icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा के मुसलाहा गांव में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विवाद, कब्जे के आरोप

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। अतरैला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौली अंतर्गत मुसलाहा गांव में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कार्यक्रम का आयोजन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे, जिसके चलते विवाद उत्पन्न हुआ। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कांति दुबे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे लोग भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर उनके एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। कांति दुबे के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और दोपहर करीब 2 बजे से वे अपने साथियों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन देर शाम तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

स्टेशन रोड पर चार मंजिला दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, दमकल पहुंची

Nawada, Bihar:शहर के स्टेशन रोड स्थित चार मंजिला दूकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, मौके पर 4 दमकल गाड़ी पहुंची और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आगलगी की घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने से आस-पास के घरों में दहशत है। शुभम् इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिक दूकान में सुबह करीब 6 बजे से धुआं निकल रहा था। सूचना दमकल को नहीं दी गई, दुकानदार और स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। दमकल वाहन स्टेशन रोड पर निकलते वक्त आग लगी देख कर मौके पर पहुंचे और अग्नि शमन विभाग को सूचित कर 4 दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। चार मंजिला मकान में नीचे दुकान और तीन तल्लों पर गोदाम था, जिसका प्रोप्राइटर मंटू वर्णवाल बताया गया है, जिसमें भारी मात्रा कुलर पंखा और इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा पड़ा था जो जलकर राख हो गया। अग्नि सुरक्षा को लेकर गोदाम नहीं बनाया गया था। आग लगने के बारे में अग्नि शमन विभाग को सूचना नहीं दी गई थी; हम लोग खुद आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे और गोदाम संकीर्ण रहने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना, वित्तीय संकट और आकस्मिक निधि पर सवाल

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है? बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो चुका है कि कल बिहार कैबिनेट ने मई, जून और जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने की स्वीकृति प्रदान की है. आकस्मिकता निधि का उपयोग सरकार द्वारा किसी भी अप्रत्याशित संकट, प्राकृतिक आपदा या वित्तीय विपत्ति के समय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है。 जिस प्रदेश में अब पेंशन देने के लिए आकस्मिकता निधि का उपयोग होने लगे तो समझ जाइए कि हालात कितने खराब और खतरनाक हो चुके है। 6 महीनों से हम निरंतर कह रहे है और सर्वविदित भी है कि 4-5 महीनों से बिहार में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधित भुगतान नहीं हो रहा है क्योंकि खजाना खाली है। एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है। नए प्रॉजेक्ट तो दूर, 2023-24 में स्वीकृत कार्य योजनाओं का अभी तक कार्यारंभ नहीं हुआ है? 2025 और 2026 में बिना सोचे समझे की गयी घोषणाओं का तो जिक्र ही छोड़ दीजिए। बिजली में भारी कटौती की जा रही है। छात्रवृति का पैसा नहीं दिया जा रहा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ठप्प है। फंड की कमी के कारण कल कैबिनेट में पूर्व से चली आ रही “बिहार राज्य फ़सल सहायता योजना” को भी बंद कर दिया गया है। बिहार के वित्तीय हालत चिंताजनक है। नियमित बजटीय प्रावधान की बजाय आकस्मिकता निधि से तीन हज़ार छ: सौ बासठ करोड़ रुपए की निकासी कर उस निधि से पेंशन देने जैसे निर्णय पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि दशकों से डबल इंजन सरकार होते हुए ऐसी नौबत क्यों आई? नौसिखिए मुख्यमंत्री को गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने की बजाय अविलंब प्रदेश की दयनीय वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित, भयभीत और आशंकित बिहारवासियों को संबोधित करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष किया पेश

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow8m ago
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:- के थाना रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म के साथ-साथ धमकी और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का भी आरोप था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। मामले में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल था जिसे पुलिस ने शांत कराया। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहे हैं।_ _VO1:_ बताते चलें कि थाना रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी नाबालिग के साथ आरोपी फरमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता पक्ष ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरमान पुत्र अहमद अली उम्र 18 वर्ष घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय अमरोहा में पेश किया। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सीएचसी रहरा में कराया गया था और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।_
0
0
Report
Advertisement

