Back
जमुई में सांसद अरुण भारती के लापता पोस्टर पर स्थानीय आक्रोश तेज
ANAbhishek Nirla
Dec 31, 2025 06:05:32
Jamui, Bihar
जमुई:जमुई लोकसभा क्षेत्र की राजनीति में आज सुबह उस वक्त अचानक हलचल मच गई, जब शहर के कई प्रमुख स्थानों पर स्थानीय सांसद अरुण भारती के 'लापता' होने के पोस्टर चस्पा मिले। शहर के सबसे व्यस्त कचहरी चौक, रजिस्ट्री ऑफिस और के.के. एम. कॉलेज की दीवारों पर चिपकाए गए इन पोस्टरों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा और देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।इन पोस्टरों के जरिए यह नाराजगी जाहिर की गई है कि सांसद महोदय लंबे समय से अपने संसदीय क्षेत्र से नदारद हैं। जनता के बीच यह चर्चा आम है कि चुनाव जीतने के बाद सांसद अरुण भारती क्षेत्र में बहुत कम नजर आए हैं, जिससे विकास कार्य और जनसंवाद प्रभावित हो रहा है। पोस्टर में व्यंग्यात्मक रूप से उनकी तलाश की बात कही गई है।हालांकि, अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने इन पोस्टरों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे जनता के उपजे आक्रोश के रूप में देखा जा रहा है। चाय की दुकानों से लेकर सियासी गलियारों तक, हर जगह सांसद की गैरमौजूदगी और इन पोस्टरों की ही चर्चा हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सांसद या उनकी पार्टी इस घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देती है और वे कब जनता के बीच उपस्थित होते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HPHARSHAD PATIL
FollowDec 31, 2025 07:53:500
Report
0
Report
MTManish Thakur
FollowDec 31, 2025 07:53:290
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 31, 2025 07:51:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 31, 2025 07:51:180
Report
VRVikash Raut
FollowDec 31, 2025 07:50:390
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 07:50:170
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 31, 2025 07:49:360
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 31, 2025 07:48:300
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 07:48:140
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 31, 2025 07:47:230
Report
TCTanya chugh
FollowDec 31, 2025 07:47:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 31, 2025 07:46:570
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 31, 2025 07:46:360
Report