Back
मोतिहारी चरस-ईंट मामला: कोर्ट में चरस मिलने के दावे, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
PKPankaj Kumar
Feb 12, 2026 09:10:36
Motihari, Bihar
बिहार एक ऐसा राज्य है जहाँ चूहा शराब पी जाता है। उस बिहार में 24 किलो चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद होता है और कोर्ट में जाकर ईंट बन जाता है। देखिए क्या है पूरा मामला और कौन कौन से अधिकारी अब कारवाई के जद में है। मोतिहारी में ऐसा अजूबा हुआ था। मोतिहारी में 5 मार्च को सुगौली रेलवे स्टेशन पर बरामद हुए 24 किलो चरस जैसा मादक पदार्थ का कोर्ट में जाकर ईंट बन जाने के रहस्य पर से पर्दा हटाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने रेल एसपी, आरपीएफ कमांडेंट और मोतिहारी एडीएम को मिलाकर जांच कमिटी बनाया था। कई दिनों तक चले जांच के बाद त्रि सदस्यीय जाँच टीम ने अपना जाँच रिपोर्ट सौंप दिया है। मोतिहारी में सुगौली रेल थाना में 5 मार्च के एफआईआर से लेकर मजिस्ट्रेट द्वारा बनाया गया जप्ती सूची यहाँ तक रेल डीएसपी के प्रेसकॉन्फ्रेंस तक में 24 किलो चरस जैसा मादक पदार्थ बरामदगी का दावा किया गया था जो 58 दिन के बाद जब कोर्ट में जमा किया गया तो वहाँ जाकर ईंट बन गया था। अब उस मामले में रेल थानाध्यक्ष से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी पाए गए हैं। जांच टीम ने अपना जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौप दिया है जिसमे चरस बरामाद करने वाले आरपीएफ इंस्पेक्टर, एफआईआर दर्ज करने वाले जीआरपी थाना प्रभारी, केश के आईओ और जप्ती सूची बनाने वाले सुगौली अंचलाधिकारी दोषी पाए गए है वहीं रेल डीएसपी को सही ढंग से अनुश्रवण नहीं करने का दोषी पाया गया हैं। रेल एसपी ने बताया कि सभी के विरुद्ध रिपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद विभागीय कारवाई के अलावा आपराधिक मुकदमे भी इन सभी के खिलाफ दायर किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 10:34:070
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:33:530
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 12, 2026 10:33:400
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 12, 2026 10:33:250
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:33:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:32:490
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 10:32:340
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 12, 2026 10:32:050
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 12, 2026 10:31:490
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:31:270
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 12, 2026 10:31:050
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 12, 2026 10:30:540
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:30:380
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 10:30:120
Report
0
Report