Back
पत्नी की नग्न तस्वीरें वायरल करने वाले पति की गिरफ्तारी; साइबर पुलिस ने बड़ा मामला सुलझा
MKMUKESH KUMAR
Feb 13, 2026 02:47:34
Darbhanga, Bihar
पत्नी का अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार,पत्नी की शिकायत पर घटना सत्य पाया। साइबर डीएसपी की बड़ी कार्रवाई किया गिरफ्तार।
दरभंगा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना कांड संख्या 38/25 में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार झा निवासी मानपुर गांव, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी की नग्न तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से वायरल कर रहा था। साथ ही वह अन्य लड़कियों के फोटो-वीडियो भी प्रसारित करता था। इस संबंध में उसकी पत्नी अर्चना देवी ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर साइबर डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। बताया गया कि आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार था और मुंबई में रह रहा था। हाल ही में उसके गृह जिला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
साइबर अपर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
वहीं साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार की घटना होने पर मानसिक तनाव में न आएं, बल्कि तुरंत संबंधित थाना या साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आईडी बनाकर इस तरह के अपराध करने वालों तक भी पुलिस पहुंचती है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowFeb 13, 2026 04:20:430
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 13, 2026 04:20:320
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 13, 2026 04:20:190
Report
1
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 13, 2026 04:19:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 04:19:30102
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 04:17:310
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 13, 2026 04:17:170
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 13, 2026 04:17:000
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 04:16:230
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 13, 2026 04:16:140
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 13, 2026 04:16:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 04:15:440
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 13, 2026 04:15:310
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 04:15:210
Report