802114
चौसा नगर पंचायत के चौक चौराहों पर शीतल और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
Chausa, Bihar:चौसा नगरपंचायत के द्वारा चौक चौराहों पर शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था किया गया है।चेयरमैन किरण देवी द्वारा बताया की कुल नौ जगहों पर लगभग 80 लाख की लागत से इसको बनाया गया है।ताकि भीषण गर्मी में नगरपंचायत या राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेय जल मिल पाए।इसके लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई है।इसमें समर्सिबल के साथ आरो प्लांट, 500 लीटर की वॉटर टंकी के साथ पानी को ठंडा करने का मशीन भी लगाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर में 7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, किडनैप केस खुलासा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के किडनैप के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार यह मामला 14 जून 2019 का है। उस समय महिला थाने में एक नाबालिग के किडनैप का केस दर्ज किया गया था। आरोपी मनीष कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी धौलपुर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग शहरों में रह रहा था। यूपी के मुरादनगर में पीड़िता को बरामद किया मामले की जांच पड़ताल करते हुए महिला थाना प्रभारी सहीराम यादव के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा के साथ गठित पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस से बच रहा था आरोपी आरोपी करीब 7 साल से पुलिस से बचता फिर रहा था और कई राज्यों में ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में महिला थाना धौलपुर की टीम के साथ साइबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कासगंज पुलिस ने 75 गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 75 गुम हुए मोबाइल बरामद, मोबाइल की अनुमानित कीमत 26 लाख रु यूपी के कासगंज में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। कासगंज पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना था। इस दौरान साइबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण करते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीम ने सर्विलांस और तकनीकी उपकरणों की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और संबंधित स्थानों पर समन्वय स्थापित कर उन्हें वापस हासिल किया। इसके बाद सभी मोबाइल फोन को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने कासगंज पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा। पुलिस की इस पहल ने आम जनता में विश्वास को और मजबूत किया है।0
0
Report
बागपत के पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर आठवें वेतन आयोग मांगें सौंप दीं
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। पेंशनरों ने बताया कि उन्हें आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल न किए जाने से सभी कर्मचारियों में भारी असंतोष है। इसी के चलते अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशन फेडरेशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए। पेंशनरों ने अपनी प्रमुख मांगों में पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अलग सीपीएफ/एनपीएस व्यवस्था बनाने और पेंशन को लंबी सेवा का बकाया वेतन मानते हुए ऑप्शन बहाल करने की मांग रखी है। जिसके लिए उन्होंने डीएम बागपत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।0
0
Report
Advertisement
बगहा में भीषण आग: एक दर्जन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चम्पारण ज़िला के बगहा से आ रहीं है जहाँ बगहा 1 प्रखंड के रायबारी महुअवा पंचायत स्थित वार्ड नं 6 के गांव में भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन घर जलकर राख हों गए हैं। भीषण अग्नि कांड में कई बेज़ुबान जलकर मर गए हैं जबकी आग लगने से लाखों की सम्पति का नुकसान हुआ है। दरअसल तेज़ पछुआ हवाओं के बीच पश्चिम चंपारण जिले के बगहा 1 प्रखंड अंतर्गत रायबारी महुआवा गांव में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूचना पऱ पहुंची दमकल की टीम नें ग्रामीणों की सहयोग से कड़ी मशक्क़त के बाद आग पऱ काबू पाया लेकिन तब तक घरों में रखें गए सारे सामान जलकर राख हों गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रहीं है। बताया जा रहा है कि एकाएक मौसम में अचानक बदलाव और तेज़ पछुआ हवाओं के कारण एक घर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर करीब एक दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घरों में रखी लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई है । घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रहीं है। घटना के बाद गांव के लोगों में जर्जर बिजली तार कों लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
