Back
Jehanabad farmers' protest: demand for five decimals land for landless families
MKMukesh Kumar
Jan 05, 2026 11:47:00
Jehanabad, Bihar
जेहानाबाद में खेत मजदूर सभा (खेमस) ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर मौजूद खेमस के नेताओं ने आरोप लगाया कि नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद गरीबों के घरों पर ठंड के मौसम में बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को पर्चा देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। उल्टे, सरकारी जमीन पर बसे गरीब मजदूर परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। खेमस ने मांग की कि जो लोग सरकारी जमीन पर बसे हैं, उन्हें पहले पर्चा दिया जाए और जो पूरी तरह भूमिहीन हैं, उन्हें पांच डिसमिल जमीन दी जाए। मनरेगा को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के नाम पर चलने वाली मनरेगा योजना का नाम बदकलकर जी राम जी योजना कर दिया गया है, जो महात्मा गांधी के बलिदान का अपमान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा मजदूरों को केवल आश्वासन दे रही है। सदर प्रखंड में 14 पंचायतें हैं, जहां प्रत्येक पंचायत में लगभग एक हजार मनरेगा मजदूर हैं, लेकिन अब तक केवल 9 हजार मजदूरों का ही केवाईसी किया गया है। खेमस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगे जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:37:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:36:300
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 07, 2026 02:35:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 07, 2026 02:34:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 02:33:330
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 07, 2026 02:33:170
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 07, 2026 02:32:320
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 02:32:210
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:31:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:300
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:30:590
Report