icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804408
Mukesh KumarMukesh KumarFollow19 Jul 2024, 06:29 pm

जहानाबाद में गर्मी के कारण 10 छात्रा की बिगड़ी तबियत, बेहोशी हालत में एक को भेजा गया अस्पताल

Jehanabad, Bihar:

जहानाबाद के दक्षिणी स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर छात्रावास में गर्मी के कारण 10 छात्रा की हालत बिगड़ी गई। जिसमें एक छात्रा बेहोश हो गई। वहीं आनन-फानन में सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना से होस्टल में हड़कंप मच गया। बता दें कि जहानाबाद में इन दिनों लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है, इसके चलते लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। डॉक्टर का कहना है गर्मी से सिर दर्द व कमजोरी हो गई जिसके कारण ये सभी बीमार पड़ गए। फिलहाल मामले में स्कूल प्रशासन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगर मालवा: तेज आंधी में मकान की दीवार गिरने से चार मासूम घायल

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले के ग्राम मोड़ी में रविवार शाम तेज आंधी के बीच एक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चे दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल सभी बच्चों को सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार चार में से दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
0
0
Report

यमुना को साफ रखने के लिए सरकार की नई दीर्घकालीन योजनाएं सामने

Yamuna Nagar, Haryana:वहीं यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि सरकार यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हथनीकुंड बैराज के ऊपर एक नए बैराज के निर्माण की योजना पर भी प्रयास जारी हैं, जिससे सालभर यमुना में पर्याप्त जल प्रवाह बना रहे। हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार और सिंचाई विभाग को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न केवल किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल मिलेगा बल्कि प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट को कम करने में भी मदद मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

कैथल बस अड्डे पर सूए हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, सीन रीक्रिएट से बदमाशों में खौफ

Kaithal, Haryana:कैथल में सूए से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सीन रीक्रिएट के लिए बस अड्डे पर लाकर पुलिस ने बदमाशों का खौफ तोड़ा। कैथल के बस अड्डे पर दिनदहाड़े एक युवक पर सूए से जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, लोगों के मन से बदमाशों का खौफ निकालने और वारदात की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस आरोपियों को उसी बस अड्डे पर लेकर पहुंची, जहां उन्होंने युवक पर हमला किया था। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और थाना सिविल लाइन के संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पाई निवासी अंकित उर्फ मोटा, कसान निवासी सुनील उर्फ शिल्ली, संडील निवासी रोबिन और देवबन निवासी सचिन को काबू किया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 10 जून को बस अड्डे पर युवक ललित को घेर लिया था और बर्फ तोड़ने वाले सूए से उस पर ताबड़तोड़ वार किए थे। लोगों के बीच दहशत फैलाने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तलाश कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अब घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कराकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

निवाड़ी में रैबीज वैक्सीन की कमी पर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठे

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में एक बार फिर उठे स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल, नहीं सुधार रही जिले की स्वास्थ व्यवस्था, केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायक तक स्वास्थ सुविधाओं पर लगा चुके हे प्रश्न चिन्ह, निवाड़ी जिले में रैबीज वैक्सीन की कमी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, ओरछा निवासी मयंक गुप्ता ने वीडियो में दावा किया है की कुत्ते के काटने के बाद उन्हें समय पर रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिल पाया, क्योंकि ओरछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी, इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, मयंक के अनुसार उन्हें 7 जून को एक कुत्ते ने काट लिया था, वह 8 जून को ओरछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज वैक्सीन का पहला डोज लगवाया और डॉक्टरों ने उन्हें अगली वैक्सीन डोज 11 जून को लगवाने के लिए बोला गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर वह ओरछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं मिली, युवक का आरोप है की 13 जून तक भी उन्हें दूसरा डोज नहीं लगा, वीडियो में मयंक गुप्ता एक चिकित्सकीय पर्ची भी दिखाते हैं जिस पर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वैक्सीन उपलब्ध न होने का उल्लेख किया गया है, उन्हें आगे के उपचार के लिए निवाड़ी रेफर किया गया था, युवक का आरोप है की निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी, मयंक स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की कुत्ते के काटने जैसी गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए लेकिन नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने लोगों से अपील की है की यदि किसी को कुत्ता काट ले तो वे केवल सरकारी व्यवस्था के भरोसे न रहें और समय पर अपना उपचार सुनिश्चित करें, वही इस पूरे मामले पर ओरछा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सूर्य प्रताप का कहना है की ओरछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज वैक्सीन नहीं है, NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर होने के चलते वैक्सीन का शॉर्टेज होना स्टार्ट हुआ था, जो अभी तक बना हुआ है।
0
0
Report

