icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
841428
MKMadesh Kumar TiwariFollow25 Aug 2024, 09:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में घर-घर पुनरीक्षण: एसआईआर नामांकन पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान

Khunti, Jharkhand:खूंटी जिले में गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों से चल रहा है। वहीं मैपिंग और त्रुटि सुधार कार्य के लिए जगह जगह शिविर लगाया जा रहा है। यदि गांव-गांव में त्रुटि सुधार नहीं हो पाएगा तो जिला प्रशासन आगे घर-घर जाकर सुयोग्य लोगों का गहन पुनरीक्षण कार्य करेगी। जानकारी देते हुए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य लगातार चल रहा है, जहां त्रुटि है उसका सुधार किया जा रहा है और मैपिंग कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ और पदाधिकारी लगे हुए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए भी लगे हैं। अगर किसी का नाम छूट जाता है या नाम दर्ज नहीं किया गया है तो उसके घर तक जाकर एसआईआर कार्य पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है कि सुयोग्य मतदाता का नाम छूटे नहीं और गलत आदमी का नाम एसआईआर में न चढ़े।
0
0
Report

बुराड़ी में 46 करोड़ के विकास कार्य का उद्घाटन, 250 गलियों-नालियों का पुनर्निर्माण

New Delhi, Delhi:बुराड़ी विधानसभा उत्तरी दिल्ली में विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ है। सांसद मनोज तिवारी ने करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से केशव नगर, सुशांत विहार, डीसीएम कॉलोनी और कुशक नंबर-2 सहित बुराड़ी के विभिन्न इलाकों की टूटी गलियों और नालियों के पुनर्निर्माण के कार्यों का उद्घाटन किया। दावा किया गया है कि लगभग छह महीनों में लगभग 250 गलियों के पुनर्निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अब इन इलाकों में टूटी सड़कों और नालियों से राहत मिलने की उम्मीद है, और यह परियोजना दिल्ली सरकार द्वारा समर्थित है, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लोकार्पण किए जाने की संभावना बताई गई है। मुख्यमंत्री केरे बाद तिवारी ने पिछले 13 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन सांसदों के माध्यम से किया जाएगा। रिपोर्टर: नसीम अहमद, Zee Media, उत्तर दिल्ली।
0
0
Report

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भारी हंगामा, मौत पर लापरवाही के आरोप

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला है बता दे कि हजारीबाग की स्थानीय मालती देवी की बीते रात्रि उल्टी चक्कर और पेट दर्द की शिकायत आई थी जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों द्वारा निर्देश पर तत्काल एक इंजेक्शन लगाया गया जिसके 20 मिनट के बाद मालती देवी की मौत हो गयी मालती देवी घर की अकेली कमाऊ सदस्य थी जो कुली और डीहारी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी उनके चार बच्चे थे l मालती देवी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि सुबह भी एक इंजेक्शन दिया गया जबकि मालती देवी की मौत हो चुकी थी इसी से आक्रोशित होकर उनके पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों ने हजारीबाग के मुख्य चौराहे कहे जाने वाले झंडा चौक को जाम कर दिया है और न्याय की गुहार लगाई है उनका कहना है कि इंजेक्शन व्यक्ति को ठीक होने के लिए दिया जाता है ना की मार देने के लिए l पेशेंट को किसी भी तरह की शिकायत अंदरूनी नहीं थी अचानक ऐसा कैसे हो सकता है कि इंजेक्शन देने के 20 मिनट बाद पेशेंट की मौत हो सकती है जबकि उन्हें बस उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की समस्या आई थी सेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही बरती गई है जिससे कि मालती देवी की जान चली गई ऐसा आकर्षित होकर आरोप लगा रहे हैं डॉक्टर कैमरे के सामने कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि पेशेंट की हालत गंभीर कैसे हो गई उन्हें अंदरुनी कुछ गड़बड़ी होगी इसीलिए ऐसा हुआ है अब देखना अगरतलब होगा कि झंडा चौक का जाम कब तक हटाया जाता है ,आक्रोशित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लापरवाही में जांच की मांग कर रहे हैं घटना के बाद अस्पताल के दस्तावेजों को लेकर भी परिजनों ने सख्त सवाल उठाए हैं उनका आरोप है कि मालती देवी की मौत रात करीब 1:00 बजे हो गई जबकि अस्पताल की रिपोर्ट में सुबह करीब 6:00 बजे का समय दर्ज किया गया है परिवार के आरोप है कि दस्तावेजों में तारीख को लेकर भी अंतर है
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में आवारा कुत्तों के काटने का खतरा, 8 महीनों में 1 लाख से अधिक

