमति से नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया था तब प्रदेश में समृद्ध सरकार थी. गोविंद सिंह नारायण तब प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके थे. राजमाता सिंधिया ने सपोर्ट किया था और वह जनसंघ में शामिल हो गई थी. वह गुना लोकसभा से सांसद थी. जनसंघ और आरएसएस के लोग मुझे जनसंघ में शामिल करना चाहते थे. इस दौरान मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह शिकार के लिए गुना आए थे तब उन्होंने कहा था कि तुम्हे जनसंघ में शामिल करना चाहते हैं लेकिन तुम मेरी बात मानो और कांग्रेस में शामिल हो जाओ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मोहन भागवत ने कहा था कि यदि कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं होने चाहिए तो वह हिंदू नहीं रह जाता, उन्होंने कहा था कि अलग-अलग धर्म उपासना पद्धतियां हो सकती हैं लेकिन मानवता मूल रूप से एक है. यही तो हम लोग कहते आए हैं; जब दिग्विजय सिंह कहता है तो गालियां पड़ती हैं. लेकिन जब मोहन भागवत मेरी भाषा बोल रहे हैं, तो मैं उन्हें आईना दिखाना चाहता हूँ जो लोग दिग्विजय सिंह को गाली देते हैं लेकिन मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि अगर हम हार जाएंगे तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे. दिग्विजय सिंह मुसलमान हैं इन्हे पाकिस्तान भेज दो लेकिन अब तो मोहन भागवत ही कह रहे हैं.0
0
Report
रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा मौत: एफआईआर नहीं तो थाने का घेराव, परिजनों का ऐलान
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में 26 अगस्त को हुई प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही कल्पना मिश्रा के परिजन और समर्थक रीवा के सिरमौर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को धरने में पहुंचे कल्पना मिश्रा के पिता की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई। वहीं, धरने पर बैठे परिजनों से जी मीडिया ने खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। परिजनों ने साफ कहा कि यदि आज शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो शाम 6 बजे संबंधित थाने का घेराव किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि वे कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि परिजनों के इस ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है। देखिए जी मीडिया से खास बातचीत में कल्पना मिश्रा के परिजनों ने क्या कहा।0
0
Report
पिकअप पलटने से भैंस तस्करी का भंडाफोड़
Dhamtari, Chhattisgarh:भैंस तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप पलटने से हुआ खुलासा धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में भैंसों से भरी एक पिकअप के पलटने से तस्करी का खुलासा हुआ है.... बताया जा रहा है 5 भैंसों को पिकअप में भूखे प्यासे हालत में तस्करी कर ले जाया जा रहा था..... तभी कर्राघाटी चमेदा मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.... वही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया....... दरअसल नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी चमेदा मार्ग पर ये हादसा हुआ..... आरोपी पाइप भाटा निवासी ओंकार कुर्रे और उसका एक साथी इन 5 भैंसों को पिकअप में भरकर नवरंगपुर के कत्लखाने ले जा रहे थे...... पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था.... भैंसों को अमानवीय तरीके से एक छोटी सी पिकअप में ठूंसा गया था..... वही तस्करी में पकड़ी गई 5 भैंसों की कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है...... मामले में नगरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
झारखंड भाजपा का चार दिवसीय आंदोलन: पेपर लीक और छात्र एफआईआर पर अभियान
Hazaribagh, Jharkhand:JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के पहले दिन 8 अगस्त को हजारीबाग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की अगवाई में पद यात्रा निकालते हुए सभा को संबोधित किया गया .इन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हित के लिए पार्टी हमेशा खड़ा रहेगी. रघुवर दास ने सरकार से पूछा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है यह दूसरी बात है.सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि अभय तिवारी जैसे कैसे लोग करोड़पति और लक्ष्मी पुत्र बन गए .बिना सरकारी अधिकारी के साथ गांठ के यह संभव नहीं है. अब आंदोलन कर रहे छात्रों को धमकी मिल रही है और उन एफआईआर हो रहा है, इसका भाजपा विरोध करती है. हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा . कहा कि उनके ही इशारे पर हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया और झूठा मुकदमा दायर किया गया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लाठी चार्ज और झूठे मुकदमे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की. एक वक्त ऐसा था वे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे. भाजपा इस घटना का भर्त्सना करते हैं. भाजपा की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे.भाजपा की पहली मांग है कि छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज एफआइआर वापस लिये जाएं. दूसरी मांग JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक की जांच सीआइडी के बजाय सीबीआइ से कराने की है. इस दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल भी रघुवर दास से मुलाकात किया. मुलाकात करने के बाद छात्रों ने कहा कि सकारात्मक बातें हुई है.0