देहरादून–मसूरी बेली ब्रिज पर ट्रैफिक जल्द चलेगा; धामी ने निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:2104ZUP_DOON_CM_VISIT_R देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रूट पर बन रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया।धामी ने कहा, "यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक बहुत महत्वपूर्ण पुल है। पिछले साल आपदा की वजह से यह क्षतिग्रस्त हो गया था...यह टूरिस्ट सीज़न है इसलिए लोगों को यहां से आने-जाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। काम अच्छी रफ़्तार से हो रहा है। अगले कुछ दिनों में बेली ब्रिज पर दोनों तरफ से ट्रैफिक चलेगा0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में दूध टैंकर चपेट से फतेह सिंह राजपूत की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, दूध टैंकर को रिवर्स लेते समय हुआ दर्दनाक हादसा, घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे फतेह सिंह राजपूत आया टैंकर की चपेट में, हादसे में फतेह सिंह राजपूत गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे के बाद टैंकर चालक भगवत सिंह मौके से हुआ फरार, परिजन फतेहसिंह को लेकर पहुंचे स्थानीय चिकित्सालय, डॉक्टर ने फतेह सिंह को मृत किया घोषित, सुआवतो का गुड़ा का है मामला, सूचना पर पुलिस पहूंची मौके पर, चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच, बाईट-0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में भी बेअदबी कानून जल्द लागू कराने की मांग तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब बेअदबी कानून किया स्वागत। कहां की पंजाब सहित पूरे देश में हो यह कानून लागू क्योंकि देश की संसद से सभी कानून को पास किया जाता है और इसको लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द मिलेंगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक पत्र भी लिखा है। प्रधान जगदीश सिंह झींडाने कहा कि बेशक पंजाब हमारा पड़ोसी राज्य है और पंजाब में बेदबी की घटना ज्यादा होती है मगर हरियाणा में भी गुरुद्वारों की संख्या बहुत ज्यादा है इस प्रकार की घटनाएं हरियाणा में ना हो इसको लेकर शकत कानून हरियाणा में भी बनाया जाए और देश के गृहमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को इसको लेकर एक पत्र भी लिखा है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राज्य स्तरीय कार्यालय में जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि पंजाब ने जो कानून बेअदबी को लेकर बनाया है उसका स्वागत करते हैं मगर इस प्रकार का कानून हरियाणा के अंदर भी जल्द से जल्द लागू किया जाए यानि की मानसून सत्र से पहले इस कानून को लागू किया जाए और इसको लेकर देश के गृहमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी जल्दी मिलेंगे। बाइट:- जगदीश सिंह झींडा प्रधान HSGMC0
0
Report
कैथल रिटायर्ड कर्मचारियों का लघु सचिवालय प्रदर्शन: आठवें वेतन आयोग की मांग तेज़
Kaithal, Haryana:कैथल में रिटायर्ड कर्मचारियों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, आठवें वेतन आयोग की मांग AISGPF के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने आज लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा。 पत्रकारों से बातचीत में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिसके कारण उन्हें आठवें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने अन्य मांगों पर भी जोर देते हुए कहा कि इन मुद्दों को तत्काल हल किया जाए。 1.वित्त विधेयक (मान्यकरण अधिनियम) 2025 को निरस्त किया जाना चाहिए。 2. नई पेंशन योजना को समाप्त कर दिया जाना चाहिए और पुरानी पेंशन प्रणाली को सभी कर्मचारियों के लिए बहाल किया जाना चाहिए。 3. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लाभ उन सभी को दिए जाने चाहिए जो 31 दिसंबर 2025 से पहले सेवानिवृत्त हुए थे。 4. सभी राज्यों में महंगाई भत्ता (डीए) को केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के समान स्तर तक बढ़ाया जाना चाहिए। और कोविड-19 अवधि के दौरान महंगाई भत्ते के 18 महीनों के बकाया का भुगतान ब्याज सहित किया जाना चाहिए。 5.पेंशन कम्यूटेशन राशि 11 वर्षों के लिए काटी जानी चाहिए। कर्मचारियों के हित में न्यायालयों के निर्णयों को सामान्यीकृत किया जाना चाहिए。 6. ट्रेन यात्रा, हवाई यात्रा, वोल्वो, एसी बसों और निजी सहकारी बसों के किराए पर छूट बहाल की जानी चाहिए。 7.सभी राज्यों को देश के सभी पेंशनभोगियों को चिकित्सा बीमा प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करानी चाहिए。 8.पेंशन की आयु में तदनुसार वृद्धि की जानी चाहिए। 65 वर्ष की आयु के बाद 10%, 70 वर्ष की आयु के बाद 20%, 75 वर्ष की आयु के बाद 30%, 80 वर्ष की आयु के बाद 50%, 85 वर्ष की आयु के बाद 70%, 90 वर्ष की आयु के बाद 90% और 95 वर्ष की आयु के बाद 100% । 9. सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण रोका जाना चाहिए。 10. चार नए, खतरनाक श्रम कानूनों को समाप्त किया जाना चाहिए。0
0
Report
ESI अस्पताल के 3 कर्मी सस्पेंड; निजी अस्पतालों को गलत रेफरिंग पर ACB जांच