भभुआ रोड पर मालगाड़ी की चपेट में आई महिला की मौत

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत जहानाबाद से घर लौटने के दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास हुआ हादसा, डेढ़ वर्षीय मासूम बाल-बाल बचा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर भभुआ रोड स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश की एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान यूपी के कन्नौज जिला अंतर्गत छिबरामऊ निवासी विपिन शर्मा की पत्नी अंजु शर्मा के रूप में हुई है। मृतका के पति विपिन शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटे तथा छोटे भाई के साथ जहानाबाद स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। गया स्टेशन से उन्होंने ट्रेन पकड़ी थी। डिब्बे में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा के दौरान उनकी पत्नी को उल्टी होने लगी। इसी बीच भभुआ रोड स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन अचानक रुक गई। पत्नी को उल्टी कराने के लिए विपिन और उनका भाई भी उसके साथ नीचे उतर गए। इसी दौरान बगल की पटरी पर आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में अंजु शर्मा आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। gनीमत रही कि डेढ़ वर्षीय मासूम उस समय चाचा की गोद में था, जिससे उसकी जान बच गई। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन है।
0
0
Report

पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: डूंगरपुर के सलारेश्वर मंदिर में पूजा-आरती

Dungarpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के '12 साल बेमिसाल' होने और देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनने के उपलक्ष्य में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पीठ सलारेश्वर महादेव मंदिर में ब्लॉक स्तरीय विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए मंगल कामना की गई।\n\nबॉडी - पीएम मोदी के 12 वर्षों का बेमिसाल कार्यकाल होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। इसी के तहत जिला प्रशासन की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पीठ सलारेश्वर महादेव मंदिर में ब्लॉक स्तरीय विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आचार्य अनिल मिश्रा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही, पीएम मोदी के नेतृत्व में 'वर्ष 2047 तक विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दोहराया गया। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उनके विजनरी नेतृत्व के कारण ही आज भारत वैश्विक पटल पर एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर देश की उन्नति और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया。
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के 12 साल पूरे, केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Pankaj Chaudhary (State President, Uttar Pradesh, BJP) on Mark 12 Years Completion Of PM Narendra Modi Led Central Government आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो रहे हैं, जिसे अलग-अलग अभियानों के ज़रिए मनाया जा रहा है। कुल 4,300 दिनों की यह अवधि उन्हें सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला प्रधानमंत्री बनाती है, जिसे एक बड़ा सम्मान माना जाता है। इन 12 सालों में प्रधानमंत्री ने देश में बड़े बदलाव किए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न सोए, साथ ही मंगल ग्रह पर रोवर भेजकर वैश्विक पहचान भी हासिल की। ​​इंफ्रास्ट्रक्चर, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और युवाओं के विकास में लगातार प्रगति देखी जा सकती है।
0
0
Report

बकरी चारे के लिए पेड़ पर चढ़े 9 वर्षीय बालक की विद्युत तारों से मौत

Jalgaon, Maharashtra:बकरींसाठी चारा तोडताना विजेचा धक्का; ९ वर्षीय बालकाचा मृत्यू जळगाव भडगाव तालुक्यातील कोठली येथे बकरींसाठी चारा तोडण्यासाठी झाडावर चढलेल्या कुणाल विलास भिल (९) या बालकाचा वीजवाहिन्यांचा स्पर्श झाल्याने जागीच मृत्यू झाला. आजी हिराबाई भिल यांच्या समोरच ही दुर्घटना घडल्याने परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे. एकुलत्या एक मुलाच्या मृत्यूनंतर आई-वडिलांसह दोघ बहिणींचा काळीज चिरणारा आक्रोश केला होता. घटनेनंतर ग्रामस्थांच्या मदतीने कुणालला भडगाव ग्रामीण रुग्णालयात नेण्यात आले. मात्र, वैद्यकीय अधिकाऱ्यांनी त्याला मृत घोषित केले. या प्रकरणी भडगाव पोलीस ठाण्यात अकस्मात मृत्यूची नोंद करण्यात आली आहे...
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में बाराती बस पलटने से दो की मौत, 33 घायल

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी - अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा ढलान पर मंगलवार देर रात बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई...हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 से बाराती घायल हो गए...घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई...हादसे में ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुडू (16) की मौत हो गई...बताया जा रहा है बाराती से लौट रहीं बस अनियन्त्रित होकर पलट गई...जिसमें दो की मौत हो गई और 33 मामूली घायल, जिसमें 6 गंभीर है...सभी गंभीर घायल को दुमका किया गया रेफर, आमरापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगारसी - अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा गांव पास की घटना है...पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा सह दलबल घटना स्थल पर पहुचे और रात में सभी का रेस्क्यू किया...पुलिस ने मानवीय चेहरा अपनाते हुए रात मे सभी को बस से निकला बाहर, पहुंचाया अस्पताल, बाराती पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के परियार दाह गांव से गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के कदम पहाड़पूर गांव लौट रहा था...सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top