Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

जमुई के गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज में प्रैक्टिकल शुल्क वसूली का वीडियो वायरल

ANAbhishek Nirla
Mar 06, 2026 04:04:35
Jamui, Bihar
जमुई: बरहट प्रखंड के सुदामापुर स्थित गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज में बीए पार्ट-1 की आंतरिक परीक्षा के प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप सामने आया है। गुरुवार को कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित रूप से छात्रों से पैसे लेकर उपस्थिति दर्ज करने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उपस्थिति रजिस्टर के पास छात्रों से पैसे लेने के बाद ही उनकी हाजिरी बनाई जा रही है। वीडियो बनाने वाले छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि जो छात्र पैसे देने में असमर्थ होते हैं या पैसे देने से मना कर देते हैं, उनके साथ शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार विरोध करने पर मारपीट तक की नौबत आ जाती है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में डंडा भी देखा जा सकता है, जिससे छात्रों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन पर कई सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में कॉलेज के व्यवस्थापक अजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि शिक्षा संस्थानों की गरिमा बनी रह सके。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Mar 06, 2026 05:31:15
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील वाहतूक समस्येवर पालिका व वाहतूक पोलिसांची संयुक्त बैठक संपन्न. भिवंडी शहरात वाहतूक कोंडी ही नित्याची बाब झाली आहे. यावर उपाय योजना करण्यात स्थानिक पालिका प्रशासन व वाहतूक पोलीस यांच्या उपायोजना कुचकामी ठरत असल्याने महापौर नारायण चौधरी यांच्या अध्यक्षतेखाली पालिका अधिकारी व वाहतूक विभागाचे पोलीस अधिकारी व स्थानिक पोलीस ठाण्याचे प्रभारी यांच्या संयुक्त बैठकीचे आयोजन पालिका मुख्यालयात करण्यात आले होते. या बैठकीत वाहतूक समस्येवर पालिका व वाहतूक पोलिसांनी संयुक्तिक मार्ग काढावा अशा सूचना देण्यात आल्या. या बैठकीस आमदार आयुक्त उपमहापौर, वाहतूक विभागाचे सहाय्यक पोलिस आयुक्त वाहतूक शाखेचे व स्थानिक पोलिस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक, नगरपालिका अधिकारी उपस्थित होते. शहरात अनधिकृत रिक्षा व वाहनांवर कारवाई केल्यानंतर त्यांना ठेवण्या साठी जागा उपलब्ध नसल्याने कारवाई करण्यात अडचणी येत असून, शहरात पार्किंग झोन नसण्याने रस्त्यावर उभी असणारी वाहने, फेरीवाला क्षेत्र निश्चित नसल्याने रस्त्यात ठिकठिकाणी उभे असलेल्या हातगाड्या फेरीवाले व ठिकठिणी खोदून ठेवलेले रस्ते व उड्डाणपूल अवजड वाहनांसाठी बंद असल्यामुळे वाहतूक कोंडी होत असल्यामुळे वाहतूक कोंडी रोखण्यासाठी पालिका व वाहतूक पोलिस प्रशासन यांनी संयुक्त कारवाई करण्याचा निर्णय घेण्यात आलायं.
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 06, 2026 05:30:46
:रुद्रपुर के भूतबंगला में दो समुदाय के बीच होली कार्यक्रम के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से भिड़ंत हो गई. गुरुवार शाम एक युवक ई-रिक्शा लेकर बार-बार गली-गलौज कर रहा था; मना करने पर वह अपने साथियों के साथ लौट आया और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले; आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. घटना के वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक पक्ष ने रम्पुरा चौकी में तहरीर दी है. पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर जूते से पिटाई करने का आरोप भी लगाया. रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि मौके पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाई और आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 06, 2026 05:30:16
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के विधायक शंकरलाल डेचा ने खाड़ी देशों में रह रहे वागड़ क्षेत्र के प्रवासियों की सुरक्षा और सहायता को लेकर क्षेत्रीय चिंता के मद्देनजर राज्य और केंद्र सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की है. डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के 10,000 से अधिक लोग वर्तमान में कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, ओमान, अबू धाबी, ईरान, इराक और दुबई में कार्यरत हैं. खाड़ी देशों की स्थिति को देखते हुए प्रवासीय भाइयों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है. विधायक ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से शिष्टाचार भेंट की और केंद्रीय विदेश मंत्री को भी पत्र लिखा है, जिसमें प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा और दूतावासों के निर्देशों की अपील की गई है ताकि स्थानीय प्रवासियों को असुविधा न हो.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 06, 2026 05:16:31
0
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 06, 2026 05:06:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 06, 2026 05:05:37
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा विधानसभा: मांडल खबर लोकेशन: भीमडियास, मांडल भीमडियास के पास टेंपो पलटा, महिला यात्री घायल उपखंड क्षेत्र के भीमडियास के निकट गुरुवार देर रात को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला यात्री घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दहीमता निवासी रिंकू कंवर टेंपो में सफर कर रही थी। अचानक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से वह घायल हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक घबरा गया, वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को भगवानपुरा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक टेंपो के अनियंत्रित होने से हुआ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top