Back
विवाह के दबाव से आहत 16 वर्षीय छात्रा ने हरचंदा गांव में आत्महत्या कर ली
MKMUKESH KUMAR
Jan 08, 2026 05:24:10
Darbhanga, Bihar
विवाह के दबाब से आहत 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशीबिशनपुर थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव की घटना
दरभंगा:-बिशनपुर थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव में मानसिक उत्पीड़न से आहत 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। छात्रा की मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。
मृतका की पहचान फूदन साह की 16 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से उनकी बेटी को शादी के लिए दबाव बना रहा था और लगातार फोन कर परेशान करता था। इस संबंध में अंजली ने पहले भी थाने में आवेदन दिया था。
मृतका के पिता फूदन साह ने बताया कि वे रोज की तरह बुधवार सुबह करीब छह बजे सब्जी बेचने घर से निकल गए थे। इसी दौरान आरोपित युवक अपने कुछ परिजनों के साथ उनके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। कथित पंचायत और दबाव से आहत होकर उनकी बेटी ने घर में ही गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि अंजली पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
पिता के अनुसार आरोपित युवक रिश्ते में अंजली का भाई लगता था, बावजूद इसके वह एकतरफा प्रेम में उसे साथ भागने का दबाव बनाता था। युवक की उम्र करीब 33 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण अंजली टूट चुकी थी।
घटना को लेकर बिशनपुर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की सकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग या छेड़छाड़ से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, लेकिन आवेदन मिलने पर सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report