Back
जमुई में पाठशाला भवन के सुरक्षा मुद्दे पर बच्चों का मार्च; डीएम को ज्ञापन
ANAbhishek Nirla
Feb 17, 2026 04:36:21
Jamui, Bihar
जमुई: शिक्षा के अधिकार और सुरक्षित स्कूल भवन की मांग को लेकर मध्य विद्यालय धरमपुर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अनोखा आंदोलन किया। दर्जनों बच्चे अभिभावकों, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्कूल परिसर से पैदल मार्च पर निकले और करीब सात घंटे की पदयात्रा कर समाहरणालय पहुंचकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं और वे “हमें ठेकेदार नहीं, शिक्षा चाहिए” जैसे नारे लगा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया और सुरक्षित भवन की मांग रखी। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में लगभग 300 बच्चों का नामांकन है, लेकिन भवन की हालत बेहद खराब है। स्कूल में कुल तीन कमरे हैं, जिनमें एक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अनुपयोगी हो चुका है। शेष दो कमरों में से एक में कक्षाएं चलती हैं, जहां छत और दीवारों से कंक्रीट के टुकड़े गिरने का खतरा बना रहता है। तीसरा कमरा प्रधानाध्यापक कक्ष के रूप में उपयोग होता है। अभिभावकों का कहना है कि जगह की कमी के कारण बच्चों को कभी खुले आसमान के नीचे तो कभी सड़क किनारे बैठकर पढ़ना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन ने ज्ञापन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौजूद लोगों के अनुसार, कैमरा देखते ही वे बिना टिप्पणी किए आगे बढ़ गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:36:240
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 09:35:550
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 17, 2026 09:35:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:35:220
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:35:020
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:34:450
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 09:34:180
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 17, 2026 09:31:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 17, 2026 09:31:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:31:200
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 09:31:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 17, 2026 09:30:550
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 09:30:390
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 17, 2026 09:30:260
Report
0
Report