टोंक में 20 मिनट बारिश ने प्रशासन की तैयारी खोली, जलभराव से शहर जाम

Tonk, Rajasthan:टोंक 20 मिनट की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, शहर के कई इलाकों में जलभराव टोंक शहर में महज 20 मिनट की बारिश ने नगर परिषद और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कालीपलटन, चतरा खटीक का नाला, धन्ना तलाई, सुभाष बाजार सहित कई क्षेत्रों में बरसाती पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों और बाजारों में पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ तथा लोगों का आवागमन बाधित रहा। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। जलभराव की समस्या ने बारिश पूर्व तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में गाय के बछड़े सिर मिलने के बाद जनआक्रोश, शहर बंद का आह्वान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में धार्मिक स्थल के समीप गाय के बछड़े का सिर मिलने की घटना ने लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने से हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले पुलिस प्रशासन को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर नगर परिषद परिसर में हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें घटना के विरोध में कल सोमवार को शहर बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद बड़ी संख्या में युवा नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इसके बाद शहर में गांधी चौराहे पर बैठे हनुमान चालीसा पड़ी। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास इस प्रकार की घटना से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हुई, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं संभावित विरोध और शहर बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है तथा प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। मामले को लेकर पूरे शहर में चर्चा का माहौल है और लोगों की निगाहें अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report

इस्लामपुर नाम बदले के विरोध में 15 किमी पैदल march शुरू करेगा ग्रामीण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं\nइस्लामपुर नाम परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज\nकल गांव से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक निकलेगा 15 किमी का पैदल मार्च\आंदोलन के लिए 25 सदस्यीय संघर्ष समिति गठित, सरपंच आमिन बने संरक्षक\पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पैदल मार्च में होंगे शामिल\आरएलपी ने सांसद बृजेंद्र ओला से सड़क पर उतरकर ग्रामीणों का साथ देने की अपील की\n\nझुंझुनूं जिले के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर किए जाने के प्रस्ताव को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर खुला संघर्ष करने का निर्णय लेते हुए 15 जून को गांव से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक पैदल march निकालने की घोषणा की है। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्च को लेकर गांव में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में आंदोलन को संगठित रूप देने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में गांव के सरपंच आमिन मनियार को संरक्षक तथा शैलेश भारतीय को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा 25 सदस्यों की एक समिति का भी गठन किया गया। जो आंदोलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी ने कहा कि गांव की पहचान और इतिहास से जुड़े इस मुद्दे पर ग्रामीण एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून को सुबह छह बजे इस्लामपुर से पैदल मार्च शुरू होगा। जो झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। वहां धरना देकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक ग्रामीणों की भावना पहुंचाई जाएगी। साथ ही आंदोलन के अगले चरण की रणनीति भी तय की जाएगी। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पैदल मार्च में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी शामिल होंगे और ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान आरएलपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी ने सांसद बृजेंद्र ओला को भी खुली चुनौती देते हुए ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल सोशल मीडिया पर बयान देने का समय नहीं है। बल्कि जनता के बीच आकर उनके संघर्ष में साथ खड़े होने का समय है। फौजी ने कहा कि इस्लामपुर क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक ओला परिवार को समर्थन दिया है। इसलिए अब सांसद को भी ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाम परिवर्तन के मुद्दे पर ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई तो इसका राजनीतिक असर आने वाले निकाय और पंचायत चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम परिवर्तन को लेकर की जा रही राजनीति का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी स्पष्ट किया कि वे गांव की पहचान और इतिहास से जुड़े इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत आंदोलन जारी रखेंगे.
0
0
Report

बनेठा में अंधड़-तूफान से बिजली पोल गिरा, 15 परिवार प्रभावित

Tonk, Rajasthan:उनियारा, टोंक: बनेठा क्षेत्र में तेज अंधड़-तूफान से भारी नुकसान हुआ. फतेहगंज निवासी नरेश मीणा के बाड़े में बिजली का पोल गिर गया, जिससे गोवंश घायल हो गया और रीढ़ की हड्डी टूट गई. तेज तूफान के कारण पशुओं के लिए लगाए गए तीन टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए. मुख्य सड़क पर बिजली का पोल और डीपी गिरने से करीब 15 परिवारों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और नागरिक जीवन प्रभावित हो गया. राहत: जनहानि नहीं हुई. पीड़ित किसान नरेश मीणा ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल करने की मांग की है. बिजली विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और ग्रामीण राहत कार्य शुरू होने की उम्मीद है.
0
0
Report
Advertisement

