icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर से मानव सेवा का संदेश

Morena, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न सामाजिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुरैना के जिला चिकित्सालय में रोटरी क्लब चंबल और भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब आधा सैकड़ा रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। जिले चिकित्सालय मुरैना में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के समाजसेवी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है और ऐसे सामाजिक आयोजनों के जरिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बाइट नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा, बाइट आकाश चांदिल रक्तदाता, बाइट रघुराज कंसाना पूर्व मंत्री
0
0
Report

मुरैना के नंदपुरा में अतिक्रमण हटाने गई सीईओ को दबंगों ने गोली धमकी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अतिक्रमण हटाने पहुंची जनपद सीईओ को दबंगों ने गोली मारने की धमकी दे दी। मामला पोरसा जनपद के नंदपुरा गांव का है, जहां जलभराव की शिकायत के बाद जनपद सीईओ सुनीता दंडोतिया टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नंदपुरा गांव में जलभराव की समस्या को लेकर जनपद सीईओ को कई बार शिकायतें मिली थीं। शिकायत के बाद सीईओ सुनीता दंडोतिया मौके पर पहुंचीं और जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों से अधिकारियों का विवाद हो गया। दबंगों ने जनपद सीईओ को गोली चलाने की धमकी दी। जिस پر सीईओ ने भी साफ शब्दों में कहा गोली चलाना है तो चलाओ, अतिक्रमण तो हटकर रहेगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद और गोली चलाने की धमकी की बात सामने आ रही है। विवाद के बाद जनपद सीईओ गांव से वापस लौट आईं। अब मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
0
0
Report

मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर अलीगढ़ के बरछी बहादुर दरगाह पर चढ़ाई चादर

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 में जन्मदिन के अवसर पर बरछी बहादुर पर चढ़ाई गई चादर बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग मोर्चे के साथ-साथ मुस्लिम समाज के जुड़े हुए लोगों ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिये चढाई चादर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में देश को विश्व गुरु बना है इसके लिए हम लोगों ने दुआएं की हैं कि अल्लाह मोदी जी को और मजबूत बनाएं हम लोग दुआ करते हैं कि जिस तरीके से मोदी जी अल्पसंख्यकों के लिए काम करते आ रहे हैं आगे भी ऐसे ही काम करते रहें थाना सिविल लाइन स्थिति बरछी बहादुर दरगाह पर चढ़ाई गई चादर बाईट.... इमरान सैफी (अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष) बाईट.. आदिल शारीख
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन नार्कोस में तेजस राजधानी एक्सप्रेस से 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Gaya, Bihar:ऑपरेशन नार्कोस के तहत 17.749 किलो ग्राम गांजा बरामद, बरामद गांजा का बाजार मूल्य 8,87,450, एक गिरफ्तार पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), CPDS और GRP की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है。 गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट गया, अपराध गुप्तचर शाखा और जीआरपी गया की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंची गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया। ट्रेन के कोच-9, बर्थ नंबर 21 पर सफर कर रहे एक संदिग्ध यात्री से पूछताछ की गई। यात्री ने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (उम्र 47 वर्ष), निवासी कैमाशिकोह, पटना सिटी बताया। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जब आरोपी के सामान—एक झोला, हैंड बैग और ट्रॉली बैग—की सघन तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आरोपी के पास से कुल 17 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 17.749 किलोग्राम है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹8,87,450/- बताई जा रही है। मौके से गांजे के अलावा आरोपी का मोबाइल फोन, यात्रा टिकट और पहचान दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद सामान व आवश्यक कागजातों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को राजकीय रेल थाना (GRP) गया को सौंप दिया है।
0
0
Report