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, 8 महीने में 1 लाख से ज्यादा लोगों को काटा नोएडा। शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती आठ महीनों में एक लाख से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जिले में पशुओं के काटने के 1,45,137 मामले सामने आए थे। इनमें 1,32,210 मामलों सिर्फ कुत्तों के काटने के थे। वहीं, वर्ष 2025 में पशुओं के काटने के मामलों की संख्या बढ़कर 1,84,328 पहुंच गई, जिसमें 1,66,564 लोग कुत्तों के काटने से प्रभावित हुए। कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 30 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर लोगों को सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल हॉट स्पॉट की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में बदलाव हुआ है। नोएडा शहर में इस वर्ष सात हॉट स्पॉट निर्धारित किए गए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या नौ थी। वहीं, ग्रेटर नोएडा के साथ दादरी, जेवर और देहात क्षेत्रों में भी हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए। आंकड़े बताते हैं कि कुत्तों के काटने की समस्या अभी भी शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है。
0
0
Report

नोएडा में गढ़ी चौखंडी के जमीन कब्जे के प्रयास हुए आरोपी बनाम मालिक: थाने में मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट का आरोप नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। गढ़ी चौखंडी निवासी सतीश शर्मा ने दो लोगों पर उनकी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गांव में उनकी जमीन है, जिस पर सतीश शर्मा द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से पंजीकृत अनुबंध कराया गया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपी पक्ष उनके घर में घुस आया। इसके बाद उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित जमीन पर आरोपी पक्ष के पास कोई वैध अधिकार नहीं है। सतीश शर्मा के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। शिकायत के आधार पर फेस-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ ही पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जमीन पर कब्जे और दस्तावेजों से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में ASP के साथ पुलिसकर्मी दौड़े, पटेल 150वीं जयंती पर वॉलीबॉल मैच

Sikar, Rajasthan:सीकर की सड़कों पर दौड़े पुलिसकर्मी वॉलीबॉल मैच भी खेल,ड्यूटी के साथ फिटनेस का संदेश सीकर के ASP डॉ तेजपाल सिंह आज सुबह पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के साथ सीकर की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आए। उन्होंने सीकर के पुलिस लाइन ग्राउंड में वॉलीबॉल मैच भी खेला। दरअसल सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम की श्रृंखला में आज यह आयोजन हुआ। इस दौरान DYSP नीरज मेवानी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ASP डॉ तेजपाल सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज का यह आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों के साथ मैराथन और वॉलीबॉल मैच खेला गया。
0
0
Report

दमोह स्टेशन पर सपेरे एसी बोगी में सांप खोजते रहे; ट्रेन घंटों लेट

Damoh, Madhya Pradesh:रेलवे स्टेशन पर बुलाए गए सपेरे, ट्रेन की बोगी में तलाशते रहे साँप, घंटे भर तक दहशत में रहे यात्री.. एंकर/ दमोह के रेलवे प्लेटफार्म पर बीती रात शहर के सपेरों को बुलाया गया और ये सपेरे घंटे भर तक ट्रेन की एसी बोगी में सांप की तलाश करते रहे लेकिन उन्हें सांप नहीं मिला, दहशत के साये में रहे यात्रियों को कुछ राहत तो मिली लेकिन उनका आगे का सफर शायद दहशत में ही कटा होगा। दरअसल बीती रात दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी 3 कोच में सांप है ये शिकायत उसी बोगी में सवार एक यात्री ने टी सी से की थी जिसके बाद टीसी ने स्टेशन मास्टर को खबर की और फिर आनन फानन में शहर के सपेरों को बुलाया गया, ट्रेन प्लेटफार्ण पर रुकी और अधिकांश बोगियों से लोग नीचे उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए, अफरातफरी का माहौल बन गया और सपेरों ने घंटे भर तक इस बोगी के साथ दूसरी बोगियों में भी सांप की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला और ये खबर अपवाह साबित हुई, इस सब में करीब घंटे भर का समय लगा और ट्रेन एक घंटा लेट हो गई, जब ये तय हो गया कि बोगी में सांप नहीं है तो ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। बाइट/ यात्री
0
0
Report
Advertisement

Samastipur: Water-spout seen rising between water and sky in Mohiuddinagar sparks awe

