icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802101
Manish Kumar MishraManish Kumar MishraFollow15 Apr 2025, 11:54 am

Buxar - पन्द्रह सौ से अधिक लोगों ने फाउंडेशन स्कूल की पावन धरा पर किया योग

Buxar, Bihar:

बक्सर, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान(एम.डी.एन.आई.वाई.), आयुष मन्त्रालय, भारत सरकार एवं आर्यावर्त सिद्धान्त संरक्षक न्यास के द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के 68 दिन अवशेष रहने पर योगोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। फाउण्डेशन स्कूल के विशाल परेड़ ग्राउण्ड में 1,500 से अधिक लोगों ने योग को आत्मसात किया। कार्यक्रम का आरम्भ हरित योग को ध्यान में रखते हुए पहले वृक्षारोपण किया गया तदनन्तर दीप-प्रज्ज्वलन, शंखनाद एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग के थीम को ध्यान में रखते हुए श्री अभिराम सुन्दर ने ओजस्विता पूर्ण वाणी से संचालन किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

IGP क Kashmir ने चारार-ए-शरीफ में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Srinagar, Uttarakhand:IGP Kashmir Reviews Security Arrangements at Charar-i-Sharief During Urs Mubarak Inspector General of Police (IGP), Kashmir, today visited the revered shrine of Hazrat Sheikh Noor-ud-Din Noorani (RA), popularly known as Alamdar-e-Kashmir, at Charar-i-Sharief in Budgam district on the occasion of Urs Mubarak. During the visit, the senior police officer paid his respects at the shrine and reviewed the security arrangements and overall law-and-order situation in view of the large number of devotees arriving to offer prayers. Highlighting Kashmir's rich spiritual heritage and its Rishi, Peer and Sufi traditions, the IGP said that the shrine holds immense religious and cultural significance for the people of Jammu and Kashmir. He appreciated the coordinated efforts of the Jammu and Kashmir Police, CRPF personnel, shrine management committee and civil administration in ensuring smooth and peaceful observance of the Urs. The IGP also commended the arrangements made for essential services, including ambulance facilities, fire and emergency response, and other amenities for devotees. Congratulating all the departments and personnel involved, he acknowledged their dedication and efficient coordination in facilitating the movement and safety of pilgrims visiting the revered shrine. On the occasion, the IGP offered prayers for peace, prosperity and progress in Jammu and Kashmir, and for the well-being of the people and the Jammu and Kashmir Police. The annual Urs of Hazrat Sheikh Noor-ud-Din Noorani (RA), one of Kashmir's most revered Sufi saints, witnesses the participation of devotees from different parts of the Valley, who gather at Charar-i-Sharief to offer prayers and pay homage to the patron saint of Kashmir.
0
0
Report
Advertisement

रामपुर के जंगल में वन विभाग पर लकड़ी तस्करी के गंभीर आरोप

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में वन विभाग पर लकड़ी तस्करी के गंभीर आरोप, रात के अंधेरे में लाखों की लकड़ी बेचने का दावा। पेड़ों की रखवाली करने वाले ही सवालों के घेरे में, ग्रामीणों ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर किया हंगामा। सलारपुर से स्वार तक लकड़ी ले जाने पर बवाल, ग्रामीणों के आरोपों से वन विभाग में मचा हड़कंप। मामले की प्राथमिक जानकारी के अनुसार मिलक खानम क्षेत्र के सलारपुर वन रेंज के पेड़—शीशम और अर्जुन—की लकड़ी को रात के अंधेरे में ठेकेदार को बेचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर लकड़ी के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। घटना के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई और ट्रॉली से लकड़ी उतारकर वाहन चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी थाना क्षेत्र के सलारपुर वन चौकी की ओर ले जाई जा रही थी, न कि कार्यालय पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि वन विभाग की क्रियाकलापों पर सवाल उठाने की स्थिति स्पष्ट हो सके। CCTV फुटेज और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी चोटिल जवाब मिलना मुश्किल रहा है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।
0
0
Report

रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान दो पक्षों में मारपीट, भारी हंगामा

Aligarh, Uttar Pradesh:रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान बवाल, स्टेज पर भिड़े दो पक्षों के युवक चण्डौस कस्बे में शुक्रवार देर रात रामलीला मैदान में मैजिकल शो के दौरान दो पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई. हजारों दर्शकों की मौजूदगी में युवक स्टेज पर ही भिड़ गए. करीब 10 मिनट तक चले हंगामे से मैदान में अफरा-तफरी मच गई. मारपीट में कस्बा निवासी विकास अग्रवाल के सिर में चोट आई. सूचना पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रित की. घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया. सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. कुछ देर बाद मैजिकल शो दोबारा शुरू करा दिया गया.
0
0
Report

सहारनपुर के सरदारपुरा टायर फैक्ट्री में मारपीट, एक की मौत, एक घायल

Saharanpur, Uttar Pradesh:गंगोह के सलारपुरा में टायर फैक्ट्री के अंदर मारपीट, एक की मौत, एक घायल. सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के सरदारपुरा गांव में स्थित एक टायर फैक्ट्री में बेहताशा धुआं निकल रहा था, जिससे सभी को परेशानी हो रही थी. इसी धुएं को लेकर ग्रामीण फैक्ट्री में पहुंच गए और फैक्ट्री को बंद करने की बात करने लगे, जिसके बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों और ग्रामीणों में जबरदस्त मारपीट हो गई. इस मारपीट में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान और दूसरे पक्ष से एक अन्य व्यक्ति संजय उर्फ संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. गालों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अरबीन चौहान की मौत हो गई. अरबीन चौहान फैक्ट्री मालिक बताया जा रहा है. दूसरे पक्ष का संजय उर्फ संदीप भी घायल है, वही फैक्ट्री की ओर से सादिक भी घायल है और उसका उपचार चल रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि धुएं से परेशान होकर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी; मामले की जांच जारी है. बाइट..मृतक के.pariजन. बाइट...सादिक घायल और प्रत्यक्षदर्शी.
0
0
Report
Advertisement

