841428
गोपालगंज में 17सौ लीटर शराब बरामद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 1,700 लीटर शराब जब्त की और कुछ अंतराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जो राजस्थान से शराब ला रहे थे। वहीं, कुचायकोट पुलिस ने बघौच मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान 91 कार्टन विदेशी शराब बरामद की और संजय कुमार नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया। संजय कुमार यूपी के कुशीनगर जिले का निवासी है। गोपालगंज एसपी अवधेश सरोज ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है और प्रमुख तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर ट्रेलर हादसा: मां-बेटी की मौत
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बेकाबू ट्रेलर ने बाइक रिक्शा सवार मां बेटी को कुचला, मां बेटी की हुई मौत। बाइक रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल। मृतक केकड़ी से जयपुर जा रहे थे, इसी दौरान रेनवाल मांजी के पास जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर हुआ हादसा। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया, ट्रेलर चालक मौके से हुआ फरार। घायलों को फागी उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा। जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर गड्ढे होने की वजह से गड्ढों को बचाने के फेर में आए दिन हो रहे हैं हादसे।0
0
Report
वाराणसी में 3 दिन मुफ्त बस यात्रा: महिलाएं और साथियों को लाभ
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में महिलाओं और सहयात्री के लिए 3 दिन बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त महिलाएं बोलीं योगी जी भाई जैसे हैं छायी चेहरे पर खुशी • रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा। • पूरे यूपी समेत वाराणसी में रोडवेज और सिटी बसों में महिलाएं 3 दिनों तक कर सकेंगी फ्री सफर। • मुफ्त यात्रा की यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लागू हो चुकी है। • महिलाएं 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक इस निशुल्क यात्रा सेवा का लाभ उठा सकती हैं। • महिला यात्री के साथ सफर करने वाले एक सहयात्री को भी नहीं देना होगा किराया। • साधारण, जनरथ, पिंक और सिटी बसों समेत यूपी रोडवेज की सभी श्रेणियों की सरकारी बसों में किराया माफ। • सफर के दौरान बस कंडक्टर महिलाओं और उनके एक सहयात्री को 0 रुपये का टिकट देंगे। • वाराणसी के कैंट बस स्टेशन पर महिलाओं ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। • AC और नॉन-AC बसों में सफर कर रहीं महिलाओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ''भाई'' बताते हुए आभार जताया। • वाराणसी से लखनऊ और वाराणसी से सोनभद्र जाने वाली बस यात्रियों ने जताई बेहद खुशी। • त्योहारी सीजन में महिलाओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए रोडवेज प्रशासन मुस्तैद। • शहरी क्षेत्र में आवागमन करने वाली सभी सिटी बसों में भी महिलाओं को मिल रही फ्री राइड की सुविधा। • रक्षाबन्धन पर भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को मिली वित्तीय राहत, सफर हुआ आसान। • रक्षाबन्धन के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी पूरे राज्य में व्यापक व्यवस्था लागू।0
0
Report
MMDR बिल के विरोध पर कांग्रेस ने सड़क से संसद तक आक्रोश जताया
Ranchi, Jharkhand:MMDR बिल और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है। रांची में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह मार्च डीसी कार्यालय तक पहुंचा। हाथों में पार्टी का झंडा,नारेबाजी और केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा के साथ कांग्रेस ने MMDR बिल और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर रांची में अपनी ताकत दिखाई। रांची जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में मोरहाबादी के बापू वाटिका से डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश, एआईसीसी सचिव प्रणव झा, नीता अजय नाथ शाहदेव, कुमार राजा सहित समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस नेताओं का कहना है कि MMDR बिल और चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी। विरोध मार्च के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और इन मुद्दों पर जवाब मांगा।कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इन सवालों को लेकर उसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में युवती के साथ छेड़छाड़-मारपीट, मामला दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने संचालक भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि देह व्यापार करने से मना करने पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई, मोबाइल छीना गया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. शिकायत के आधार पर अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता करीब तीन महीने से एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी. आरोप है कि स्पा संचालक अमन सेन उस पर गलत नीयत रखता था और उसे प्राइवेट केबिन में ले जाकर अनुचित तरीके से स्पर्श करता था. युवती ने इसका विरोध किया और काम छोड़ने की बात कही तो उसका पिछले महीने का वेतन रोक दिया गया. 22 अगस्त को जब वह सैलरी मांगने पहुंची तो उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई. इसके बाद 25 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह दोबारा स्पा सेंटर पहुंची, जहां लोकेश सेन से भी विवाद हो गया. पीड़िता का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर लोकेश सेन ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि उसका हाथ मरोड़ने से हाथ और कंधे में चोट आई. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और ऊंची पहुंच होने की बात कहते हुए धमकाया. बाद में अमन सेन ने फोन पर गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव में नामांकन की तैयारी तेज, टिकट को लेकर इंतजार जारी
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में नगरपरिषद चुनाव अब अपने परवान पर चढ़ने लगा है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज कई दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए नामांकन फॉर्म लिया, वहीं पार्टी की टिकट का इंतजार कर रहे दावेदार भी नामांकन स्थल पर पहुंचे, कई दावेदारों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय से नामांकन फॉर्म लिया और वापस लौट गए, जबकि कुछ दावेदारों ने फॉर्म भरने के साथ नामांकन राशि भी जमा करवाई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है। वहीं नामांकन स्थल पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नामांकन स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। नामांकन के पहले दिन से ही भिवाड़ी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें राजनीतिक दलों की ओर से जारी होने वाली टिकटों पर टिकी हैं।0
0
Report
बागपत: जयंत चौधरी ने अंकित बालियान मर्डर केस पर परिवार से मुलाकात और आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:बागपत केन्द्रीयमंत्री जयंत चौधरी ने अंकित बालियान मर्डर केस मामले पर कहा घटना दुखद है हमने उनके परिवार वालों से बात की है हमारे विधायक ने परिजनों से मुलाकात की है पुलिस प्रशासन अपराधियों की तलाश कर रही है उनके उपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी अंकित प्रतिभाशाली लड़का था0
0
Report
Advertisement
रक्षा बंधन बाजार में राखियों की धूम बिलासपुर में
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- रक्षाबन्धन के त्योहार को लेकर बिलासपुर जिला के बाजारों में दुकानें सज गई हैं। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबन्धन के मौके पर अंबाला, लुधियाना और चंडीगढ़ में बनी राखियाँ बिलासपुर में चमक रही हैं। सावन माह के चलते शिवलिंग, रुद्राक्ष और चंदन की राखियाँ लोगों को लुभा रही हैं, वहीं गणपती, छोटा भीम, लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की राखियाँ भी बच्चों व लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। चांदी की कीमतों के बढ़ने से इस बार चांदी की राखियों की डिमांड घट गई है और लोग डोरी से बनी राखियाँ पसंद कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदार इंदू रातवान व अक्षय कहते हैं कि मेड इन इंडिया राखियाँ इस बार भी दुकानों में सजाई गई हैं, जिन्हें महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग पसंद कर रहे हैं, और ग्राहकों की सुविधा के लिए कोरियर व पोस्टल माध्यम से राखियाँ भेजी जा रही हैं।0
0
Report
कोटा में रक्षा बंधन पर पुलिस टीम को राखी, सुरक्षा और भरोसे का संदेश
