Back
मोतिहारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग गैंग का भारी भंडाफोड़ किया
PKPankaj Kumar
Dec 07, 2025 17:45:57
Motihari, Bihar
मोतिहारी पुलिस की करवाई में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। रक्सौल कस्टम हाउस के पास मोतिहारी पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े कुल छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग नौ किलो चरस बरामद की गई है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक थार गाड़ी से भारी मात्रा में चरस की खेप भारत में तस्करी कर लाई जाने वाली है। सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल से आने वाले सभी वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान नेपाल की ओर से आ रही राजस्थान नंबर की थार गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से सात किलो चरस बरामद की गई। मौके से राजस्थान के टेकम चंद्र गोयल और अशोक अग्रवाल, नेपाल के पर्सा जिले के मेघराज तथा उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी बंगाली वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर छपवा सुगांव के पास से दो और तस्करों—मोतिहारी के तुरकौलिया निवासी सर्वजीत और रक्सौल के रतनपुर निवासी कमलदेव—को पकड़ा गया। इनके पास से करीब दो किलो चरस मिली। जांच में पता चला कि ये दोनों तस्कर थार से आए चार लोगों को दो किलो चरस देने वाले थे। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि गिरफ्तार दो तस्कर राजस्थान से नेपाल चरस खरीदने पहुंचे थे और उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में इसकी सप्लाई करते थे। वहीं नेपाल के पर्सा का निवासी मेघराज इस गिरोह का बड़ा सप्लायर है। वह नेपाल के पहाड़ी इलाकों में गांजा की खेती करता है । नेपाल में कई पेट्रोल पंप का मालिक मेघराज अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर का सरगना है। मोतिहारी पुलिस की गिरफ्त में आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मेघराज अब तक भारत के पंजाब,राजस्थान, हरियाणा, यूपी ,बंगाल तक चरस की खेप पहुँचा चुका है । मेघराज का नेपाल में कई पेट्रोल पंप होने की वजह से उसके रसूख और ठाठ के कई नेपाली अधिकारी कायल है। नेपाल के अधिकारियों के बीच अच्छी जान पहचान होने के कारण मेघराज ना सिर्फ नेपाल में गांजा की खेती करता है बल्कि बेधड़क चरस का बड़े पैमाने पर तस्करी भी करता है। मेघराज के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनसे उसके सप्लाई नेटवर्क की पुष्टि हुई है। मेघराज तस्करों को सुरक्षित सीमा पार कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश गिरफ्तार आरोपियों का मादक पदार्थ तस्करी का पुराना इतिहास है। इनके बयान के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिसकी कड़ियों को तेजी से खंगाला जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BMBiswajit Mitra
FollowMar 04, 2026 02:16:100
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 04, 2026 02:15:25Chittorgarh, Rajasthan:सीएम विष्णुदेव साय ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों की अनुपम छटा, उमंगों की मधुर तरंग और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 02:01:130
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 02:00:42Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के 2.8 करोड़ परिवारों को होली की शुभकामनाएं: सीएम नायाब सैनी का संदेश
0
Report
RMRam Mehta
FollowMar 04, 2026 02:00:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 04, 2026 02:00:130
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 04, 2026 01:46:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 04, 2026 01:46:090
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 04, 2026 01:45:580
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 04, 2026 01:45:210
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 04, 2026 01:45:120
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 04, 2026 01:31:230
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 04, 2026 01:31:150
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 04, 2026 01:30:520
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 04, 2026 01:30:360
Report
