Back
जहानाबाद में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर चला, शहर में निर्माण ध्वस्त
MKMukesh Kumar
Dec 12, 2025 11:23:56
Jehanabad, Bihar
बिहार में एनडीए सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री पद संभालते ही प्रदेशभर में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज जहानाबाद जिला मुख्यालय में भी नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोज़र चलाया और शहर के ऊंटा सब्ज़ी मंडी के समीप अतिक्रमणमुक्त कराया। वही इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा का है। दरअसल नगर परिषद की टीम टाउन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे तथा सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। कार्रवाई की भनक लगते ही फुटपाथी दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और वे तेजी से अपनी दुकानें समेटते नजर आए। वहीं कई ठेले, खोखे और अस्थायी संरचनाओं को भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पटना–गया मुख्य सड़क मार्ग पर लंबे समय से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फुटपथ और सड़क किनारे कब्जा जमा रखा था, जिससे शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी। नगर परिषद ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने निर्देशों को अनदेखा कर दिया। एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा के आदेश पर नगर परिषद ने आज सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अवैध अतिक्रमण हटवा दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा फुटपथ या सड़क पर कब्जा किया गया तो विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही अचानक चले बुलडोज़र एक्शन से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जा सके और आम जनता को राहत मिले。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 12, 2025 14:20:190
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:20:020
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:19:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 12, 2025 14:19:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 12, 2025 14:19:170
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:18:540
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 12, 2025 14:18:250
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 12, 2025 14:18:150
Report
KSKamal Solanki
FollowDec 12, 2025 14:18:030
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 12, 2025 14:17:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 12, 2025 14:17:140
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 12, 2025 14:16:330
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 12, 2025 14:15:510
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 12, 2025 14:15:360
Report
SVShweta Verma
FollowDec 12, 2025 14:05:3645
Report