802301
बाढ़ से भयभीत ग्रामीण, लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
Arrah, Bihar:भोजपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे वृद्धि से तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है.हालात ये है कि अब बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस चुका है और लगतार हो रहे कटाव से भी ग्रामीण भयभीत हैं कि कहीं गाँव का अस्तित्व मिट ना जाए।बड़हरा प्रखंड के सोहरा त्रिभुवानी गाँव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।.ग्रामीणों की मानें तो पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे व्यापक बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंडिया ब्लॉक के लीडर सुप्रीम कोर्ट की तरफ बसों से मार्च करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:इंडिया ब्लॉक की टॉप लीडरशिप दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बसों में सवार होकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करेंगे वहीं कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ march करने को कहा है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं इंडिया ब्लॉक के टॉप लीडरशिप जिन बसों में जाएगी वह रफी मार्ग रायसिना रोड होटल ली मेरीडियन सर्कल फिरोजशाह रोड से होते हुए भगवान दास रोड का इस्तेमाल करते हुए सीधा सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाएगी लेकिन पुलिस इन तमाम बसों को पहले ही रास्ते में रोक देगी। बसों को दिखाते हुए डिटेल में वॉकथ्रू किया है और विजुअल है।0
0
Report
बिजनौर में मिशन शक्ति फेज 5 का शानदार आगाज, महिला सुरक्षा जागरूकता रैली
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे मिशन शक्ति के फेज 5 सेकंड चरण का हुआ शानदार आगाज।महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए जागरूकता रैली की गयी आयोजित। इस रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर नगर मे किया गया रवाना। बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह,पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी देहात गौतम राय ने दिखाई हरी झंडी। इस दौरान ADM प्रशासन अंशिका दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह,मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉक्टर अनीता चौधरी और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल रही मौजूद। साथ ही साथ इस कार्यक्रम मे स्कूली बच्चो ने भी लिया भाग।0
0
Report
मारवाड़ी सम्मेलन के डांडिया रास में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमीं महिलाएं
Kanpur, Uttar Pradesh:मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर की ओर से ब्रिज होटल में डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ढोल की थाप और डांडिया गीतों पर प्रतिभागी देर तक थिरकते रहे। उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। एंकर प्रतीक ने अपने अंदाज में कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं, वर्षा दास, शैलजा एवं अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। आयोजन के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांस और बेस्ट किड्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसने कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप केडिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र लाडिया, प्रादेशिक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश पोद्दार, महिला अध्यक्ष आशा केडिया, महामंत्री मोनिका तुलस्यान, विनिता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, भावना तुलस्यान और अंजना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर आयोजन को यादगार बनाया।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम के नए सिविल अस्पताल पर राजनीति घमासान, आरती राव ने लगाए बड़े आरोप
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम के नए सिविल अस्पताल पर सियासी संग्राम स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने लगाए बड़े आरोप कुछ लोग नहीं चाहते कि सिविल हॉस्पिटल का हो निर्माण- आरती राव आरती राव का बड़ा बयान, बोलीं-अस्पताल पर राजनीति करना अच्छी राजनीति नहीं अस्पताल निर्माण में देरी के लिए कौन है जिम्मेदार? सिविल लाइन्स में ही बनेगा नया सिविल अस्पताल, जगह बदलने के पक्ष में नहीं आरती राव तीन विभाग बदले, फिर भी सिविल अस्पताल का निर्माण शुरू होने का इंतजार CPWD से PWD और फिर HSIIDC को मिली जिम्मेदारी, आखिर क्यों अटका अस्पताल का काम? मुख्यमंत्री के सामने निर्माण एजेंसी ने जताई असमर्थता- आरती राव मैं पता करूंगी की आखिर सीएम को किसने कहा- आरती राव आरती राव का तंज-‘कुछ लोगों को मेरा चाय पीना भी अच्छा नहीं लगता’ गौरतलब है कि कल आरती राव गुरुग्राम पहुची थी जहाँ उन्होंने सीएचसी दौलताबाद का उद्घाटन किया तो उसके बाद अपने कार्यकर्ता के यहां चाय पर पहुंची थी0
0
Report
दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक: पैदल मार्च से सियासी जलवा बढ़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस का पैदल march मध्य प्रदेश के विधायक पहुंचे दिल्ली नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल दिल्ली पहुंचा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर करेंगे प्रदर्शन0
0
Report
कानपुर देहात में विवाद पर तमंचा दिखाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ढाई सौ रुपये मांगने को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर विवाद,वीडियो वायरल विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कमर पर लगाये तमंचे को निकाला तमंचा देखकर डरा दूसरा युवक भी मारपीट में भिड़ा कमर पर तमंचा लगाकर मारपीट का वीडियो वायरल सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा लिए युवक को पकड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की मामुली विवाद में तमंचा निकलने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल रनिया थाना क्षेत्र की कस्बे की घटना0
0
Report
Advertisement
अतर सिंह भड़ाना हत्या पर गहलोत के तीखे सवाल, राजस्थान की कानून-व्यवस्था दांव पर
Jaipur, Rajasthan:अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भरतपुर की घटना को लेकर राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल गहलोत बोले, राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या, कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर सरकार को घेरा बोले, 70-80 लोगों ने दिनदहाड़े घेरकर मार दिया, इस राज में आम आदमी का तो राम ही रखवाला गहलोत का सवाल, दो साल से विवाद चल रहा था तो पुलिस और प्रशासन क्या कर रहे थे? चेतावनी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हत्या को बताया पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा बताया गहलोत का तंज, जब पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं, तो जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे देगी सरकार?0
