Back
दरभंगा के 74 दुकानों के निर्माण में गड़बड़ियां, DM ने FIR की चेतावनी दी
MKMUKESH KUMAR
Mar 09, 2026 02:33:49
Darbhanga, Bihar
1.85 करोड़ की 74 दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप मामला में , उप-मेयर ने धक्का देकर गिरा दिया था कमजोर दीवार,अब डीएम ने किया निरिक्षण ,निरीक्षण के दौरान डीएम गड़बड़ी देख संवेदक और निगम कर्मी पर ON कैमरा भड़के कहा FIR दर्ज कर सब को भेजा जायेगा जेल
लहेरियासराय स्थित बीके रोड में करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बन रही 74 दुकानों के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया था । निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है。
2 मार्च को दरभंगा नगर निगम की उप-मेयर नाजिया हसन दुकानदारों की सूचना पर निर्माण स्थल पर पहुंचीं और काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई। इसी दौरान जब उन्होंने एक दीवार को धक्का दिया तो वह कमजोर होने के कारण गिर गई। उप-मेयर द्वारा दीवार गिराने का वीडियो भी सामने आया था , जिसके बाद निर्माण कार्य को लेकर हंगामा मच गया।
उप-मेयर ने इस मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत भी की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
इसी कड़ी में रविवार को डीएम कौशल कुमार खुद मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भी निर्माण कार्य में कई गड़बड़ियां देखीं। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद संवेदक (ठेकेदार) और नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदक की भुगतान राशि रोकी जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
डीएम ने कहा कि इन दुकानों में वर्षों तक लोग अपना रोजगार चलाएंगे, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और जहां-जहां पहले से कार्य में कमी पाई गई है, वहां मरम्मत कर उसे ठीक किया जाए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 06:46:560
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 06:46:39Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, मां के साथ तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे, 8 वर्षीय भाई को डूबने से बचाने गहरे पानी में कूदी थी 11 वर्षीय बहन, नारायणपुर थाने के कलिया की घटना。
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 09, 2026 06:46:210
Report
ADArjun Devda
FollowMar 09, 2026 06:46:080
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 09, 2026 06:45:550
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 09, 2026 06:45:430
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 09, 2026 06:45:280
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 09, 2026 06:45:160
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 06:38:140
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 06:38:040
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 09, 2026 06:37:390
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 09, 2026 06:37:180
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 09, 2026 06:37:010
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 09, 2026 06:36:450
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 09, 2026 06:36:290
Report