841428
सिविल कोर्ट में अपराधी पर फायरिंग
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट गेट पर कुख्यात अपराधी विशाल सिंह पर फायरिंग कर दी जिसमे विशाल सिंह के कान में गोली लग गई वही एक युवक राजा हुसैन को पेट में गोली लग गई जिसे ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी विशाल सिंह पर फायरिंग की गई है विशाल सिंह के कान में गोली लगी वही एक व्यक्ति के पेट मे गोली लगी है मौके से 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद: युवक पर चाकू हमला, 2 गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में कल देर रात्रि मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. koतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर पुल के पास देर रात एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था. हमले में बेलटघाट निवासी कृष्णा निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की जांघ पर चाकू के तीन घाव बताए जा रहे हैं. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वकर्मा नामक युवक सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा शुरू, रायपुर पहुंचीं
Raipur, Chhattisgarh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति रायपुर के लोकभवन में माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी तथा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व समारोह में भाग लेंगी। दूसरे दिन वे बस्तर (जगदलपुर) पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के पारंपरिक ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
भरतपुर में पंचायत नामांकन के तीसरे दिन भारी भीड़, MBBS डॉक्टर ने भरा फॉर्म
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सुबह से ही कलेक्ट्रेट के बाहर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। कोई ढोल-डीजे की धुन पर नाचते-गाते नामांकन दाखिल करने पहुंचा, तो कहीं समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी भी खासा उत्साहित नजर आईं। कुछ महिलाएं घूंघट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। वहीं, चुनावी मैदान में एक MBBS डॉक्टर के उतरने से भी माहौल रहा।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ में इलेक्ट्रिक स्कूटी में भीषण आग, चालक ने सुरक्षित छलांग लगाकर जान बचाई
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के खोड़ा गणेश रोड पर चलते समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते स्कूटी से छलांग लगा दी और सुरक्षित दूरी पर चला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कूटी में आग लगने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
NH-52 पर केमिकल टैंकर में आग बुझाई गई, बड़ा हादसा टला
Kota, Rajasthan:NH-52 पर केमिकल से भरे टैंकर के ब्रेक लाइनर में लगी आग, ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से पाया आग पर काबू, ट्यूबवेल चलाकर पानी से बुझाई आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ट्रक को मुख्य बाजार से निकालकर पास स्थित खाली ढाबे तक ले गया ड्राइवर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, केमिकल से भरा टैंकर जयपुर के बगरू से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर के ब्रेक लाइनर में आग लग गई। बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए टैंकर को पास के ढाबे पर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने में मदद की。0
0
Report
खेलते नाले में गिरीं दो मासूम, एक मौत, दूसरी की हालत गंभीर
Khargone, Madhya Pradesh:खेल-खेल में दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक की डूबने से मौत, दूसरी गंभीर. खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के बड़गांव ओटा में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेलते-खेलते दो मासूम बच्चियां गंदे नाले के पास चली गईं। नाले के पास फिसलन होने से एक के फिसलने पर दूसरी उसे बचाने में नाले में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे बच्चियों को निकाला गया मगर तब तक देर हो चुकी थी एक बच्ची की डूबने से मौत हो चुकी थी। दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसे परिजन तुरंत कसरावद के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। कसरावद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दूसरी बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ड्यूटी डॉक्टर हिमांशी पाटीदार ने बताया एक बच्ची मृत अवस्था में ही लाई गई थी। दूसरी के फेफड़ों में पानी भर गया था पानी निकालने के बाद बच्ची स्टेबल है। उसे खरगोन रेफर किया है। इधर मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर मर्ग कायम किया।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग में आबकारी जप्त 34 हजार लीटर शराब का बुलडोजर से विनष्ट
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग में पुलिस के बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला है जहां दुर्ग पुलिस ने आबकारी प्रकरणों में जप्त 34 हजार बल्क लीटर शराब पर बुलडोज़र चलाया है दरअसल दुर्ग जिले के अलग अलग 11 थानों में वर्ष 2011 से अलग अलग 294 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत 34 हजार लीटर बल्क शराब जप्त की गई थी जिसको लेकर लंबे समय से नस्टिकरण की प्रक्रिया के लिए मांग चल रही थी जिसके बाद न्यायालय में दर्ज केस के आधार पर आज नष्ट करने की प्रक्रिया की गई आपको बता दे की ये सभी शराब दुर्ग जिले के अलग-अलग कुल 11 थानों में आबकारी एक्ट के तहत जप्त की गई थी.0
0
Report
ओवैसी ने कहा—वोट का सही इस्तेमाल करें, चॉकलेट और गाजर जैसा दिखावा नहीं चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं को सतर्क करते हुए कहा, अखिलेश भैया पर जवानी कुर्बान करने की जरूरत नहीं, अपने वोट का सही इस्तेमाल करना सीखिए। बाहर से लोग तीन लाख की चॉकलेट लेकर भैया से मिलने जाते हैं, फोटो खिंचवाते हैं। तीन लाख की चॉकलेट भैया खाएंगे और ये लोग गाजर की पुंगी लेकर लौटेंगे!0
