Back
दरभंगा के शोभन एकमी बायपास चौड़ीकरण के साथ एम्स निर्माण तेज, नोटिस जारी होगा
MKMUKESH KUMAR
Feb 22, 2026 01:45:15
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शोभन एकमी बाईपास सड़क के विस्तारीकरण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क के विस्तारीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी वाइपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
शनिवार को छह सदस्यीय टीम बाईपास क्षेत्र में पहुंची और सड़क किनारे के अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए भूमि अधिग्रहण, जमीन सीमांकन (डिमार्केशन) और सड़क की फोटोग्राफी करवाई। अधिकारियों ने यह भी आकलन किया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों और प्रभावित जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिनकी जमीन अधिग्रहित होगी, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
बताया जाता है कि शोभन एक्मी बाईपास के पंचोभ मौजों में एम्स निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना को प्राथमिकता दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व में इस बाईपास के चौड़ीकरण की घोषणा की थी, जो अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है।एम्स निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 22, 2026 03:19:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:18:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:18:380
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 22, 2026 03:18:210
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 22, 2026 03:17:540
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 22, 2026 03:16:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:15:470
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:15:330
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 03:15:200
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 22, 2026 03:02:340
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 22, 2026 03:02:210
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 03:01:580
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 22, 2026 03:01:390
Report