Back
अतरी में विधायक रोमित कुमार और मंत्री माँझी ने गरीबों को कम्बल वितरित किया
JPJAY PRAKASH KUMAR
Dec 07, 2025 13:17:57
Gaya, Bihar
हम पार्टी के अतरी विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक के द्वारा आयोजित किया गया कंबल वितरण सह कार्यकर्ता सम्मान व आशीर्वाद समारोह, आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए केंद्रीय मंत्री माँझी, 5 हजार गरीबो के बीच किया गया कंबल वितरण बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हम पार्टी के अतरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोमित कुमार को अपार मतों से जीत दिलाने और 35 सालो से राजद के किले को ध्वस्त करने को लेकर नवनिर्वाचित विधायक रोमित कुमार के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान व आशीर्वाद सह कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन रदुई गाँव मे किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी सहित हम पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जहां सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में आए 8 पंचायत के सभी वृद्ध महिला-पुरुषों को केंद्रीय मंत्री व नवनिर्वाचित विधायक के द्वारा एक एक कम्बल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अतरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोमित कुमार ने बताया कि आज अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड के रदुई गाँव मे कार्यकर्ता सम्मान समारोह और असहाय लोगों जो दिव्यांग है जिनके पास कपड़ा नही होता है तन पर रखने के लिए तो रात में ठिठुरते रहते है उनके लिए जीतन राम माँझी जी और संतोष माँझी जी ने निर्णय लिया कि हमलोग इस बार गरीबों को कम्बल वितरण करेंगे जिसके तहत यहाँ पर कार्यक्रम आयोजित कर कंबल वितरण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा कि देखिए ठंड आ गया है और बड़े लोग जो धनवाद होते है चाहे किसी जात का हो वो अपना प्रबंध कर लेते है। लेकिन गरीब लोग चाहे जिस जात का हो खासकर जो विधवा है, गूंगा है, विकलांग है, और अनुसूचित जाति में जो 60-70 वर्ष के ऊपर जो होता है उसको भी कोई देखने वाला नही होता है और अपना जीवन व्यतीत करता है। हम जैसे करते थे पुआल पर सोते थे और चटाई ओढ़ते थे हमको कम्बल नही मिलता था। हम रोहित बाबू को बोले कि बहुतों को इस प्रकार से झेलना पड़ता है आप कुछ कम्बल वितरण कीजिए हम धन्यवाद देते है और आज यहाँ करीब 3500 लोगो को कंबल वितरण किया गया। ताकि हमारे गरीब लोग जो है उनको साल दो साल का ठंड का प्रबंध हो जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report