Back
जमुई के नवरंग मिठाई दुकान पर 40-50 युवकों का हमला, दुकानदार घायल
ANAbhishek Nirla
Feb 07, 2026 01:04:05
Jamui, Bihar
जमुई टाउन थाना से महज़ कुछ ही दूरी पर शहर के बोधवन तालाब स्थित नवरंग मिठाई दुकान में देर रात अज्ञात युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवक दुकान पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बतायात है कि बोधवन तालाब के पास सड़क किनारे गुमटी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने अचानक मिठाई दुकान पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस करीब 40-50 युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना में दुकानदार कुंदन कुमार शाह और चंदन कुमार घायल हो गए। तोड़फोड़ रोकने के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसमें कुंदन कुमार शाह का सिर फट गया। दुकान में रखे कई सामान क्षतिgrस्त हो गए जिससे काफी आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है। वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह नवरंग मिठाई के मालिक संतोष शाह ने कहा कि मंदिर की जमीन पर गुमटी बैठाई जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी रंजिश में उनकी दुकान पर हमला कर नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी हमलावर फरार हो चुके थे। मामला की जानकारी मिलते ही जमुई एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीपीओ सतीश सुमन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 06, 2026 18:00:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 06, 2026 18:00:130
Report
106
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:3097
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report