0
Report
गाजियाबाद के मंदाकिनी फ्लैट्स 20 साल में जर्जर, जीडीए नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मंदाकिनी फ्लैट्स की स्थिति काफी जर्जर है इसको भी जीडीए ने नोटिस जारी कर रखा है लेकिन लोग अभी भी यहां पर रह रहे हैं इन फ्लैट्स में सरिया साफ दिखाई दे रहा है सीढ़ियाँ जर्जर हो चुकी हैं इस फ्लैट का निर्माण भी तकरीबन 20 साल पहले हुआ था लेकिन घटिया क्वालिटी के निर्माण की वजह से यह 20 साल के अंदर में ही जर्जर स्थिति हो गई है जीडीए की तरफ से इस पर बार-बार नोटिस जारी किया जा रहा है0
0
Report
तुलसी निकेतन 2292 फ्लैट खतरे में, GDए नोटिस के बावजूद लोग जोखिम उठा रहे
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के तुलसी निकेतन के 2292 फ्लैट खतरे में, जीडीए की तरफ़ से नोटिस जारी किया गया है, लेकिन फिर भी लोग अपने जीवन पर जोखिम लेकर यहाँ रह रहे हैं। इन फ्लैट्स की जर्जर स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कभी भी गिर सकते हैं। यहाँ एक अंडरग्राउंड पानी की टंकी भी बनी है, लेकिन बरसात में यह टूट गई। बरसात के पानी से ही पानी की टंकी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी: छात्रों का बड़ा आंदोलन, सीबीआई जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 24 अगस्त को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव भगवान बिरसा मुंडा के गांव से शुरू की गई थी। यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों से होकर 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक करना और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। हजारीबाग, चतरा, संथाल परगना, धनबाद, बोकारो, सिल्ली, कोल्हान प्रमंडल, गुमला और खूंटी समेत विभिन्न जिलों से होते हुए यह यात्रा रांची पहुंचेगी। 11 सितंबर को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और कोकर के डिस्टिलरी पुल स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारी आगे की रणनीति का भी ऐलान करेंगे। आंदोलनकारियों का आरोप है कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य कथित अनियमितताओं के कारण मेहनती छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इन मामलों से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद आंदोलन शुरू किया गया था। 25 जुलाई को बापू वाटिका से शुरू हुआ आंदोलन 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में संविधान मार्च तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। आंदोलनकारियों और सरकार के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन उनके मुताबिक वार्ता विफल रही। मुख्यमंत्री के स्तर से कुछ परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया, लेकिन आंदोलनकारियों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया के कारण छात्रों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। अब आंदोलनकारियों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जाए और पीजीटी, लैब असिस्टेंट, नगर पालिका, उत्पाद सिपाही और सीजीएल टेक्निकल समेत अन्य परीक्षाओं को भी जांच के दायरे में लाया जाए। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई और आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग भी की जा रही है0
0
Report
113 किलोग्राम गांजा बरामद, उड़ीसा से बंगाल ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर बहरागोड़ा: उड़ीसा से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा 113 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक सफेद रंग की टाटा CURVV कार, रजिस्ट्रेशन नंबर OD33AZ-5723, में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर बहरागोड़ा की ओर आ रहे हैं。 सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बहरागोड़ा के कालिंयाडिंगा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच अभियान शुरू किया。 इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही संदिग्ध टाटा CURVV कार को पुलिस ने रोक लिया। प्रतिनियुक्त राजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत वाहन की विधिवत तलाशी ली गई。 तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 113 पैकेट गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब एक किलोग्राम था। इस तरह कुल 113 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया。 पुलिस ने कार के साथ दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं。 