Back
जमुई के सेवाधाम आश्रम में अंगरक्षक भिड़ंत, सांसद-आचार्य सुरक्षा दलों के बीच झड़प
ANAbhishek Nirla
Mar 16, 2026 05:31:14
Jamui, Bihar
जमुई:सिमुलतला स्थित सेवाधाम आश्रम में रविवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर सह निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज के अंगरक्षक और जमुई के सांसद अरुण भारती के अंगरक्षक के बीच जमकर झड़प हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को जमुई सांसद अरुण भारती अपने समर्थकों के साथ सिमुलतला स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंचे थे। उनका उद्देश्य स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना था। इसी दौरान आश्रम के प्रवेश द्वार पर दोनों पक्षों के अंगरक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के अंगरक्षक एक-दूसरे से तीखी बहस करने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज के अंगरक्षक, जो बिहार पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, सांसद के अंगरक्षक को डांटते हुए गाली-गलौज करते हैं और धक्का देकर आश्रम के मुख्य गेट से बाहर कर देते हैं।
घटना के दौरान कुछ समय के लिए आश्रम परिसर में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि वहां मौजूद लोगों और आश्रम के अन्य सेवकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद मामला शांत हो गया और कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ सका।
वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
बताया जाता है कि सिमुलतला में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों और महायज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में आश्रम परिसर में हुई इस घटना ने लोगों को कुछ देर के लिए आश्चर्य में डाल दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 16, 2026 06:46:220
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:46:070
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:45:560
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 16, 2026 06:45:470
Report
JPJai Pal
FollowMar 16, 2026 06:45:390
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowMar 16, 2026 06:45:260
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 16, 2026 06:45:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:45:120
Report
1
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:36:09Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MALLU RAVI (CONGRESS) ON ECI ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES & ONE UNION TERRITORY
72
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:36:0253
Report
61
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 16, 2026 06:35:5231
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 16, 2026 06:35:41Noida, Uttar Pradesh:कपिल देव अग्रवाल मंत्री यूपी टिकटैक
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने हमेशा दलित वर्ग का अपमान किया है
एक तरफ सपा के लोग सिलिंडर पर ड्रामा कर रहे है और दूसरी तरफ खुद कालाबाज़ारी कर रहे है।
70
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 06:35:3083
Report