Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ली गई जान

Aug 06, 2024 10:54:04
Bhabua, Bihar

कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सौखरा गांव में 28 वर्षीय महिला  की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली  गई। मृतका के पति का नाम घनश्याम तिवारी है। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसों के लिए मृतिका को प्रताड़ित करते थे और जान लेने की की आशंका जताई। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने FSL जांच कराई है और विसरा रिपोर्ट भेजी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNeeraj Sharma
Mar 16, 2026 04:48:59
New Delhi, Delhi:लकड़ियां जलाकर गुरुद्वारे में किया गया लंगर तैयार अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध से भारत के ऊपर घरेलू गैस LPG की कमी आई है लोग दोबारा लकड़ी जलाकर अपना भोजन पका रहे हैं ऐसा ही एक दृश्य पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार के गुरुद्वारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने लकड़ी जलाकर लंगर बनाया वहीं गुरुद्वारा कमेटी के लोगों का कहना है कि हमें ऐसा लगता है कि हम 35 साल पीछे चले गए सरकारों के बड़े-बड़े दावे फेल हो रहे हैं सरकार दावा कर रही है कि हमारे देश में घरेलू गैस LPG की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी हम पिछले तीन-चार दिन से लगातार एजेंसी को फोन कर रहे हैं फोन तो लग ही नहीं रहा जब हम एजेंसी पर पहुंचे तो गैस एजेंसी के अधिकारियों ने मना कर दिया कि हमारे पास पीछे सप्लाई नहीं है और हम सिलेंडर अभी नहीं दे सकते बुक करवा दीजिए बुकिंग के बाद 15 से 20 दिन बाद सिलेंडर आपके घर आएगा इसलिए हम लोग मजबूर हैं लकड़ी पर लंगर तैयार करने के लिए अब देखना यह होगा कि अभी घरेलू गैस का संकट कब तक से हमारे देश में स्थिति सामान्य होगी
37
comment0
Report
Mar 16, 2026 04:48:36
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:एंकर:--देवरिया में जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह एक शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के सदस्य को डांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंत्री कहते सुनाई दे रहे हैं—“तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो, यहां से बाहर जाओ।” पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो PWD के डाक बंगले का है दरअसल, करीब दो सप्ताह पूर्व गोरखपुर में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या से पहले शिक्षक ने एक वीडियो जारी कर देवरिया के बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे इसी मामले से नाराज शिक्षक संघ के नेता प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान एक शिक्षक नेता ने आरोप लगाया कि मंत्री देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी को बचा रहे हैं,क्योंकि दोनों बलिया जिले के रहने वाले हैं। बस इसी बात पर मंत्री जी नाराज हो गए और शिक्षक नेता को फटकार लगाते हुए कमरे से बाहर जाने को कह दिया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
76
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 04:48:08
Jaipur, Rajasthan:Jaipur Meeting राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के 18वें राष्ट्रीय परिषद् अधिवेशन में समाज की भावी दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।अधिवेशन में मुंबई के उद्योगपति एस.एन. श्रीमाली को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, वहीं वर्ष 2026 से 2028 के लिए 45 जोनल प्रदेशाध्यक्ष सहित 401 पदाधिकारियों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में “ब्राह्मण सिविलाइज़ेशनल आइडेंटिटी फ्रेमवर्क (BCIF)” के तहत राष्ट्रीय शोध अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। संस्था के संस्थापक सुशील ओझा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ब्राह्मण पहचान को केवल जन्म आधारित अवधारणा तक सीमित न रखकर ज्ञान, नैतिकता, तप और समाज के प्रति दायित्व की परंपरा के रूप में स्थापित करना है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके।अधिवेशन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने और प्रस्तावित UGC बिल को वापस लेने की मांग भी उठाई गई। साथ ही शिक्षा, संस्कार और आर्थिक स्वावलंबन पर आधारित 20 सूत्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसे प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।बैठक में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक सत्य नारायण शर्मा, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी और विधायक ताराचंद सारस्वत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विप्र फाउंडेशन का कहना है कि शोध अभियान के निष्कर्ष देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने भी रखे जायेंगे।
24
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 16, 2026 04:47:42
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तिजारा कस्बे में धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अहिंसा सर्किल से बिजलीघर तिराहे तक बन रही सड़क के दौरान होली टीबा चौक पर सड़क के बीचों-बीच खड़ा एक पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर पांच रास्ते मिलते हैं, ऐसे में अगर पेड़ नहीं हटाया गया तो सड़क चौड़ी होने के बावजूद जाम की समस्या खत्म नहीं होगी। लोगों का कहना है कि अक्सर यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों को निकलने में भारी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जब कई लोगों के आशियाने हटाए गए हैं, तो बीच सड़क में खड़े इस पेड़ को भी हटाया जाना चाहिए। इस मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग को भी दे दी गई है और पेड़ हटाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में जाम की स्थिति पैदा न हो। विभाग का कहना है कि फिलहाल सड़क और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। यदि पेड़ सड़क निर्माण में बाधा बनेगा तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
29
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 04:47:29
Kherli, Rajasthan:खेड़ली नगरपालिका परिसर में कबाड़ में लगी आग, फायरब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू खेड़ली (अलवर)। खेड़ली नगरपालिका परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही देर रात हड़कंप मच गया। आग नगरपालिका कार्यालय के पीछे रखे कबाड़ के सामान में लगी थी। सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे पास ही स्थित नगरपालिका कार्यालय सुरक्षित रहा। कार्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर आग लगी थी, जहां विभिन्न शाखाओं के वर्षों पुराने रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगरपालिका के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत की सांस ली कि आग कार्यालय तक नहीं पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग देर रात करीब दस बजे के आसपास लगी। नगरपालिका के चौकीदार ने सबसे पहले आग की सूचना फायरब्रिगेड और अधिकारियों को दी। फायरब्रिगेड चालक सुखराम मीणा और फायरमैन अंकुश शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की घटना के दौरान नगरपालिका परिसर के आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
33
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 16, 2026 04:46:58
Ranchi, Jharkhand:आसाम सहित पांच राज्यों ने निर्वाचन आयोग ने चुनावी ऐलान कर दिया है। आसाम में कांग्रेस पार्टी की खोई जमीन तलाशने की जिम्मेदारी झारखंड कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं को मिली है। झारखंड कांग्रेस के नेताओं को आसाम की जिम्मेदारी मिलने पर असम को लेकर झारखंड में सियासत गर्मा गई है। आसाम वाली चुनावी राजनीति को लेकर झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा आज के समय में कांग्रेस पार्टी की जमीन पूरे देश में खो गई है। पांचों राज्य में बीजेपी को जीत मिलेगी। जिस तरह से गौरव गोगोई झारखंड में आकर हेमंत सोरेन के सामने नतमस्तक हैं इससे पता चलता है कि वहां कांग्रेस दूर दूर तक रेस में नहीं है।।ये बात सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन आसाम में हिमांता विश्व शर्मा का खेल बिगड़ने नहीं गए हैं बल्कि कांग्रेस का खेल बिगाड़ने गए हैं。
26
comment0
Report
Advertisement
Back to top