icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्री राम चौक पर कार चालक ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली, बाइक सवारों से भिड़ंत

RGRaju GuptaJust now
Jalandhar, Punjab:श्री राम चौक में कार और बाइक चालकों में हंगामा, कार चालक ने निकाली लाइसेंसी पिस्तौल - कार चालक ने कहा- लूटने की कोशिश हुई, बाइक सवारों का आरोप- गोली मारने की दी धमकी शहर के श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में देर रात कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार चालक ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और लोगों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकानदार राघव ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर बाइक पर फगवाड़ा गेट की ओर जा रहा था। जब वे श्री राम चौक के पास पहुंचे तो उसकी बाइक कार के पास से निकलते समय कार से टकराने से बाल-बाल बची। आरोप है कि इस बात को लेकर कार चालक ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और गुस्से में अपनी पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और पुलिस को सूचित किया। वहीं कार चालक परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर जा रहा था। श्री राम चौक के पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और उसे लूटने की कोशिश की। इससे वह डर गया और अपनी सुरक्षा के लिए उसने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। लोगों की भीड़ जमा होने पर वह वापस कार में बैठ गया और पुलिस को सूचना दी। थाना नंबर 4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जांच के बाद जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

समस्तीपुर में संदिग्ध मौत: एएसआई बबलू प्रसाद की अंतिम विदाई, निष्पक्ष जांच की मांग

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में संदिग्ध मौत के बाद एएसआई बबलू प्रसाद को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई, परिवार वालों ने कहा कोई विवाद नहीं । मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात एएसआई बबलू प्रसाद को शनिवार की शाम नगर थाना परिसर में पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शव नगर थाना परिसर लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, ट्रैफ़िक थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव लेकर रवाना किया गया। पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में विधि-विज्ञान संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मेडिकल बोर्ड की देखरेख में कराया गया। पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, जबकि मोहिउद्दीननगर थाना की टीम भी सदर अस्पताल में तैनात रही। इधर शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे अस्पताल पहुंचे मृतक की पत्नी सुनीता कुमारी, बड़े भाई मुन्ना लाल, चाची निर्मला देवी, चचेरे भाई जयदेव कुमार व अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मृतक एएसआई की पत्नी सुनीता कुमारी बार-बार बेहोश होकर बेसुध हो जा रही थी। मृतक की चाची निर्मला देवी उसकी पत्नी को बार-बार संभाल रही थी। होश में आने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही उनकी अपने पति बबलू प्रसाद से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने अपनी मां से भी फोन पर बात की थी, लेकिन किसी प्रकार की परेशानी, तनाव या विवाद की कोई जानकारी नहीं दी थी। पत्नी के अनुसार उनका किसी से पारिवारिक विवाद भी नहीं था। परिजनों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। गौरतलब है कि मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में एएसआई बबलू प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की जांच पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही है
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में विवाहिता प्रीति गौतम ने आत्महत्या की

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- बीकेटी थाना क्षेत्र में विवाहिता प्रीति गौतम ने आत्महत्या की。 प्रीति, ग्राम भिठारी, पोस्ट गोयला, चिनहट की निवासी थीं。 पति अरुण गौतम, नगुवामऊ कलां, बीकेटी के निवासी हैं。 दोनों का विवाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था。 कमरे में दुपट्‌टे से पंखे पर लटकी मिलीं प्रीति。 सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस मौके पहुंची。 फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए。 शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया。 प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत, पुलिस का दावा。 थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, जांच जारी होने की पुष्टि।।
0
0
Report

सम्राट चौधरी बेगूसराय पहुंचे, कई योजनाओं का लोकार्पण और खेल भवन उद्घाटन

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बेगूसराय आ रहे हैं। जहां से वह पूरे सूबे को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से ही 551 सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही साथ लोगों को उम्मीद है कि बेगूसराय को कई और योजनाओं का लाभ मिल सकता है। नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायाम शाला का भी आज लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों किया जाएगा। और इसको लेकर लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है । सर्वप्रथम सम्राट चौधरी शहर के गांधी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे तत्पश्चात वह बीपी स्कूल से सभी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गांधी स्टेडियम से जायजा लिया गया।
0
0
Report

प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित, चहारदीवारी निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:प्राथमिक स्कूल प्रधानाचार्य सस्पेंड प्रधानाचार्य काशिमा खातून को वित्तीय व अन्य अनियमितताओं के आरोप में बीएसए ने निलंबित कर दिया है। सीडीओ द्वारा कराई गई जांच में उन पर चहारदीवारी निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने की पुष्टि हुई है। उन पर ईद-उल-जुहा पर बकरा विद्यालय में बांधने तथा छात्र-छात्राओं से जंगल से उसके लिए चारा कटवाकर मंगाने का भी आरोप है। गांव निवासी अनिल कुमार और नवनीत राजपूत ने शिकायत में कहा था कि 2016-17 में विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण दो लाख 15 हजार रुपये में हुआ था। प्रधानाचार्य काशिमा खातून ने चहारदीवारी तुड़वाने के बाद 2023-24 में विभाग से चार लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत कराकर निर्माण करा लिया। सीडीओ ने डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और उपायुक्त स्वतः रोजगार की जांच टीम गठित कर जांच कराई। जांच में इस आरोप की पुष्टि के साथ ही यह भी पाया गया कि ईद पर प्रधानाचार्य ने बकरा खरीदकर विद्यालय में बांधा था। बीएसए ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने पर प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कूड़े का साम्राज्य, बीमारियों का खतरा बढ़ा