Kota, Rajasthan:कोटा.. रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोटा शहर पुलिस की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने की कामना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए हर परिस्थिति में सहयोग का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और छात्राओं के बीच विश्वास और सुरक्षा का भाव भी नजर आया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर जहां भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को साझा किया, वहीं पुलिसकर्मियों ने भी उनकी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया。0
0
Report
जोबट में कुख्यात बदमाश पान सिंह गिरफ्तार, अस्पताल में मौत
Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट में चोरी करते पकड़ा गया अंतरराज्यीय कुख्यात बदमाश पान सिंह, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; 2 साथी घायल कई राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके मोस्ट वांटेड बदमाश पान सिंह को जोबट में चोरी की वारदात के दौरान स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। पुलिस हिरासत में इलाज के दौरान जोबट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पान सिंह पर कई राज्यों में लूट, डकैती और चोरी के 15 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे और कई थानों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। वारदात के दौरान घेराबंदी: पान सिंह अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी स्थानीय नागरिकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, दो अन्य आरोपी घायल: पान सिंह के दो साथी—छगन और सूमजी—भी इस दौरान घायल हुए हैं, जिनका जोबट अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। आधुनिक उपकरण बरामद: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताले व शटर काटने वाले आधुनिक कटर और चोरी में इस्तेमाल होने वाले अन्य आधुनिक औजार जब्त किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों घायल आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जेતपुर के खेतों में भूंड व रोज़ाना त्रास से किसान संकट, तुरंत कार्रवाई करें
Jetpur, Gujarat:એન્કર:- રાજકોટ જિલ્લામાં જેતપુર તાલુકાના જેતલસર અને સાંકળી ગામની સીમ વિસ્તારમાં ભૂંડ અને ( નીલ ગાય ) રોજના ત્રાસથી ખેડૂતો પરેશાંન બન્યા છે. ખારા પટ સીમ વિસ્તારમાં અંદાજે 500 વિઘાથી વધુ જમીનમાં ખેડૂતો દ્વારા વાવેતર કરવામાં આવ્યું છે. મોંઘા ભાવના દવા-બિયારણ ખરીદીéraire ભારે મહેનતે વાવેલો પાક હવે ભૂંડ અને રોજના ત્રાસથી જોખમમાં મુકાયો છે. એક તરફ વરસાદ ખેંચાતા પાકને બચાવવાની ચિંતામાં છે, તો બીજી તરફ ખેતરોમાં ઘૂસી રહેલા ભૂંડ અને રોજના ટોળાં પાકને નુકસાન પહોંચાડી રહ્યા છે. પાકને બચાવવાoppersને રાત-દિવસ ખેતરોમાં જાગરણ કરવાની ફરજ પડી રહી છે. વધતા ત્રાસને કારણે ખેડૂતોમાં રોષ જોવા મળી રહ્યો છે અને તંત્ર પાસે કાયમી ઉકેલની માંગ ઉઠી છે. વિઓ:- જેતપુર તાલુકાના જેતલસાર-સાંકળી ગામની સીમ વિસ્તારમાં છેલ્લા કેટલાક સમયથી ભૂંડ અને રોજના ત્રાસ ખેડૂતો માટે મોટી સમસ્યા બની રહ્યો છે. ખાસ કરીને ખારા પટ સીમ વિસ્તારમાં અંદાજે 500 વિઘાથી વધુ જમીનમાં ખેતી કરવામાં આવી છે, જ્યાં ખેડૂતોએ મગફળી, કપાસ, સોયાબીન સહિતના પાકનું વાવેતર કર્યું છે. ખેડૂતો મોંઘા ભાવના દવા-બિયારણ ખરીદી, કેતરમાં મહેનત કરીને પાકનું વાવેતર કર્યું છે. પરંતુ વરસાદ ખેંચાતા પહેલેથી જ પાક બચાવવાની ચિંતા સતાવી રહી છે. આવી સ્થિતિ વચ્ચે હવે ભૂંડ અને રોજના ટોળાં ખેતરોમાં ઘૂસી ઉભા પાકને નુકસાન પહોંચાડતા ખેડૂતોની મુશ્કેલીમાં વધારો થયો છે. રાત્રીના સમયે ખેતરોમાં ઘૂસી આવતા ભૂંડ અને રોજને ભગાડવા ખેડૂતોને જાગરણ કરવું પડે છે. ખેડૂતો સતત ખેતરોની દેખરેખ રાખી રહ્યા છે, તેમ છતાં ટોળાંમાં આવતા ભૂંડ અને રોજ પાકને નુકસાન પહોંચાડતા હોવાની ફરિયાદ છે, વિઓ:- એક તરફ વરસાદની ખેંચના કારણે પાકને પાણીની જરૂરિયાત છે અને બીજી તરફ બચેલા પાકને ભૂંડ અને રોજથી બચાવવાનો પડકાર ખેડૂતો સામે છે. ખેડૂતોનું કહેવું છે કે મોંઘા દવા-બિયારણ પાછળ ખર્ચ કર્યા બાદ જો ઉર્ભા પાક જ નાશ પામે તો ખેતીનો ખર્ચ પણ પરત મેળવવો મુશ્કેલ બની શકે છે. ખેડૂતની માંગ છે કે ખારા પટ સહિત જેતલસર અને સાંકળીની સીમ વિસ્તારમાં ભૂંડ અને રોજના ત્રાસને રોકવા તંત્ર દ્વારા તાત્કાલિક અસરકારક કાર્યવાહી કરવામાં આવે. ખેડૂતના પાકને બચાવવા કાયમી અને યોગ્ય વ્યવસ્થા ઊભી કરવામાં આવે તેવી માંગ ઉઠી રહી છે. બાઈટ:- હું ખેડૂત બાઈટ:- હું ખેડૂત વિઓ:- વરસાદ ખેંચાયો છે, મોંઘા દવા-બિયારણનો ખર્ચ થયો છે અને હવેuebા પાક પર ભૂંડ અને રોજનો ખતરો મંડરાઈ રહ્યો છે. 500 વિઘાથી વધુ જમીનમાં મહેનતથી ઉભા કરાયેલા પાકને બચાવવા ખેડૂતો રાત-દિવસ પરેશાન છે, ત્યારે किसानोंની આ સમસ્યાનો તંત્ર ક્યારે કાયમી ઉકેલ લાવે છે, તે જોવું રહ્યું,0
