Back
नीट छात्रा मौत: जहानाबाद में सुरक्षा बढ़ी, घर के बाहर-भीतर CCTV से निगरानी
MKMukesh Kumar
Feb 19, 2026 23:33:44
Jehanabad, Bihar
पटना की चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए जहानाबाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। पहले से तैनात सुरक्षा बल के अतिरिक्त अब और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। घर के अंदर और बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों ने बताया कि 6 फरवरी से घर के बाहर लगातार ड्यूटी लगाई गई है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक दो होमगार्ड तैनात रहते हैं, जबकि दिन में चौकीदार अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इधर घटना के बाद परिवार को लगातार किचेन की खिड़की से धमकी भरे पर्चे मिल रहे थे। 14 फरवरी को पहली एक पर्ची मिली थी, जबकि 16 फरवरी को एक और पर्चा घर की खिड़की से फेंका मिला था। दोनों पर्चियां पुलिस को सौंप दी गईं, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई। पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया है कि सीबीआई से पहले मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने पीड़ित परिवार को सहयोग करने के बजाय टॉर्चर किया था, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनज़र परिजनों ने अपने घर के बाहर और अंदर के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। कैमरों के माध्यम से घर के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। वहीं इस पूरे प्रकरण का मामला सीबीआई के पास है। फिलहाल सीबीआई हॉस्टल के माहौल, छात्रा के इलाज की हिस्ट्री और अब इन धमकियों के बीच के कनेक्शन को तलाश रही है। बताते चले कि सीबीआई ने पहली बार 15 फरवरी को छात्रा के पैतृक गांव पतियावां पहुंचकर माता-पिता और भाई से लंबी पूछताछ की। 17 फरवरी को दोबारा गांव पहुंचकर भाई का मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए पटना ले जाया गया। इसके बाद गुरुवार को टीम तीसरी बार मखदुमपुर के इस्माइलपुर गांव पहुंची जहां मृतका के मामा से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। गया में भी मृतका की मामी से घंटों पूछताछ की गई। फिलहाल एजेंसी परिवार, हॉस्टल, इलाज और मिल रही धमकियों सहित हर पहलू को जोड़कर मामले की गहन जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 19, 2026 23:33:570
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 23:33:270
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowFeb 19, 2026 23:33:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 23:32:570
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 19, 2026 23:32:430
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowFeb 19, 2026 23:32:300
Report
PCPartha Chowdhury
FollowFeb 19, 2026 23:32:100
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 23:31:580
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 19, 2026 23:31:430
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 23:31:330
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 19, 2026 23:31:220
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 23:31:050
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 23:30:470
Report