Back
डॉ प्रेम कुमार ने महागठबंधन पर हमला, बिहार चुनाव में NDA की जीत का दावा
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 07, 2025 04:16:58
Gaya, Bihar
सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान,महागठबंधन और जन सुराज पर बोला हमला,कहा 2025 के विधानसभा चुनाव में होगा सफाया。
गया में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।चुनाव आयोग के घोषणा स्वागत किया है।आने वाले चुनाव में बिहार की जनता शांतिपूर्वक चुनाव कर अपना योगदान देने का काम करेगी।यह हम सब की जिम्मेवारी भी है。
बिहार विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन को बिहार की जनता ने औकात बता दिया है।राजद का रामगढ़,बेलागंज और तरारी सहित तीनों सीटों पर 2 में कमल खिल गया और एक पर तीर आ गया।बिहार की जनता ने मन बना लिया है बस जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी पर है।बिहार में बदल रहा है।विकसित भारत के तहत बिहार तेजी से बदल रहा है।आने वाला चुनाव में एनडीए के पक्ष में करेंट,लहर चल रहा है।चुनाव के समय आंधी चलेगी उस आंधी में महागठबंधन जीरो पर आउट होगा। खाता तक नहीं खुलेगा।बिहार से महागठबंधन का सफाया हो जाएगा।एनडीए का जो अभियान है 225 के पार का संकल्प है उसको निश्चित तौर पर जनता का आशीर्वाद से प्राप्त करेंगे।बिहार के विकास को रफ्तार मिलेगा।फिर से एनडीए की सरकार बिहार में काबिज होने जा रही है।महागठबंधन के कांग्रेस और राजद जो वामपंथी दल के लोग है उनको बिहार की जनता ने देखा है।50 साल तक कांग्रेस 15 साल तक बिहार में लालू राज अब उनके झांसे में लोग आने वाले नहीं है。
प्रशांत किशोर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है यहां जनता मालिक है।जनता ने 20 वर्षों में देखा है,अंधेरे का बिहार,गड्ढे का बिहार था उसके लिए संघर्ष करना पड़ा।आज बिहार में शांति,कानून का राज है। डबल इंजन की सरकार का परिश्रम का यह मेहनत का रंग है।बिहार बदलने में लम्बा संघर्ष करना पड़ा है।1990 से 2005 तक संघर्ष के बाद बिहार में लालू राज का अंत हुआ है।आतंक,भय,अपराध का अंत हुआ है। उपचुनाव में जन सुराज पार्टी भी थी क्या रिजल्ट आया।क्या खाता भी खुला क्या.?इससे अंदाजा लगा लीजिए कि जनता जन सुराज पार्टी को खारिज कर चुकी है।
जीविका दीदियों के बैंक खाते में रोजगार के लिए पैसा ट्रांसफर से इस चुनाव में एनडीए को लाभ होगा के सवाल पर कहा कि यह पहले से काम चल रहा था।सरकार में जब हम आए थे तो हमलोग का प्राथमिकता था गांव,गरीब,महिला,नौजवान, किसान के लिए उसी कड़ी में यह किया गया है।जीविका दीदियों की प्रशंसा देशभर में हो रही है।यह कोई नई बात नहीं है।यह हमने आयाम बनाया है।छूट गए लोग उनको जोड़ने का काम किए है।महिलाओं के जीवन में बदलाव आए सरकार काम कर रही है।उनके विकास को और रफ्तार मिले।योजना पहले से हीं थी सिर्फ क्लेवर बदला है।समूह बनाकर ऋण पहले से हीं दे रहे थे।पुरानी योजना है सिर्फ मॉडल बदला है।महिलाएं जग गई है।सरकार पहले भी थी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 07, 2025 07:00:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowOct 07, 2025 07:00:310
Report
2
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 07, 2025 06:49:384
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 07, 2025 06:49:240
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowOct 07, 2025 06:49:090
Report
RBRAMESH BALI
FollowOct 07, 2025 06:48:520
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 07, 2025 06:47:140
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 07, 2025 06:47:030
Report
ADAnup Das
FollowOct 07, 2025 06:46:320
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 07, 2025 06:46:130
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 07, 2025 06:46:010
Report
SKShivam Kumar1
FollowOct 07, 2025 06:45:50Noida, Uttar Pradesh:Colonel Sushil Singh Pathania
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 07, 2025 06:45:280
Report