इस मामले में पुलिस ने 27 वर्षीय पिन्कन स्वैन, निवासी पुरी, उड़ीसा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में गांजा तस्करी करता है। गिरोह उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से गांजा लेकर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर समेत अन्य स्थानों पर बिक्री के लिए पहुंचाता था。 पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इस तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है。 मामले में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 53/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है。 इस कार्रवाई में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम शामिल रही。0
0
Report
मंदिर गेट पर मांस के टुकड़े फेंकने से हड़कंप, CCTV से संदिग्ध युवक पकड़ा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विभूतिनाथ मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े पड़े मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर के पास पहुंच गए। लोगों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक की संदिग्ध हरकत कैद होने की बात सामने आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मामला शाहाबाद चौकी के पास स्थित विभूतिनाथ मंदिर का है। मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े पड़े देखकर लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मंदिर के गेट पर मांस के टुकड़े फेंकने के पीछे युवक का क्या मकसद था और घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।प्रेमनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी: समस्तीपुर रेलवे कोर्ट में पेशी के दौरान चेन चोर दबोचा गया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चेन चोरी का फरार आरोपित कोर्ट में पेशी के दौरान फिल्मी अंदाज में हुई गिरफ्तारी, स्टेशन पहुंचते ही रेल पुलिस ने दबोचा ।पूर्व में चोरी के एक मामले में बंगाल से पेशी के लिए आ रहा था समस्तीपुर रेल कोर्ट । समस्तीपुर जिले में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं के खिलाफ रेल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में समस्तीपुर रेल पुलिस ने चेन चोरी के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपित को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह पुराने चोरी के एक मामले में समस्तीपुर रेल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। आरोपित के स्टेशन पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के चंपाहाटी, बरूईपुर निवासी राजू लश्कर के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार को आरोपित पूर्व में दर्ज चोरी के एक मामले में समस्तीपुर रेल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था। इसकी सूचना रेल पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने छिपकर बैठे राजू लश्कर को पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, चार जुलाई को ट्रेन संख्या 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जा रही कहकशां तरन्नुम नामक महिला के गले से समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सोने की चेन चोरी कर ली गई थी। चोरी हुई चेन का वजन करीब 20 ग्राम बताया गया। घटना के बाद समस्तीपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी मामले में राजू लश्कर की तलाश की जा रही थी। रेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में चोरी के दो मामलों में जेल जा चुका है। दरभंगा रेल थाना में दर्ज चेन चोरी के एक मामले में भी उस पर आरोप है, जिसमें करीब 22 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा ओडिशा के पुरी में दर्ज चोरी के एक मामले में भी वह जेल जा चुका है।रेल पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन पर आरोपित के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद टीम को सक्रिय किया गया था। निगरानी के दौरान उसे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपित के पूर्व के आपराधिक मामलों और चेन चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।0
0
Report
बगहा के एसएसबी के रूफटॉप सोलर प्लांट से स्वच्छ ऊर्जा की दिशा मजबूत