टिब्बी वार्ड 17 में कचरे के ढेर से शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल

Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) टिब्बी के वार्ड 17 में कचरे के ढेरों से बिगड़ी शहर की सूरत, संगरिया मोड़ पर क्रय-विक्रय समिति के पास फैली गंदगी से लोग परेशान, (एंकर विजुअल) हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी कस्बे के वार्ड 17 में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। संगरिया मोड़ पर क्रय-विक्रय समिति के पास फैली गंदगी से क्षेत्र की स्थिति बदहाल बनी हुई है। वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए पार्षद प्रभु राम ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द कचरा उठवाने की मांग की है। पार्षद प्रभु राम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी और पालिकाध्यक्ष से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने से गंदगी जमा हो रही है और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कचरे के निस्तारण में सलेमगढ़ मसानी स्थित डंपिंग यार्ड में जगह की कमी का हवाला दिया जा रहा है। इस पर पार्षद प्रभु राम का कहना है कि डंपिंग यार्ड में जमा कचरे को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तो अतिरिक्त जगह बनाई जा सकती है। इससे कस्बे से कचरा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था सुचारू हो सकती है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

दौसा में NH-21 पर स्लीपर बस-ट्रक भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 25 घायल

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा देर रात्रि को एनएच 21 पर हुआ भीषण हादसा निजी स्लीपर बस और ट्रक की भिड़ंत हादसे में 25 बस यात्री हुए घायल वहीं बस सवार एक महिला यात्री की हुई मौत सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर सभी घायलों को पहुंचाया महवा अस्पताल जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 18 यात्री किए जयपुर रेफर बस सवार अधिकतर यात्री उत्तरप्रदेश निवासी जयपुर से फर्रुखाबाद जाते समय हुआ हादसा बालाहेडी थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव के समीप हुआ हादसा दौसा जिले में होकर गुजर रहे जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालाहेडी थाना क्षेत्र में देर रात्रि को जयपुर से फ़रुख़ाबाद जा रही एक स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । हादसा पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुआ । भिड़ंत में बस में सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । वही एक महिला की मौत हो गई । बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण बसवाल ने बताया कि स्लीपर बस जयपुर से फरुखाबाद (यूपी) जा रही थी कि खाना खाने के लिए हाईवे पर कट से बस को दूसरी तरफ लेते समय ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई ।इस सड़क हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महवा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां से 18 लोगों को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है । थानाप्रभारी ने बताया कि इस हादसे में जरीना बानो पत्नी मोहम्मद शादीर (50) निवासी फरुखाबाद (यूपी) की मौत हो गई है । मृतक महिला की डेड बॉडी को महवा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । वहीं पंकज यादव, शोभित, मनोज, रामबेटी, उमलेश, बबली, इस्तकार, अली हैदर, अलिना, जीतन बानो, मीरा देवी सहित 25 लोग घायल हुए हैं । हर कोई मदद को दौड़ा -जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गांव का हर व्यक्ति मदद के लिए दौड़ पड़ा और घायलों को बस से निकलकर 108 एम्बुलेंसों की सहायता से अस्पताल में पहुँचाया । जहां 25 घायलों को महवा, मंडावर,बालाहेडी, खेड़ला सहित आसपास की 108 एम्बुलेंसों से घायलों को महवा से जयपुर भेजा गया। यातायात बाधित रहा - बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित हो गया । बालाहेडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच करके क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटवा करके यातायात को सुचारू करवाया। हादसा इतना भीषण था स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गये
0
0
Report

बसई नवाब में जमीन बंटवारे पर खूनी झड़प; चार घायल, हथियार लहराने से हड़कंप

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - जिले के बसई नवाब कस्बे में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के युवक ने बेखौف होकर हथियार लहरा दिया और दूसरे पक्ष के लोगों पर बंदूक तानकर दहशत फैला दी। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में खुलेआम हथियार लहराने की घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बसई नवाब कस्बा निवासी दो भाइयों गोपाल प्रसाद और यादराम शर्मा के बीच लंबे समय से जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले आपसी सहमति से बंटवारा भी हो गया था, लेकिन फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने हथियार निकालते हुए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में यादराम शर्मा, उनके भाई हाकीम, बेटे रिंकू और गौरी शंकर घायल हो गए। झगड़े में चार लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बसई नवाब से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिस तरह से युवक हाथ में बंदूक लेकर दहशत फैलाता नजर आ रहा है, उसका वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता के दौरान सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश हैं, फिर चाहे हथियार वैध हो या अवैध, पुलिस प्रशासन पूरी पड़ताल में जुटा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान पूरे मामले की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
0
0
Report
Advertisement

कोटा में जनसुनवाई: SP तेजस्विनी गौतम ने आमजन की समस्याओं पर लिया फीडबैक

Jaipur, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर की जनसुनवाई ली सीएलजी सदस्यों की बैठककोटा कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने महावीर नगर थाने पर आमजन की जनसुनवाई की और थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के बारे में आमजन से जानकारी ली साथ ही सीएलजी सदस्यों से वार्ता कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश पर कोटा शहर के हर थाने पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसके तहत आज महावीर नगर थाना पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि लोगों को राहत मिल सके इससे पूर्व जनसुनवाई में शहरी लोगों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याएं बताई बाइट कोटा शहर SP तेजस्विनी गौतम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top