Back
दरभंगा में ईद पर सुरक्षा चाकचौबंद, 180 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
MKMUKESH KUMAR
Mar 20, 2026 13:45:46
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में ईद के मद्देनजर जिला प्रसासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर, आज ईद के अंतिम अलबिदा की नमाज शांति पूर्ण बीतने के बाद कल ईद , रामनवमी व चैती छठ को लेकर शांति समिति की हुई ,ईद को ले180 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती हुई,तो,संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी तैनात,12 बाइक पेट्रोलिंग टीम और 8 क्यूआरटी टीमों का हुआ गठन ,वही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी करवाई, दरभंगा:-दरभंगा जिले में ईद को ले जिला प्रसासन ने पूर्व में ही तैयारी कर ली है ,एक तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सभी मस्जिदों पर आज ईद के पूर्व जुम्मे को अलबिदा की अंतिम नमाज अदा की गयी, नमाजियों को कोई परेशानी न हो उसके लिये कई जगह बारकेटिंग की गयी थी तो कल ईद शांति पूर्ण मनाने को ले , जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में आगामी ईद, रामनवमी, चैती छठ और चैती दुर्गा पूजा—को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। उन्होंने बताया कि ईद के मौके पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी और इसके लिए करीब 180 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। नगर निगम को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने कहा कि प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि दरभंगा में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अलविदा जुम्मा की नमाज पूरे जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है, जिसमें पीटीसी,प्रशिक्षु सिपाही, एसएसबी जवान और आईजी रिजर्व कंपनियां शामिल हैं। एसएसपी ने जानकारी दी कि ईद को लेकर 12 बाइक पेट्रोलिंग टीम और 8 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है, जबकि एसएसबी की एक कंपनी रिजर्व में रखी गई है। जिले में लगभग 400 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी थाना प्रभारी, डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर को लगातार क्षेत्र में भ्रमण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। जहां कैमरे नहीं हैं, वहाँ लगाने की प्रक्रिया जारी है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी लोग मिल-जुलकर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि दरभंगा की सामाजिक सौहार्द की परंपरा बनी रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:50:26Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल होने की सड़क पर युवा खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं घबराते... शाहजहांपुर से स्टंटबाजी का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है कई बार स्टंट के चलते लोगों की जान भी चली जाती है... लेकिन फिर भी स्टंटबाज सबक नहीं लेते
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:50:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 14:49:460
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 20, 2026 14:49:350
Report
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 20, 2026 14:48:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:47:540
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 20, 2026 14:47:290
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 20, 2026 14:47:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:46:040
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 20, 2026 14:45:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 14:45:400
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 20, 2026 14:45:160
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 20, 2026 14:38:47707
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 20, 2026 14:38:22636
Report