Panipat, Haryana:पानीपत ESI अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में फर्जी तरीके से रेफर करने का बड़ा घोटाला सामने आया है (2020-24 के बीच)। सीएम नायब सैनी ने जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंपी है। इस मामले में 3 कर्मचारी सस्पेंड, ESI अस्पताल के 3 कर्मचारियों की मिलीभगत से 2020-21 से 2023-24 के दौरान मरीजों को निजी अस्पतालों में अनावश्यक रूप से रेफर किया और रेफरल फॉर्म पर जाली हस्ताक्षर किए। अब इस मामले में 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री का एक्शन: सीएम ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार मानते हुए पूरे मामले की जांच ACB को सौंपी है और राज्य के 133 अन्य पैनल अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच के निर्देश दिए हैं। वही इस कार्रवाई पर जानकारी देते हुए मेडिकल सुप्रीडेंट डॉक्टर वंदना ने बताया कि इस घोटाले को लेकर तीन लोगों पर कार्रवाई हुई है और उनके कार्यकाल के अंदर काफी सतर्कता बरती जा रही है। मेरिज रेफर के प्रक्रिया इतनी जटिल है कि कोई भी फर्जी काम नहीं हो सकता। अब मरीजों को बेहद कम संख्या में रेफर किया जाता है जिसकी बदौलत इस वक्त ईएसआई हॉस्पिटल के सभी वार्ड में मरीज एडमिट है और उनका यही पर इलाज किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
सांप से अपने घोंसले की रक्षा करता Northern Flicker पक्षी — वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:flicker bird Northern flicker bird protecting its nest from a snake0
0
Report
बाराबंकी के श्रीराम जानकी मठ में महंत की जीवित समाधि ऐलान पर प्रशासन अलर्ट
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना क्षेत्र स्थित भवनियापुर का 'श्रीराम जानकी मठ' आज एक संवेदनशील अखाड़े में तब्दील हो चुका है। मठ की करोड़ों की विरासत को बचाने के लिए महंत मुकुंदपुरी ने अपनी जान की बाजी लगा दी है। उनके जीवित समाधि लेने के ऐलान ने प्रशासनिक महकमे में धड़कंप मचा दिया है। मठ के बाहर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी और भीतर महंत की अडिग जिद से हालात बेहद तनावपूर्ण दिखे। विवाद की जड़ सरकारी फाइलों में दबी वो इंसाफ की गुहार है जो सालों से दर-दर भटक रही है। महंत का आरोप है कि भू-माफियाओं ने फर्जी वसीयत के जरिए मठ की बेशकीमती जमीन को अपना बना लिया। हालांकि तहसील प्रशासन ने अगस्त 2023 में इस जालसाजी को स्वीकार करते हुए वसीयत निरस्त करने का आदेश तो दिया but वो आदेश केवल कागज का टुकड़ा बनकर रह गया। इसी सिस्टम की बेरुखी से हारकर महंत मुकुंदपुरी ने 21 अप्रैल यानी आज की तारीख को अपनी समाधि के लिए चुना है। मंगल शहर सुबह से ही रामसनेहीघाट एसडीएम और सीओ की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मठ में डेरा डाले हुए है। महंत को मनाने और उन्हें मौत के गले लगने से रोकने के लिए मान-मनौव्वल का दौर जारी है। पुलिस के लिए चुनौती यह है कि पिछली बार की तरह इस बार महंत केवल चेतावनी नहीं दे रहे, बल्कि उनके तेवरों में एक गहरी निराशा और जिद दिखाई दे रही है। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय है कि अगर समय रहते प्रशासन ने जमीन पर कार्रवाई की होती तो आज एक संत को समाधि जैसा खौफनाक रास्ता न चुनना पड़ता। फिलहाल मठ में पुलिस का पहरा है। हर कोई बस इसी इंतजार में है कि क्या प्रशासन कोई ठोस समाधान पेश कर पाएगा या महंत अपनी जिद पर कायम रहेंगे।0
0
Report
जौनपुर के सरोखनपुर CHC में महिला वार्ड में आग लगने से हड़कंप, दमकल ने काबू पाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सरोखनपुर CHC में महिला वार्ड में भीषण आग, AC से उठे धुएं के बाद मचा हड़कंप जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला वार्ड में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वार्ड में लगे एसी से पहले धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधीक्षक के अनुसार, घटना के समय महिला वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
चूहा साप की जादुई चालें, देखकर हैरान रह जाएंगे आप
Noida, Uttar Pradesh:The hypnotic moves of a rat snake0
0
Report
शहजाद भट्टी मामले के आरोपी के शॉट्स पर बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:शहजाद भट्टी वाले आरोपी के शॉट्स0
0
Report
हरियाणा गुरु जंभेश्वर विवि विवाद: सीआईए इंचार्ज पवन के खिलाफ वीडियो जारी
Hisar, Haryana:हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने वाले सीआईए इंचार्ज पवन के खिलाफ आज जेजेपी ने एक वीडियो जारी किया है। जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि हरियाणा के हालात देखिए एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है। उस व्यक्ति पर आज तक कोई पर्चा नहीं है। ये घर जेजेपी के जिला प्रवक्ता रवि आहूजा का है। ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए। उधर गौरव सैनी, रविंद्र कुमार, तरुण गोयल, विजेंद्र धानक और जितेंद्र श्योराण की तरफ से मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की गई है। इस वीडियो को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी ने ट्वीट भी किया है।0
0
Report
Advertisement
