Back
दुब्बा में ऐतिहासिक उत्खनन: मगध विश्वविद्यालय पहली बार पुरातात्विक स्थल पर कार्य शुरू
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 26, 2026 10:52:48
Gaya, Bihar
दुब्बा में होगा ऐतिहासिक पुरातात्त्विक उत्खनन, पहली बार अग्रसर हुआ मगध विश्वविद्यालय
गया जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत दुब्बा गाँव स्थित पुरातात्त्विक स्थल पर आगामी मार्च माह के दूसरे सप्ताह से ऐतिहासिक उत्खनन कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि यह उत्खनन कार्य भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृति के बाद शुरू किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह मगध विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, क्योंकि विश्वविद्यालय अपने इतिहास में पहली बार किसी पुरातात्त्विक स्थल पर विधिवत उत्खनन कार्य करने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दशकों से बिहार का कोई भी विश्वविद्यालय स्वतंत्र रूप से पुरातात्त्विक उत्खनन नहीं कर सका है। ऐसे में यह पहल राज्य के शैक्षणिक और ऐतिहासिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह उत्खनन प्राचीन भारतीय इतिहास, एशियाई अध्ययन एवं पुरातत्त्व विषय के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों को अनिवार्य फील्ड ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। मगध क्षेत्र, विशेषकर बोधगया के आसपास बिखरे पुरातत्त्विक स्थलों और पुरावशेषों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा।पौराणिक एवं बौद्धकालीन संस्कृतियों से जुड़े साक्ष्यों की खोज की जाएगी। बोधगया के समकालिक अन्य पुरास्थलों एवं स्मारकों की पहचान कर उनके ऐतिहासिक महत्व को समझने का प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी शिक्षण संस्थान की इच्छा होने पर वे इस उत्खनन कार्य में भाग ले सकते हैं। अनुभवी टीम द्वारा उन्हें प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार पूर्व में दुब्बा पुरातात्विक स्थल का भ्रमण कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त इस परियोजना के लिए भारत सरकार को विधिवत प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी अनुशंसा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा की गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह उत्खनन कार्य न केवल अकादमिक प्रशिक्षण को सशक्त करेगा, बल्कि मगध क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और ऐतिहासिक समझ को भी नई दिशा देगा। दुब्बा में शुरू होने जा रहा यह उत्खनन कार्य आने वाले समय में गया और बोधगया क्षेत्र के इतिहास को नए साक्ष्यों के साथ सामने ला सकता है।
बाइट:- विभागाध्यक्ष एवं उत्खनन सह-निदेशक डॉ. अलका मिश्रा
बाइट:-उत्खनन निदेशक, शंकर शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowFeb 26, 2026 12:24:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 26, 2026 12:23:500
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:230
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 26, 2026 12:23:120
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 26, 2026 12:23:020
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 26, 2026 12:22:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 12:22:050
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 12:21:270
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 12:21:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 12:20:51Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 12:20:430
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 12:20:340
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 26, 2026 12:20:020
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 26, 2026 12:19:420
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 12:18:510
Report