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में मौसम का एक दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता हुआ एक घूमता हुआ स्तंभ दिखाई दिया। कुछ ही देर में इस असामान्य दृश्य ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कोई सामान्य वीडियो नहीं है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर इलाके में दिखाई दिया यह दृश्य वाटर स्पाउट (Water Spout) हो सकता है। मौसम विज्ञान में वाटर स्पाउट पानी की सतह के ऊपर बनने वाला घूमती हवा का स्तंभ होता है, जो अनुकूल मौसम परिस्थितियों में दिखाई देता है। वायरल वीडियो में जलभराव वाले क्षेत्र या पानी की सतह के ऊपर एक संकरा और घूमता हुआ स्तंभ नजर आ रहा है। यह ऊपर की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। दूर से देखने पर इसकी आकृति किसी विशाल कीप या हाथी की सूंड जैसी नजर आती है। स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा इसलिए भी असामान्य था, क्योंकि कुछ समय के लिए पानी और आसमान के बीच यह घूमती हुई आकृति साफ दिखाई दे रही थी। वीडियो में तेज हवा का असर भी नजर आ रहा है। आसपास के घरों की एस्बेस्टस और करकट की चादरें हवा में उड़ती दिखाई दे रही हैं। इससे उस समय हवा की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वाटर स्पाउट में हवा तेजी से घूमती है और पानी की सतह से उठने वाली फुहार, छींटे और वातावरण में मौजूद नमी मिलकर एक दिखाई देने वाला स्तंभ बना सकती है। इसे देखकर ऐसा लग सकता है कि पानी की पूरी धार जमीन या जलभराव वाले क्षेत्र से सीधे बादClouds तक पहुंच रही है, लेकिन वास्तव में दिखाई देने वाली आकृति संघनित जल बूंदों और वातावरण में मौजूद नमी के कारण बनती है। मोहिउद्दीननगर में सामने आए इस दुर्लभ मौसमीय नजारे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा इसे वाटर स्पाउट बताए जाने के बाद इस असामान्य घटना को मौसम विज्ञान के नजरिए से देखा जा रहा है।
0
0
Report

झुंझुनूं के चिड़ावा में तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहन टकराए

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं झुंझुनूं के चिड़ावा में तेज रफ्तार कार का कहर कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी टक्कर लगने से बाइक सवार युवक-महिला और दूधवाला सड़क पर गिरे गोल मार्केट से सूरजगढ़ मोड़ तक कार ने मचाया हड़कंप स्कूटी और कैंपर वाहन को भी मारी टक्कर, इसके बाद रुकी कार स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा एसआई बलवीर ने कार चालक को लिया हिरासत में पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारकर दहशत फैला दी। कबूतर खाना की तरफ से आई कार ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी। हादसों के दौरान बाइक सवार युवक-महिला और एक दूधवाला सड़क पर गिर गए। वहीं, कई लोग बाल-बाल बच गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।जानकारी के अनुसार, कार ने सबसे पहले खेतड़ी रोड स्थित गोल मार्केट के सामने एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर जा गिरे। इसके बाद कार चालक मौके से नहीं रुका और तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया।कुछ दूरी पर सामने से आ रहे बाइक सवार दूधवाले को भी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूधवाला सड़क पर गिर गया और उसका दूध सड़क पर बिखर गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई युवक भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।इसके बावजूद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में आगे बढ़ता रहा। सूरजगढ़ मोड़ के पास कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कैंपर वाहन को भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार रुक गई।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस के एसआई बलवीर मौके पर Reach। पुलिस ने कार सहित युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, हादसे में किसी के गंभीर घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

सागर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा 'जन चौपाल' (मोहल्ला मीटिंग) थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत घंसू मुंशी

Amet, Madhya Pradesh:सागर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा 'जन चौपाल' (मोहल्ला मीटिंग) थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत घंसू मुंशी मस्जिद चौराहा में आमजन के साथ जन चौपाल (मोहल्ला मीटिंग) आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, चौकी प्रभारी शनिचरी नीरज जैन एवं हमराह स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य बिंदु: *हेल्पलाइन व संपर्क सूत्र:* उपस्थित नागरिकों को आपातकालीन सहायता नंबर (112, वूमेन हेल्पलाइन 1090 , साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि) और थाना/चौकी के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर साझा किए गए। *जन-संवाद व सहयोग:* मोहल्ले के संभ्रांत एवं जागरूक नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। *अवैध गतिविधियों पर रोकथाम:* क्षेत्र में अवैध नशाखोरी, अवैध शराब की बिक्री/भंडारण अथवा असामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा स्पष्ट किया गया कि ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *सीसीटीवी कैमरे*: मीटिंग में उपस्थित व्यवसायी एवं दुकानदारों को थाना प्रभारी महोदय द्वारा अपनी दुकान के सामने सड़क को कवर करने वाले उच्च गुणवत्ता एवं नाइटविजन क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। *शिकायतों का निराकरण:* स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।
0
0
Report

