Back
बिहार में राजद का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के पति के बयान पर भारी आक्रोश
MKMukesh Kumar
Jan 08, 2026 11:32:28
Jehanabad, Bihar
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार में भारी रोष फैल गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर एनडीए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक से मार्च निकाला, जो मुख्य मार्ग होते हुए अरवल मोड़ तक पहुँचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च में शामिल राजद नेत्रियों और नेताओं ने कहा कि गिरधारी लाल साहू की पत्नी रेखा आर्या उत्तराखंड सरकार में मंत्री और भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे पहले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश फैलाया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन आज भाजपा से जुड़े एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नैतिकता कहां गई है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के नागरिक नहीं हैं? प्रदर्शनकारियों ने मंत्री रेखा आर्या से इस्तीफे की मांग करते हुए उनके पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बिहार की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report