Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

जमुई होली पर डीजे और पिस्टल दिखाने वाला युवक पुलिस को चकमा देकर भागा

ANAbhishek Nirla
Mar 06, 2026 04:21:18
Jamui, Bihar
जमुई:होली के दौरान देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर पिस्टल लहराने वाला एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना खैरा थाना क्षेत्र के चौहानडीह गांव के समीप की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से उसकी कार जब्त करते हुए पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि चौहानडीह गांव के पास एक युवक तेज आवाज में डीजे बजा रहा है और हाथ में पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही खैरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ईशा श्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने की कोशिश करने लगा,जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गब्बर सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह, पिता स्व. भोला सिंह, निवासी चौहानडीह बताया। इसके बाद पुलिस उसकी कार की तलाशी लेने लगी। इसी दौरान युवक ने मौका पाकर एक पुलिस जवान को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया。 हालांकि पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। बाद में जब पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें से एक पिस्टल, उसके बैरल में फंसी एक मिसफायर कारतूस, दो अन्य मिसफायर कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच में जब्त वाहन ओम प्रकाश सिंह के नाम से ही पंजीकृत पाया गया。 खैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 06, 2026 05:32:23
Mathura, Uttar Pradesh:मुखराई में जीवंत हुई द्वापर युगीन परंपरा: 108 जलते दीपकों के साथ नृत्यांगनाओं ने बिखेरा चरकुला का जादू मथुरा--ब्रज की सांस्कृतिक विरासत और लोक कला का अद्भुत संगम गुरुवार को राधा रानी के ननिहाल, ग्राम मुखराई में देखने को मिला। 'होली की दौज' के पावन अवसर पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य के दौरान जैसे ही हुरियारिनों ने ढप, ढोल, मृदंग और बंब की गूँजती थाप पर थिरकना शुरू किया, पूरा गाँव राधा रानी की नानी 'मुखरा देवी' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा。 ​भक्ति और शौर्य का अनूठा संतुलन ​समारोह का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब महिला कलाकारों ने अपने सिर पर 108 जलते दीपकों का भारी-भरकम पिंजरा (चरकुला) रखकर नृत्य का प्रदर्शन किया। इस कठिन साधना और संतुलन को देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। नृत्य की शुरुआत जय देवी ने ठाकुर मदन मोहन जी के द्वार से की, जिसके बाद जानकी, विजय देवी, उर्मिला देवी और नीतू जैसी नृत्यांगनाओं ने बारी-बारी से अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को दाँतों तले उंगलियाँ दबाने पर मजबूर कर दिया। ​'जुग-जुग जियो तुम नाचन हारि' की गूँज ​लोकगीतों की मधुर तान के बीच जहाँ हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम की लाठियाँ बरसाईं, वहीं हुरियारों ने "जुग-जुग जियो तुम नाचन हारि..." जैसे पारंपरिक लोकगीतों से नृत्यांगनाओं का उत्साहवर्धन किय। स्थानीय निवासी रवि दुबे ने बताया कि इस नृत्य का इतिहास सीधा राधा रानी के जन्म से जुड़ा है। मान्यता है कि उनकी नानी मुखरा देवी ने जन्म की खुशी में रथ के पहिए को सिर पर रखकर नृत्य किया था, जो आज 'चरकुला' के रूप में विश्व विख्यात है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 06, 2026 05:31:30
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कथित रूप से ईरान के धार्मिक नेता अयातулиया खुमैनी के समर्थन में लगाया गया एक पोस्टर विवाद का कारण बन गया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में एक स्वागत द्वार पर लगा बैनर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की नजर में आया। बैनर पर लिखा था – “खुमैनी साहब की शहादत का उजाला देखो, जुल्म की रात में भी हक का उजाला देखो।” इसके साथ ही कुछ अन्य पंक्तियां भी लिखी हुई थीं। मामलो की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर को हटवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति इस प्रकार के पोस्टर या बैनर लगाने की अनुमति नहीं होती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पोस्टर स्थानीय स्तर पर लगाया गया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्टर किसने और किस उद्देश्य से लगाया था। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की भड़काऊ या विवादित सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर लगाने से बचें। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 06, 2026 05:31:15
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील वाहतूक समस्येवर पालिका व वाहतूक पोलिसांची संयुक्त बैठक संपन्न. भिवंडी शहरात वाहतूक कोंडी ही नित्याची बाब झाली आहे. यावर उपाय योजना करण्यात स्थानिक पालिका प्रशासन व वाहतूक पोलीस यांच्या उपायोजना कुचकामी ठरत असल्याने महापौर नारायण चौधरी यांच्या अध्यक्षतेखाली पालिका अधिकारी व वाहतूक विभागाचे पोलीस अधिकारी व स्थानिक पोलीस ठाण्याचे प्रभारी यांच्या संयुक्त बैठकीचे आयोजन पालिका मुख्यालयात करण्यात आले होते. या बैठकीत वाहतूक समस्येवर पालिका व वाहतूक पोलिसांनी संयुक्तिक मार्ग काढावा अशा सूचना देण्यात आल्या. या बैठकीस आमदार आयुक्त उपमहापौर, वाहतूक विभागाचे सहाय्यक पोलिस आयुक्त वाहतूक शाखेचे व स्थानिक पोलिस ठाण्याचे वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक, नगरपालिका अधिकारी उपस्थित होते. शहरात अनधिकृत रिक्षा व वाहनांवर कारवाई केल्यानंतर त्यांना ठेवण्या साठी जागा उपलब्ध नसल्याने कारवाई करण्यात अडचणी येत असून, शहरात पार्किंग झोन नसण्याने रस्त्यावर उभी असणारी वाहने, फेरीवाला क्षेत्र निश्चित नसल्याने रस्त्यात ठिकठिकाणी उभे असलेल्या हातगाड्या फेरीवाले व ठिकठिणी खोदून ठेवलेले रस्ते व उड्डाणपूल अवजड वाहनांसाठी बंद असल्यामुळे वाहतूक कोंडी होत असल्यामुळे वाहतूक कोंडी रोखण्यासाठी पालिका व वाहतूक पोलिस प्रशासन यांनी संयुक्त कारवाई करण्याचा निर्णय घेण्यात आलायं.
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 06, 2026 05:30:46
:रुद्रपुर के भूतबंगला में दो समुदाय के बीच होली कार्यक्रम के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से भिड़ंत हो गई. गुरुवार शाम एक युवक ई-रिक्शा लेकर बार-बार गली-गलौज कर रहा था; मना करने पर वह अपने साथियों के साथ लौट आया और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले; आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. घटना के वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक पक्ष ने रम्पुरा चौकी में तहरीर दी है. पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर जूते से पिटाई करने का आरोप भी लगाया. रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि मौके पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाई और आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 06, 2026 05:30:16
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के विधायक शंकरलाल डेचा ने खाड़ी देशों में रह रहे वागड़ क्षेत्र के प्रवासियों की सुरक्षा और सहायता को लेकर क्षेत्रीय चिंता के मद्देनजर राज्य और केंद्र सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की है. डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के 10,000 से अधिक लोग वर्तमान में कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, ओमान, अबू धाबी, ईरान, इराक और दुबई में कार्यरत हैं. खाड़ी देशों की स्थिति को देखते हुए प्रवासीय भाइयों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है. विधायक ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से शिष्टाचार भेंट की और केंद्रीय विदेश मंत्री को भी पत्र लिखा है, जिसमें प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा और दूतावासों के निर्देशों की अपील की गई है ताकि स्थानीय प्रवासियों को असुविधा न हो.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 06, 2026 05:16:31
0
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 06, 2026 05:06:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top