Back
पाली गांव में स्थिति सामान्य, दो घायल खतरे से बाहर, एक का ब्रेन ऑपरेशन सफल
MKMUKESH KUMAR
Feb 19, 2026 06:48:50
Darbhanga, Bihar
घनश्यामपुर थाना अंतर्गत पाली में स्थिति सामान्य, घायलों की हालत खतरे से बाहर, दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी जानकारी, तीन घायलो मे एक का पटना आईजीएमएस में ब्रेन का हुआ सफल आपरेशन ,दो DMCH में इलाजरत,मुख्य आरोपी गिरफ्तार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद मछली काटने वाले हथियार से मो चांद ने तीन युवक को किया था घायल
एंकर-दरभंगा जिले के पाली गांव में हुई हालिया घटना के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि गांव में अमन-चैन कायम है और दोनों समुदायों के लोग फिर से अपनी दिनचर्या में लौट चुके हैं। बाजार खुल गए हैं और लोग सामान्य रूप से अपने कामकाज में जुट गए हैं।
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि घटना में कुल तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से दो घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर हैं। वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया था, जहाँ उसके ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीएमएस के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष से उनकी बातचीत हुई है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और मरीज को पूरी तरह स्वस्थ होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है। फिलहाल उसे आईजीएमएस में ही डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने पाली गांव के दोनों समुदायों के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया। उनके सहयोग से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई।
जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि पाली गांव अब पूरी तरह शांति और सौहार्द्र की ओर अग्रसर है तथा प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 08:21:490
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 19, 2026 08:21:350
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 19, 2026 08:20:070
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 19, 2026 08:19:550
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 08:19:410
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 19, 2026 08:19:260
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 19, 2026 08:19:160
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 19, 2026 08:18:540
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 08:18:330
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 19, 2026 08:17:410
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 19, 2026 08:16:360
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 08:16:210
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 19, 2026 08:16:040
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 08:15:360
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 19, 2026 08:15:160
Report