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर 10 सूत्री मांगे रखीं

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में थप्पड़ विकास कार्य और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मुलाकात कर शहर में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा है. पूर्व मेयर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बकरीवाल ने आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम के लचर कार्य प्रणाली के कारण शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है विपक्षी पार्षद के साथ साथ सत्ता पक्ष के पार्षद भी समस्या का सामना कर रहे है और निगम की कार्य प्रणाली से परेशान है इतना ही नहीं ज्ञापन में 10 सूत्रीय प्रमुख मांगे भी रखी गई है इसमें प्रधानमंत्री आवास के अधूरे आवास को शीघ्र पूर्ण करने शहर की लचर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने कचरा निष्पादन और वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था को नियमित करने के साथ ही शहर में जल संकट को लेकर भी ध्यान आकर्षित कराया गया है आयुक्त को यह भी बताया गया कि जितने भी विकास कार्य कांग्रेस के महापौर के शासनकाल में स्वीकृत हुए थे सभी भी बंद पड़े हैं इतना ही नहीं नगर निगम आयुक्त को अल्टीमेटम भी दिया गया कि आगामी 10 दिनों के अंदर यदि उनके मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंडला में रक्तदान और सेवा कार्यक्रमों की धूम

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला – प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा गतिविधियों का आगाज मण्डला में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिलाध्यक्ष, पत्रकारों, समाजसेवियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर सहभागिता निभाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके भी मौजूद रहीं। मंत्री सम्पतिया उइके ने जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड पहुंचकर प्रसूताओं से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिलेभर में एक माह तक लगातार विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाईट - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री बाईट - प्रफुल्ल मिश्रा - बीजेपी जिलाध्यक्ष
0
0
Report

विश्वकर्मा जयंती: शाजापुर में भव्य शोभायात्रा और पूजा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। शहर में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, सोमवारिया बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नाग-नागिनी रोड, नई सड़क और आजाद चौक होते हुए दर्जी समाज धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सोमवारिया बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन-पूजन और विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी आईटीआई में भी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और संस्थान के स्टाफ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। आईटीआई के प्राचार्य राजाराम कटारिया ने बताया कि संस्थान के सभी व्यावसायिक वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्थान में शाम के समय दीपों से विशेष सजावट की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

यूपी एटीएस ने कोयंबटूर से संदिग्ध आतंकवादी मकसूद को गिरफ्तार किया

Naugarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश एटीएस ने 14 सितंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से मकसूद नाम के संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। वह सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील के मधवपुर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी की सूचना पर परिवार खबर मिलते ही हैरान रहा और उसके पिता अब्दुल कुद्दूस लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मकसूद की गिरफ्तारी से परिवार समझ नहीं पा रहा कि उसका बेटा पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में कैसे आ गया, यह बात उनके लिए भी चकित करने वाली है। 19 वर्षीय मकसूद अपने तीन बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां ने बताया कि वह साधारण स्वभाव का युवक था, रोज घर से स्कूल और स्कूल से घर लौटकर घर के अंदर मोबाइल पर समय बिताता था। मां ने कहा कि उसका गांव के बाहर दोस्त नहीं था और न ही घर के बाहर किसी से मिलना-जुलना था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और घर खर्च के कारण उसने 3 महीने पहले रिश्तेदार के साथ मिलकर काम शुरू किया। दादी भी इस खबर से परेशान थीं और उन्होंने बताया कि मकसूद मोबाइल के पीछे पागल रहता था। गांव के प्रधान राजदेव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी अखबार से मिली। गांव में इस खबर से सब चुपचाप थे, और अब गिरफ्तारी के आगे की कार्रवाई देखने की प्रतीक्षा है।
0
0
Report

लखनऊ के निगोहां में मोबाइल किश्त वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट, दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:एंकर - लखनऊ में मोबाइल की किस्त वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। निगोहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक को जबरन बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और मजदूरी कराने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है। वी ओ - लखनऊ के निगोहां में मोबाइल की किस्त वसूली के नाम पर युवक को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर को आरोपी युवक के घर पहुंचे थे। आरोप है कि मोबाइल की किस्त जमा कराने की बात कहकर युवक को अपने साथ ले जाया गया और करीब चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। वी ओ - शिकायत में आरोप है कि इस दौरान युवक से मजदूरी कराई गई और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक युवक से 2,799 रुपये की किस्त भी ऑनलाइन जमा कराई गई।मामले में 14 सितंबर को पीड़ित की मां ने निगोहां थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अनिकेत सिंह उर्फ काका और सुशांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में किस्त वसूली से जुड़े काम की बात सामने आई है। मामले में बंधक बनाने, मारपीट और ब्लड निकलवाकर बेचने के आरोपों की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

