Back
बक्सर में NH-922 पर ट्रक-कार टक्कर: चार की मौत, एसएसबी जवान शामिल
AKAjay Kumar Rai
Feb 01, 2026 05:31:07
Buxar, Bihar
एंकर – बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव के समीप एनएच-922 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एसएसबी के एक जवान सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर बुरी तरह फंस गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को बहाल कराया जा सका। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय और ओमकार पाण्डेय के रूप में की गई है। वहीं दो महिलाओं की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी तथा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक कार से बक्सर रामरेखा घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी चंदा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 01, 2026 06:51:18Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
प्रदेश कार्यालय में BJP नेता और कार्यकर्ता सुन रहे केंद्रीय बजट
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद
0
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 01, 2026 06:49:440
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 01, 2026 06:48:380
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowFeb 01, 2026 06:48:110
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 01, 2026 06:47:440
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 01, 2026 06:47:230
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 01, 2026 06:46:59Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में सुन रहे बजट शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 01, 2026 06:46:120
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 01, 2026 06:45:470
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 01, 2026 06:35:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 01, 2026 06:34:310
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 01, 2026 06:34:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 01, 2026 06:33:400
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 01, 2026 06:33:110
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 01, 2026 06:32:480
Report