Back
दरभंगा में आठ दोस्तों ने मिलकर दोस्त की हत्या, शव जमीन के नीचे मिला
MKMUKESH KUMAR
Jan 04, 2026 14:01:35
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में दोस्तो ने दोस्त की हत्या, आठ दोस्तों ने मिल डबल मर्डर कांड की घटना को दिया अंजाम, शव को जमीन में छुपाया पुलिस ने डॉग स्कोर्ट की मदद से खोजा शव,दोस्तो के बीच 1 जनवरी में पार्टी मनाने के दौरान हुआ था विवाद, पार्टी के बाद लापता थे दो युवक, लापता,दोनो का शव बरामद,शनिवार को मिला था पहला शव,दूसरा आज एक की गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर जमीन के अंदर छुपाए शव जब्त, इलाके में सनसनी,हत्या के पीछे का कारण दोस्तों के बीच नई ईयर पार्टी में हुआ था विवाद ।,SDPO राजीव कुमार ने कहा विवाद का कारण स्पष्ट नहीं। एंकर-दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव से 1 जनवरी की रात से लापता दो युवक मन्ना महतो और बादल मंडल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 3 जनवरी को मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत में मिला था। वहीं रविवार को पुलिस ने बादल मंडल का शव मिलीचक गांव के एक बगीचे में खोदे गए गड्ढे से बरामद किया। बादल के हाथ-पैर बांधकर उसे गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी से ढक दिया गया था। दोनों की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी।इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी दोस्तों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। आठ दोस्तों पर दोनों युवकों की हत्या का आरोप है। पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर ही बादल मंडल का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी की रात सभी दोस्तों ने साथ में पार्टी की थी। रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि आठ दोस्तों ने मिलकर दोनों युवकों की बारी-बारी से हत्या कर दी। विवाद को लेकर पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि कुछ और गिरफ्तारियों के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा।दो युवकों की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बाइट 1,गुड्डू ,मृतक का भाई 2,राजीव कुमार ,SDPO सदर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 05, 2026 03:06:200
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 05, 2026 03:05:440
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 05, 2026 03:05:100
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 03:04:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 03:04:400
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 05, 2026 03:03:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 05, 2026 03:03:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 05, 2026 03:03:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 05, 2026 03:02:540
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:02:350
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 05, 2026 03:01:560
Report
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowJan 05, 2026 03:01:350
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 05, 2026 03:01:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 05, 2026 03:00:580
Report