Back
दरभंगा जाले में जीवेश बनाम ऋषि मिश्रा, बाहरी उम्मीदवार पर तंज
MKMUKESH KUMAR
Oct 22, 2025 07:52:22
Darbhanga, Bihar
मंत्री जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल - कहा जाले विधानसभा की कोई माँ ने बच्चा पैदा नहीं किया, जो जाले से कांग्रेस पार्टी से लड़ सके चुनाव, ऋषि मिश्रा को कहा बाहरी उम्मीदवार,
बिहार के दरभंगा में जाले विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा तथा कांग्रेस के प्रत्याशी ऋषि मिश्रा के बीच सीधा टक्कर होने जा रहा है। दोनों प्रत्याशी अपने क्षेत्रो में जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए तंज कसा है।
मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि ऋषि मिश्रा दूसरे जगह से आकर यहां चुनाव लड़ रहे है। और हमारे चुनाव प्रभारी को कहते है की वह बेनीपुर का है। जबकि हमारी पार्टी मे नियम है की जो प्रभारी होगा वह दूसरे विधानसभा का व्यक्ति ही प्रभारी बनेगा। आप सहरसा जिला के बलुआ से आकर जाले विधानसभा मे दावेदारी कर कब्जा करना चाहते है।
वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने तल्ख शब्दो मे कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जाले विधानसभा की किसी माँ ने कोई बच्चा पैदा नहीं किया। जो जाले विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सके। आप बाहर से आकर चुनाव लड़े तो ठीक है। लेकिन बेनीपुर से आकर कोई ब्राह्मण का लड़का चुनाव का प्रभारी बन जाये तो आपके पेट मे दर्द हो रहा है।
वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा की ये लोग 243 के बदले 2000 सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है। उसे महागठबंधन नहीं लठबंधन कह सकते है। आपस मे ही वे लोग लड़ रहे है। दरभंगा के गौरबौराम विधानसभा को देख लीजिए। राजद से अफजल अली है। जबकि, VIP से संतोष सहनी चुनाव मैदान में है। महागठबंधन ने दोनों को सिम्बल दे दिया है। हमारे विचार से जाले मे भी दो उम्मीदवार को सिंबल दे देना चाहिए था। दो दो हाथ हो जाता।
Byte -------------
जीवेश मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowOct 22, 2025 17:16:020
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:15:200
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:05:133
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 22, 2025 17:04:420
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:04:230
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:04:040
Report
KKKamal Kumar
FollowOct 22, 2025 17:03:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:03:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 17:02:180
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 22, 2025 17:02:080
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 22, 2025 17:02:060
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:01:550
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:01:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 17:01:220
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:01:080
Report