धोबहा में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश गिरफ्तारी की मांग तेज

Mumbai, Maharashtra:जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव में कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के पास हुई। हथियारबंद बदमाशों ने युवक के सिर में काफी करीब से गोली मारी है,जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में दहसत फैल गया।मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था और हाल ही में गांव लौटा था। हेमतपुर और मैनपुरा गांव एक-दूसरे से सटे हुए हैं।कल देर रात सोनू पैदल घूमने के लिए मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर की ओर गया था। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहसत व्याप्त है।इधर हत्या की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए शव को मौके से उठने नहीं दिया।वहीं घटना सूचना मिलने पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एस डी पी ओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।हालांकि, बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मृतक का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से नहीं मिला है। मोबाइल मिलने के बाद हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं।घटना को ले साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि सोनू सिंह अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। उसके पिता मुन्ना सिंह की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां मीना देवी हैं। बेटे की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है।घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।
0
0
Report

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच तीखा बवाल, विपक्ष-आयोग पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है। कांग्रेस पार्टी ने एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग, सीईसी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एसआईआर की प्रकिया को लेकर घेरा, गड़बड़ी का आरोप लगाया, गैर बीजेपी वोटरों के डिलीशन का आरोप लगाया तो बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया । एसआईआर पर झारखंड में भी सियासी संग्राम छिड़ा है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने सीईसी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, वोट का अधिकार छीनने का प्रयास हो रहा है। बीजेपी और केंद्र सरकार निर्वाचन आयोग के हाथों छिनवा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कानून से ऊपर जाकर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग पर अप्रत्यक्ष रुप से बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया साथ एसआईआर की प्रकिया को बाद करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग किया बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस एसआईआर को लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा , इसमें बीजेपी कहां है। ये मामला निर्वाचन आयोग का है, ये बीजेपी का कोई ब्रांच तो नहीं।जो आरोप लग रहा निर्वाचन आयोग और उनके चीफ पर है ,उनकी भूमिका पर है। बीजेपी को इसमें बोलने की क्या आवश्यकता। यदि आरोप बेबुनियाद हैं तो ज्ञानेश कुमार आकर बोलें सभी बातें गलत है ऐसा कोई मामला नहीं है।ऐसा 14 बार किसी कमिश्नर के द्वारा कोई आपत्ति नहीं किया गया है। बीजेपी जिस प्रकार एक्सपोज हुई है। उनके द्वारा बंगाल चुनाव में 40 हजार ईवीएम जलाए गए। बीजेपी को इसमें आना नहीं यदि बीजेपी इसमें आ रही तो बीजेपी इसमें संलिप्त है। इसी लिए बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा क्योंकि उनकी चोरी पकड़ी गई है। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, जिस प्रकार कांग्रेस का स्वभाव है, किस प्रकार का व्यवहार कर झारखंड और देश के लोगों को गुमराह करना। देश और राज्य की जनता इनको पहले से जानती है। 2014 सेब तक जब से सत्ता से हटे हैं जनता ने उनको नकारा है तब आज तक संवैधानिक ढांचा पर हमला उनका स्वभाव बन गया है।सर्वोच्च न्यायालय, कभी चुनाव आयोग पर ,जब इनको लगता है चुनाव हार गए तो संविधानिक संस्थाओं पर हमला करने का काम करते हैं। जब से बंगाल एवं अन्य राज्य में कांफ्रेंस चुनाव हारी है , बिलबिलाए हुए हैं। जनता ने आपको नकारा है। इनके स्वभाव को सभी जानते हैं। ये लोग झूठ बोलने वाले जनता को गुमराह और धोखा देने वाले लोग हैं। ये फिर से झूठ के बल पर देश में कांग्रेस का राज स्थापित करे पर देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है。 बाइट ...आदित्य साहू,प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top