Back
जहानाबाद में NDA की लहर तेज, मंत्री के दावों से सत्ता की तस्वीर बदली
MKMukesh Kumar
Nov 07, 2025 15:56:13
Jehanabad, Bihar
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहानाबाद में एनडीए की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार की शाम एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने रोड शो किया। इस दौरान एनडीए समर्थकों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दावा किया कि बिहार में एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रथम चरण में कितनी सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है, तो वे सटीक संख्या नहीं बता पाए। उन्होंने पहले कहा कि 57 सीटों पर मतदान हुआ, फिर 101 और बाद में 121 सीटों का उल्लेख किया। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर मंत्री को बिहार चुनाव की वास्तविक स्थिति की जानकारी क्यों नहीं है। सवाल उठ रहा है कि जब एनडीए खुद राज्य में सत्ता वापसी का दावा कर रही है, तो उसके वरिष्ठ नेता को मतदान के आंकड़े तक ज्ञात नहीं होना क्या एनडीए के लिए नुकसानदायक संकेत नहीं है? कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह मंत्री की याददाश्त की कमजोरी नहीं, बल्कि एनडीए के अंदर चुनावी समन्वय की कमी को दर्शाता है। रोड शो के दौरान रामनाथ ठाकुर ने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करने के लिए तीर छाप पर बटन दबाएं। उन्होंने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विरोधी हैं, स्वाभाविक है कि वह कहेंगे कि सरकार बना रहे हैं, लेकिन प्रथम और द्वितीय चरण में एनडीए भारी बढ़त से आगे है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सूबे की सभी 243 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने जहानाबाद के मतदाताओं से अपील की कि 11 नवंबर को एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को तीर छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं। इस अवसर पर रोड शो में एनडीए के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 07, 2025 18:01:160
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 07, 2025 18:00:400
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 07, 2025 18:00:230
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 07, 2025 18:00:110
Report
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 07, 2025 17:51:060
Report
AAASHISH AMBADE
FollowNov 07, 2025 17:50:430
Report
AAASHISH AMBADE
FollowNov 07, 2025 17:50:180
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 07, 2025 17:50:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowNov 07, 2025 17:49:441
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 07, 2025 17:49:223
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowNov 07, 2025 17:49:094
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 07, 2025 17:48:433
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 07, 2025 17:48:162
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 07, 2025 17:46:374
Report