धनराज बैरवा मौत के खिलाफ देवली में उग्र प्रदर्शन, बंद और भूख हड़ताल शुरू

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक धनराज बैरवा मौत मामले में उग्र हुआ आंदोलन, देवली बंद का आह्वान, भूख हड़ताल शुरू धनराज बैरवा की मौत के मामले में आंदोलन तेज हो गया है। देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने सोमवार को देवली बंद का आह्वान किया है तथा व्यापार महासंघ को पत्र लिखकर सहयोग की अपील की है। धरनास्थल पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धनराज बैरवा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में धनराज बैरवा की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि 2 जून को देवली उपखंड क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में विद्युत पोल पर कार्य करते समय धनराज करंट की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनके दोनों हाथ काटने पड़े थे। अब मौत के बाद परिजन और ग्रामीण जिम्मेदारों पर कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं।
0
0
Report

भदोही: गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध गांजा तस्करी कर रहे गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अपराधी गिरोह पर शिकंजा कसा है ,गैंग लीडर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है。 पुलिस का दावा है कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। पुलिस ने गैंग लीडर कल्लू उर्फ अनवर उर्फ शहजादे और उसके चार सक्रिय साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित रूप से अवैध गांजा तस्करी कर आर्थिक लाभ कमाने का काम करता था। चार अप्रैल 2026 को पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 22 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया था। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप भी इन पर दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंग लीडर कल्लू उर्फ अनवर के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 74 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके अन्य साथियों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

उमरैन महापंचायत: 5 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Alwar, Rajasthan:उमरैण में महापंचायत, महिला मारपीट मामले में 5 दिन का अल्टीमेटम गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी मालाखेड़ा (अलवर)। अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव उमरैण में एक महिला के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर रविवार को ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की महापंचायत आयोजित की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच दिन पूर्व कुछ अज्ञात युवकों ने मुंह ढककर एक महिला पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। इस संबंध में परिजनों द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव में धरना-सभा शुरू हुई, जो दोपहर 1:30 बजे तक चली। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभा के दौरान आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने पांच सदस्यीय समिति के माध्यम से पांच दिन का समय मांगते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों और संगठनों ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया, लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती है तो छठे दिन बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement

सीकर के श्रीमाधोपुर में भारी बारिश से ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मौसम ने लिया यूं टर्न,शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश,मौसम हुआ सुहावना,ठंडी हवाओं का दौर जारी, आसमान में छाई काली घटाएं एंकर श्रीमाधोपुर शहर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। आसमान में काले बदाल छा गए और देखते ही देखते शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहता नजर आया, वहीं खेतों में भी पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश खरीफ फसलों की तैयारी के लिए लाभदायक साबित होगी। बारिश के दौरान आसमान में घने काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहा। मौसम के सुहावने होने से लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों ने भी बारिश में भीगकर खूब मस्ती की।
0
0
Report

नवविवाहिता ने पति-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाकर घरेलू हिंसा की FIR दर्ज कराई

Rewa, Madhya Pradesh:शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुर पर मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची और न्याय की मांग की। जानकारी के अनुसार, पीड़िता का मायका उत्तर प्रदेश में है और उसकी शादी वर्ष 2025 में रीवा निवासी शुभम ताम्रकार से हुई थी। नवविवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन करीब ढाई माह पहले बेटी के जन्म के बाद पति और ससुर का व्यवहार बदल गया। इसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की घटनाएं भी हुईं। वहीं, पति शुभम ताम्रकार ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी के मायके पक्ष का दखल वैवाहिक जीवन में बना रहा है। पत्नी अधिकांश समय अपने मायके वालों से बातचीत करती रहती थी। उसने मारपीट के आरोपों को गलत बताते हुए स्वयं को निर्दोष बताया है। मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति शुभम ताम्रकार एवं ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बेटी के जन्म के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

विश्व रक्तदाता दिवस: जिलों के चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान के लिए शपथ

Pali, Rajasthan:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 'मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं' के तहत आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान की शपथ दिलाई गई। सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं तथा आम नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को समझते हुए रक्तदान करने एवं दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top