0
Report
सीसी रोड किनारों की फिनिशिंग ठीक नहीं; संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसी पर पेनाल्टी लगाई
Ujjain, Madhya Pradesh:सीसी रोड की साइड की फिनिशिंग ठीक नहीं मिलने पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई, इंजीनियरों को साइट पर मौजूद रहने के निर्देश उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसी रोड की साइड की फिनिशिंग ठीक नहीं मिलने पर निर्माण एजेंसी बोहरे कंस्ट्रक्शन पर 5 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शंकराचार्य चौराहे को जोड़ने वाले अंडरपास के निर्माण की योजना भी देखी। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों का निर्माण इस तरह किया जाए, जिससे सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। इसके बाद अधिकारियों ने बड़ा पुल से रणजीत हनुमान मंदिर होते हुए मोजमखेड़ी तक बन रहे 4.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग और मोजमखेड़ी से कालभैरव तक बन रहे 900 मीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। जांच में सीसी रोड की मजबूती सही पाई गई, लेकिन सड़क के किनारों की फिनिशिंग ठीक नहीं मिली। इस पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के इंजीनियर अनिवार्य रूप से साइट पर मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि सिंहस्थ-2028 से पहले सभी जरूरी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकें।0
0
Report
Advertisement
झाबुआ: विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी के अधीक्षक धूम सिंह ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि निलंबन अवधि के करीब 8 महीने का 2 लाख 30 हजार रुपए बकाया वेतन का बिल पास कराने के एवज में उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है。 लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी ने सहायक ग्रेड-3 पवन सिंह बिलवाल के जरिए रिश्वत की रकम ली। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, लोकायुक्त टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की गई0
0
Report
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश जेल से बाहर आ गए
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश जेल से बाहर आते हुए0
0
Report
उड्डाणपुल उद्घाटन के बाद नामकरण मुद्दा गरम, विपक्ष और सरकार के बीच बहस
Mumbai, Maharashtra:विद्या विहार पूर्व पश्चिम उड्डाणपुलाचे उद्घाटन सोहळा आज महापौर रितू तावडे यांच्या प्रमुख उपस्थितीत पार पडला yावेळ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी या उड्डाणपुलाचे ऑनलाईन उद्घाटन केले आता या उद्घाटनानंतर नामांतराचा मुद्दा उपस्थित झाला आहे शिवसेना उद्धव साहेब ठाकरे पक्षाने या उड्डाणपुलाला स्वर्गीय नाना पाटेकर असे नाव द्यावे अशी मागणी केली तर भाजपकडून या उड्डाणपुलाला स्मित मच्छर असं नाव दिलं जावं असं सुचविले जात आहे तसेच इतर पक्षांकडून देखील या उड्डाणपुलासाठी नावे सुचविले जात आहेत. इथून आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी अमोल पेडणेकर यांनी.0
0
Report
Advertisement
अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दशहरा मेला जा रहे थे
Katni, Madhya Pradesh:बहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे थे बड़वारा बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंगरौड़ी में आयोजित दशहरा मेला देखने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी बाइक बहरी रोड पर स्थित ग्राम पड़रिया के समीप ही पहुंची थी कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।0
0
Report
मनोज जरांगे पर सुपारी लेकर राजनीति: मुंबई में सेलिब्रिटी 100% सुरक्षित, कदम का दावा
Ratnagiri, Maharashtra:मनोज जरांगे सुपारी लेकर राजनीति कर रहे हैं; मुंबई में सेलिब्रिटी 100% सुरक्षित – गृहराज्यमंत्री योगेश कदम का यह बयान। अँकर: मराठा आरक्षण आंदोलक मनोज जरांगे पाटील अब केवल सुपारी लेकर राजनीति कर रहे हैं और वे अपनी इज्जती का खेल दिखा रहे हैं, यह ठोस आरोप गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने लगाया। कदम ने कहा: जरांगे के साथ मराठा समाज की एक भी व्यक्ति नहीं बची है; एकनाथ शिंदे ने मराठा समाज को 10% आरक्षण दिलवाया, जिसका लाभ आज युवक उठा रहे हैं; फिर भी जरांगे जानबूझकर शिंदे के विरुद्ध लोगों को भड़काने का काम किसके कहने पर कर रहे हैं, इसका उत्तर उन्हें देना चाहिए। जरांगे अब बीड़ तक सीमित हैं और जल्दी ही वह गांव तक भी नहीं रहेंगे, यह टिप्पणी उन्होंने की। इस बीच, मुंबई के सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर टिप्पणी करते हुए कदम ने स्पष्ट किया कि मुंबई में सभी सेलिब्रिटीज 100% सुरक्षित हैं और जो हमला करने वाले हैं, वे किसी एक गैंग के सदस्य नहीं हैं।0
0
Report
जलालाबाद में सब्जी मंडी में मारपीट के बाद महिला की मौत मामले में भीम आर्मी गिरफ्तारी की मांग
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर परशुरामपुरी में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष महेश सागर के नेतृत्व में मृतक के पुत्र एवं परिजन हृदय नारायण की कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह से परशुरामपुरी थाने में सामूहिक रूप से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई और तमाम बिंदुओं पर चर्चा की इसके बाद थाना प्रभारी ने उनकी एक-एक शब्द की जवाब दे ही वह बताया और कहा कि जल्द ही पुलिस टीम इस पर लगी हुई है और कुछ दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट जलालाबाद के प्रत्याशी हवलदार लोधी उर्फ गुड्डू वर्मा हरिराम लोधी एवं चांद बाबू प्रत्याशी कटरा के सहित काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त किया.0
0
Report
Advertisement