Patran, Punjab:सफाई कर्मचारी हड़ताल के कारण सड़कों पर कूड़ा फैल गया है, बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पातड़ां शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहर की सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। आने वाले बरसाती मौसम को देखते हुए शहरवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि गंदगी और पानी जमा होने से हालात और खराब हो सकते हैं। शहर के चुनागरा रोड समेत कई इलाकों में कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने के कारण उन्हें मजबूरी में घरों का कचरा बाहर फेंकना पड़ रहा है। इससे राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को वहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सफाई सेवकों की मांगों का जल्द समाधान किया जाए, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बहाल हो सके और बीमारियों के खतरे को टाला जा सके।
0
0
Report

यवतमाळ में पिक बीमा से जिले को बाहर, विधायक वानखेडे ने मंत्रियों समक्ष सवाल उठाए

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्याला गतवर्षीच्या खरीप हंगामातील पिक विम्यातून वगळल्याने उमरखेडचे आमदार किसन वानखेडे चांगलेच संतापले आहेत. त्यांनी विधिमंडळ अधिवेशनात हा मुद्दा जोरकसपणे उचलल्यानंतर, कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे यांच्या दालनात या विषयावर बैठक झाली असता, आमदार किसन वानखेडे यांनी कृषी विभागांच्या अधिकाऱ्यांना चांगलेच खडसावले. तुम्ही कार्यालयात एसी मध्ये बसून काम करता, शेतकऱ्यांच्या पिकांची प्रत्यक्ष पाहणी होत नाही, कुठलीही यंत्रणा प्रत्यक्ष शेतात काम करीत... परिणामी पीक विम्यातून अख्खा जिल्हा वगळल्या गेला, त्यामुळे शेतकऱ्यांचा रोष आम्हाला सहन करावा लागतो अशा शब्दात आमदार वानखेडे यांनी कृषिमंत्र्यांसमोरच अधिकाऱ्यांना झापले. यवतमाळ जिल्ह्यात अतिरेृष्टीने सोयाबीनचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले, शेतकऱ्यांनी 26 कोटी रुपयांचा पिक विमा उतरविला होता. मात्र पिक विमा कंपनीने शेतकऱ्यांना छदामही दिला नाही. याबाबत जिल्ह्यातील तीनही मंत्री काहीहि बोलायला तयार नाही. अशावेळी आता आमदार किसन वानखेडे आक्रमक झाल्याने शेतकऱ्यांना त्यांच्या हक्काचे पैसे मिळणार का याकडे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने धर्मसंघ महाविद्यालय में गौ सेवा और पुष्पांजलि की

Patna, Bihar:दिल्ली सिविल लाइंस 7 शंकराचार्य मार्ग स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय पहुंचे असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंता विश्व शर्मा देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने मुलाकात किया धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी करपात्री जी महराज के चित्र पर असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंता विश्व शर्मा ने पुष्पांजलि किया युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डा. हिमंता विश्व शर्मा का स्वागत किया असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंता विश्व शर्मा ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थित गौशाला میں स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ गौ सेवा किया असम के मुख्यमंत्री डा. हिमंता विश्व शर्मा ने कहा की सनातन कल भी था आज भी है और आगे भी रहेगा भारत सरकार के विदेश विभाग के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा,महावीर प्रसाद जयपुरिया,इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता,डा. बिनोद डोगरा भी रहे मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

पिंक पेट्रोलिंग से दुर्ग में महिलाओं की सुरक्षा तेज, तीन गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा पिंक पेट्रोलिंग अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है पुलिस की विशेष टीमें स्कूल,कॉलेज,कोचिंग संस्थानों, बस स्टॉप और बाजारों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर Regular गश्त कर रही हैं इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वी/ओ-दरअसल थाना सुपेला के रावणभाठा स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की मुखबिर से सूचना मिली थी पिंक पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी मोनूदास मानिकपुरी (30 वर्ष) और शेख साहिल (26 वर्ष) को दबोच लिया।साथ ही चौकी अंजोरा क्षेत्र में कॉलेज जा रही एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आशीष कुमार यादव (24 वर्ष) ने अंजोरा रोड पर उसका पीछा कर रास्ता रोका आरोपी ने छात्रा पर बातचीत करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जप्त कर लिया है पुलिस प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top