Back
घोसी के विधायक रामबली सिंह यादव के कार्यकाल पर विरोध, विकास पर सवाल
MKMukesh Kumar
Oct 08, 2025 12:41:59
Jehanabad, Bihar
बिहार की राजनीति में जनता अब अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगने लगी है। पांच वर्षों तक जनप्रतिनिधियों को सहने के बाद अब जब चुनाव नज़दीक हैं, तो जनता अपना हिसाब मांगने मैदान में उतर आई है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र से, जहां भाकपा माले के वर्तमान विधायक रामबली सिंह यादव को उनके ही क्षेत्र के लोगों ने विरोध के कटघरे में खड़ा कर दिया। दअरसल घोसी के खपुरा मोड़ स्थित खेल मैदान में जहां विधायक रामबली सिंह यादव अपने कार्यकाल का पाँच वर्षीय रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित थे। लेकिन यह जन-संपर्क कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया जब कार्यक्रम स्थल पर ही स्थानीय लोगों और समर्थकों ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि विधायक ने अपने पूरे कार्यकाल में क्षेत्र की अनदेखी की और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। आरोप ये भी लगे कि अधिकांश घोषणाएँ कागज़ों तक ही सीमित रहीं। नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों ने कहा कि हमने बदलाव की उम्मीद से वोट दिया था, लेकिन पाँच सालों में कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। सड़कों की स्थिति खराब है, बेरोज़गारी बढ़ी है और विधायक जनता से दूर हो गए हैं। इधर विधायक रामबली सिंह यादव ने इस विरोध को सुनियोजित बताया। उनका कहना है कि यह सब कुछ कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा योजनाबद्ध रूप से किया जा रहा है जो अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जिन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए जो 16 करोड़ की राशि आई, उसका पूर्ण उपयोग किया गया है। इसकी जानकारी मेरे रिपोर्ट कार्ड में विस्तार से दी गई है। विरोध करने वाले लोग सच्चाई से मुंह मोड़ रहे हैं। वही इस पूरे घटनाक्रम ने भाकपा माले के शीर्ष नेतृत्व के लिए भी चिंता की घंटी बजा दी है। क्योंकि विरोध पार्टी महासचिव की मौजूदगी में हुआ। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि स्थानीय स्तर पर संगठन और जनप्रतिनिधि के बीच तालमेल कमजोर हुआ है। जिसे चुनाव से पहले ठीक करना पार्टी के लिए आवश्यक होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKULWANT SINGH
FollowOct 08, 2025 15:50:010
Report
PKPushpender Kumar
FollowOct 08, 2025 15:49:442
Report
ACAmit Chaudhary
FollowOct 08, 2025 15:49:250
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 08, 2025 15:49:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 08, 2025 15:48:490
Report
AMAbhishek Mathur
FollowOct 08, 2025 15:48:400
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowOct 08, 2025 15:48:190
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 08, 2025 15:47:510
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowOct 08, 2025 15:47:350
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 08, 2025 15:47:070
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 08, 2025 15:46:510
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 08, 2025 15:46:390
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 08, 2025 15:46:240
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 08, 2025 15:46:020
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 08, 2025 15:45:450
Report