0
Report
बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग की भनवारटंंक टनल में तेंदुए का वीडियो वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर भनवारटंक टनल के अंदर तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। तेंदुए के पटरी पर दौड़ते हुए वीडियो सामने आने के बाद रेलवे और वन विभाग में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गार्ड ने टनल के अंदर पटरी पर दौड़ते तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भनवारटंक टनल का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद रेल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है। तेंदुए के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामाले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभाग द्वारा वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में निगराणी बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश: Ankit Baliyan हत्या—बॉडी घर पहुँची, परिवार का रिएक्शन
Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh: Ankit Baliyan Murder Case/Body Reached At His Residence/Family Reax0
0
Report
Advertisement
महंगाई और ऑनलाइन शॉपिंग से राखी बाजार मंदा, पानीपत के इनसार बाजार में रौनक कम
Panipat, Haryana:रक्षाबंधन पर महंगाई और ऑनलाइन खरीदारी की मार, फीकी पड़ी राखियों के कारोबार की चमक पानीपत। कल देशभर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पानीपत के प्रसिद्ध इनसार बाजार में भी राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर अलग-अलग रंग, डिजाइन और कीमतों की राखियां मौजूद हैं, लेकिन इस बार दुकानदारों के चेहरे पर त्योहार की खुशी कुछ फीकी नजर आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में राखियों की अच्छी वैरायटी होने के बावजूद ग्राहक उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच रहे। इसकी सबसे बड़ी वजह वे ऑनलाइन खरीदारी को बता रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने से पारंपरिक बाजारों में राखियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि राखियों की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है। बाजार में 10 और 20 रुपये से लेकर अलग-अलग कीमतों की राखियां उपलब्ध हैं, लेकिन ग्राहक कम होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, बाजार में राखी खरीदने पहुंची महिलाओं ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि महंगाई का असर त्योहार की खरीदारी पर जरूर पड़ता है। राखी तो भाई की कलाई पर बांधी जाएगी, लेकिन मिठाई और दूसरे सामान खरीदने में परिवारों को बजट का ध्यान रखना पड़ रहा है। कुछ युवतियां भी राखी खरीदती नजर आईं। एक युवती ने बताया कि उसने करीब 120 रुपये का राखियों का गुच्छा खरीदा है। रक्षाबंधन पर भाई से इस बार उसे सैंडल मिलने की उम्मीद है। बाजार में मौजूद लोगों का कहना है कि महंगाई के बावजूद भाई-बहन के प्यार का यह त्योहार अपनी जगह खास है। लोग अपनी क्षमता के मुताबिक राखी और मिठाई जरूर खरीदेंगे, लेकिन महंगाई ने खरीदारी का बजट जरूर प्रभावित किया है। कुल मिलाकर पानीपत के इनसार बाजार में रक्षाबंधन की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है। राखियों से सजी दुकानें त्योहार का एहसास करा रही हैं, लेकिन दुकानदारों को इस बार ग्राहकों और कारोबार में पहले जैसी तेजी की उम्मीद कम नजर आ रही है। एक तरफ ऑनलाइन खरीदारी ने पारंपरिक बाजार के सामने चुनौती खड़ी की है, तो दूसरी तरफ महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। इसके बावजूद भाई की कलाई पर बहन के प्यार की डोर बांधने की तैयारी पूरे उत्साह के साथ जारी है।0
0
Report
जयपुर में रवीश्नुष शर्मा ने मदन राठौड़ को राखी बांधी; दिया कुमारी ने राखी बंधवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बांधी राखी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मदन राठौड़ को बांधी राखी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच कर बांधी राखी0
0
Report
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, प्याज-माला के साथ प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस ने राखी के पहले महंगाई की मार को लेकर खोला मोर्चा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता प्याज की माला पहनकर सड़कों पर बैठे महिलाओं ने चूल्हे पर बनाया खाना बाइक और गैस सिलेंडर की अर्थी सजाई0
0
Report
Advertisement