Bagaha, Bihar:अच्छी ख़बर बगहा से है जहाँ पारा मिलिट्री फ़ोर्स के एसएसबी ने हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल की है। गोरखपुर - बेतिया मुख्य सड़क NH 727 किनारे स्थित मंगलपुर में 21वीं बटालियन के मुख्यालय परिसर में 125 केवीए क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट का लोकार्पण कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु औऱ कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दरअसल सेना मुख्यालय में सोलर मेले का आयोजन कर जवानों को रूफटॉप सोलर, सरकारी सब्सिडी और पीएम सूर्य घर योजना की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध बैंक लोन की भी सुविधाओं से जवानों को अवगत कराया गया। सबसे बड़ी बात है की बिजली की खपत कम करने के अलावा विधुत बचाने औऱ सोलर के फायदे कों लेकर अधिकारीयों औऱ जवानों में उत्साह दिखा । बताया जा रहा है की बगहा के मंगलपुर स्थित एसएसबी 21वीं बटालियन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 125 केवीए रूफटॉप सोलर प्लांट का भव्य उद्घाटन किया गया। SSB कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के प्रयास और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के सहयोग से इसकी शुरुआत हुईं । कार्यक्रम का उद्देश्य एसएसबी परिसर में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ जवानों और उनके परिवारों को भी सौर ऊर्जा योजनाओं से जोड़क़र लाभ पहुंचाना है। लिईजा इसी कड़ी में सेना मुख्यालय परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेले में बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जवानों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी और बैंक से मिलने वाले लोन(ऋण)की भी जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घरों और संस्थानों की छतों पर सोलर पैनल लगाने से बिजली के खर्च को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। यहीं वज़ह है की जवानों से अपील किया गया ताकि वे पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाएं । SSB 21 वीं बटालियन कमांडेंट ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने एसएसबी के जवानों, अधिकारियों और आम लोगों से सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील किया । बता दें की सोलर मेले में वाल्मीकि सोलर, जीआरएम और राज सोलर के प्रतिनिधियों ने भी स्टॉल लगाकर सोलर सिस्टम से जुड़ी जानकारी दीं । क्योंकि सौर ऊर्जा आपकी सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। बाइट – तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट, 21वीं बटालियन एसएसबी, यूनिफॉर्म में बाइट – आलोक अमृतांशु, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा, आसमानी शर्ट पहने0
0
Report
9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनभूलपुरा अतिक्रमण का भविष्य तय होगा
Haldwani, Uttarakhand:आखिरकार हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में फैसले की घड़ी बेहद करीब आ गई है... रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 9 सितंबर को सुनवाई करेगा। खास बात ये है कि मामला सुप्रीम कोर्ट की सूची में तीसरे नंबर पर लिस्टेड है। ऐसे में अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अतिक्रमण की जद में रह रहे करीब 27 हजार लोगों के विस्थापन को लेकर अदालत क्या दिशा-निर्देश देती है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे और राज्य सरकार से प्रभावित लोगों के विस्थापन की योजना मांगी थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षेत्र में रह रहे लोगों के सर्वे के भी निर्देश दिए गए थे। संबंधित रिपोर्ट अदालत में दाखिल की जा चुकी है। फैसले की तारीख नजदीक आते ही पुलिस-प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है और ड्रोन के जरिए निगरानी की तैयारी है। वहीं, स्थानीय मेयर को उम्मीद है कि अतिक्रमण हटने के बाद हल्द्वानी में रेलवे के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सुरक्षा व्यवस्था में 2 सुपर जोन, 4 जोन, 2 एसपी, 5 सीओ, 15 इंस्पेक्टर/एसओ और 45 एसआई/अतिरिक्त एसआई स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 एलएसआई/अतिरिक्त एलएसआई, 182 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 47 महिला हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी की 2 कंपनियां और ड्रोन की 2 विशेष टीमें भी शामिल हैं। पुलिस ने सिर्फ जमीनी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हवाई निगरानी की भी तैयारी की है। ड्रोन के जरिए छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में अग्निशमन विभाग की 4 यूनिट, यातायात पुलिस की 4 टीमें, एक बम निरोधक दस्ता और हॉक पुलिस की 2 यूनिट भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते, टियर गैस की 2 टीमें, एंटी-रायट की 2 टीमें और फायरिंग स्क्वाड की 2 टीमें भी तैयार रहेंगी। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहन और संसाधन भी मौके पर तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने छतों पर पत्थर, ईंट, रोड़ी या मलबा जमा करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति या समूह द्वारा हिंसा या उपद्रव की तैयारी के लिए पत्थर, ईंट, मलबा, हथियार या हथियारनुमा वस्तुएं जमा की जाती हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बनभूलपुरा की नजरें सुप्रीम कोर्ट के 9 सितंबर के फैसले पर टिकी हैं... अदालत का फैसला सिर्फ रेलवे की जमीन से जुड़े विवाद की दिशा तय नहीं करेगा, बल्कि यहां लंबे समय से रह रहे हजारों लोगों के भविष्य और संभावित विस्थापन को लेकर भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