धाराशिव: करपित सोयाबीन पर किसानों को राहत उम्मीद, शिंदे ने मदद का भरोसा दिया

Dharashiv, Maharashtra:पालकमंत्री प्रताप सरनाईक यांनी धाराशिव तालुक्यातील खेड येथे करपलेल्या सोयाबीनची पाहणी केली. उपमुख्यमंत्री शिंदें यांनी फोन करून शेतकऱ्यांशी संवाद साधला, येत्या पाच तारखेपर्यंत पंचनामाचे आदेश दिले जाणार असल्याचा आश्वासन शेतकऱ्यांना मिळाले. धाराशिव जिल्ह्यातील दुष्काळी परिस्थितीच्या पार्श्वभूमीवर प्रताप सरनाईक यांनी शेतात जाऊन करपलेल्या सोयाबीन पिकाची पाहणी केली. पावसाने तब्बल ४० दिवस खंड दिल्याने सोयाबीनचे मोठे नुकसान झाले, असे शेतकऱ्यांनी निदर्शनास आणून दिले. प्रताप सरनाईकांनी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांना थेट फोन केला. शिंदे यांनी सरकार तुमच्या पाठीशी आहे, येत्या पाच तारखेपर्यंत पंचनामाचे आदेश दिले जातील आणि लवकर मदत दिली जाईल असे आश्वासन दिले.
0
0
Report
Advertisement

सपा नेता के निर्माणाधीन मकान पर गरजा योगी का बुलडोजर

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow8m ago
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के दशरथपुर में सपा नेता के निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।प्रशासन के अनुसार,जिस भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था,वह अवैध कब्जे से जुड़ी बताई गई थी। इसी मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कराया और भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि भूमि पर कब्जे और निर्माण से जुड़े मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

नगर निगम की लापरवाही: महिलाएं खुद ही नालियाँ बनाकर मजदूरी कर रहीं

Kanpur, Uttar Pradesh:नगर निगम की लापरवाही महिलाओं को खुद करनी पड़ी मजदूरी बर्रा-6 के सी-ब्लॉक में बीते 10-15 सालों से टूटी नालियों से परेशान जनता सैकड़ों बार अधिकारियों के चक्कर काटने पर भी सुनवाई न होने महिलाओं ने की खुद की मजदूरी महिलाओं ने खुद ही 1500 से 2000 रुपये चंदा करके कराया काम फावड़ा और सीमेंट उठाकर महिलाओं ने खुद ही अपनी नालियां बनानी शुरू कर दीं। फजीहत होते ही नींद से जागे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, काम कराने का दिया आश्वासन। जब हर बुनियादी काम के लिए जनता को ही मजदूरी करनी है, तो नगर निगम का क्या काम? जनप्रतिनिधियों ने आंखें करी बंद
0
0
Report

अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव के बीच 18 लाख बकाया मामला गरमाने से सियासत तेज

Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर नगर निगम में मेयर चुनाव में नया विवाद खड़ा हो गया.. कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गहलोत पर निगम ने 18 लाख रुपए की बकाया निकली है.. निगम की ओर से जारी की गई बकाया राशि को लेकर कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त हो गया.. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंचशील स्थित निगम के नए कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपने रोष का इजहार किया तो वही... भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया मेयर पद के लिए आपत्तियों पर सुनवाई के तहत भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.. तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए ..इसी बीच भाजपा के बागी और पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत बार अध्यक्ष योगेंद्र ओझा भी मौके पर आ पहुंचे.. और अपनी नाराजगी का इजहार किया गहलोत और ओझा ने आरोप लगाया की वार्ड संख्या 4 में प्रत्याशी मोनिका जैन के खिलाफ लगाई गई आपत्ति को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है.. साथ ही गहलोत ने बीती देर रात्रि को निगम के कार्यालय में आकर फाइलें निकालने का भी आरोप लगाया.. वहीं इस पूरे मामले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने आरोपी को खारिज करते हुए कहा कि.. यह उनका राजनीतिक कौशल है कि उन्होंने जानकारी मिलते ही मेयर पद पर कांग्रेस की प्रत्याशी किरण माहेश्वरी की निगम द्वारा बकाया की आपत्ति लगाई है... आपत्ति की सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में निगम कार्यालय पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया.. और सभी मुख्य द्वारों को पुलिस सुरक्षा के दायरे में ले लिया गया है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top