जहानाबाद में दिनदहाड़े शिक्षक का अपहरण, पुलिस ने तीन घंटे में किया खुलासा
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में ऑटो से स्कूल जा रहे एक सरकारी शिक्षक का अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएन कॉलेज के पास की है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और नगर थाना समेत पांच थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और तीन घंटे के अंदर गौरक्षणी मोहल्ला के पास स्कार्पियो गाड़ी समेत पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