0
Report
रांची के राम मंदिर में नवरात्र पर वैदिक पाठ और कन्या पूजन की परंपरा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और आस्था का माहौल है। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण मां की भक्ति में सराबोर है। रांची के ऐतिहासिक राम मंदिर में भी नवरात्र की विशेष छटा देखने को मिल रही है। यहां वर्ष 1970 से लगातार रामचरितमानस का पाठ कराने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी करीब डेढ़ सौ कुंवारी कन्याएं सामूहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ कर रही हैं। मंत्रोच्चार और रामचरितमानस की चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है। आस्था, परंपरा और भक्ति का यह संगम नवरात्र के उत्साह को और खास बना रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी से बरामद लापता छात्र सूरज, 10 लाख फिरौती मामले की जांच शुरू
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- 10 लाख की फिरौती मांगने वाले लापता छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला, पिता के मोबाइल पर आया था फिरौती और जान से मारने की धमकी वाला मैसेज बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र के परेठिया गांव से लापता हुए 17 वर्षीय इंटर के छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला है। छात्र के लापता होने के बाद उसके मोबाइल से पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का संदेश आया था। रुपये नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया था。 जानकारी के मुताबिक, परेठिया गांव निवासी सूरज कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच देर रात सूरज के मोबाइल से उसके पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश आया। संदेश में रुपये नहीं देने पर सूरज की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने सतरिख थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो वाराणसी में मिली। इसके बाद बाराबंकी पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और लापता छात्र सूरज को खोज निकाला। पुलिस छात्र को लेकर बाराबंकी लौट आई है。 फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सूरज किन परिस्थितियों में वाराणसी पहुंचा था और उसके मोबाइल से पिता के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश किसने भेजा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ओबीसी मॉर्चा की बड़ी बैठक दफ्तर में
Noida, Uttar Pradesh:प्रकाश पाल राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा यूपी भाजपा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की बड़ी बैठक दफ्तर में बुलाई गई है. बैठक में ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए बैठक महत्वपूर्ण है.0
0
Report
पंचायत चुनावों के लिए बीजेपी में मंथन, CM भजनलाल शर्मा जल्द कार्यालय पहुँचेंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही है बैठक चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर मंथन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी नेता कर रहे हैं मंथन कुछ देर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचेंगे बीजेपी प्रदेश कार्यालय CM भजनलाल शर्मा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय0
0
Report
श्रीनगर के नूरबाग में आग से दो मकान जलकर राख, महिला की मौत
Srinagar, Uttarakhand:Woman Dies as Fire Engulfs Two Houses in Srinagar’s Noorbagh A 50-year-old woman died after jumping from a window of a three-storey residential house while attempting to escape a fire in the Jehangir Mohalla area of Noorbagh in Srinagar on Monday. According to preliminary information, the woman jumped from the window while trying to save herself from the rapidly spreading flames. She sustained critical injuries and died in the incident. The fire reportedly engulfed two residential houses, causing extensive damage. Both houses were reportedly gutted in the blaze, leaving the affected families facing significant losses. Soon after the incident, emergency services were alerted, and firefighting operations were launched to bring the flames under control and prevent the fire from spreading to nearby structures. The incident triggered concern among local residents, who witnessed the devastating blaze in the densely populated locality. The exact cause of the fire and the total value of the property damaged are yet to be ascertained. Further details regarding the identity of the deceased woman and the circumstances0
0
Report
Advertisement
सौरभ शुक्ला जयपुर से रवाना, अकासा एयर से मुंबई के लिए रवाना
Jaipur, Rajasthan:अभिनेता सौरभ शुक्ला जयपुर से रवाना। अकासा एयर की फ्लाइट से हुए मुम्बई के लिए रवाना। एक इवेंट में शामिल होने जयपुर आए थे सौरभ शुक्ला।0
0
Report
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पाली में अल्प प्रवास, महापौर से मुलाकात
Pali, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पाली में अल्प प्रवास, उदयपुर से जोधपुर जाते वक्त कुछ देर रुके पनिहारी, पाली महापौर नमिता बुबकिया ने की राज्यपाल कटारिया से मुलाकात, इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रहे मौजूद।0
0
Report
झुंझुनूं में DP चोरी: तांबा कीमतों के बीच ग्रामीण फीडर पर हलचल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की वारदातें बढ़ीं सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में मिला डीपी का खाली खोल डीपी से तांबा निकालकर खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हुए चोर बिजली विभाग जुटा जांच में, किस फीडर से चोरी हुई डीपी जेईएन अरुण बड़सीवाल बोले- ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी की सूचना नहीं आई तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक बार फिर बिजली की डीपी से तांबा चोरी करने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर डीपी चोरी कर उनमें से तांबा निकाल रहे हैं और खाली खोल सुनसान जगहों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में सामने आया है, जहां बिजली की डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जोहड़ में डीपी का खाली खोल पड़ा है। आशंका है कि चोर डीपी को किसी अन्य स्थान से चोरी कर यहां लाए और उसमें से तांबा निकालने के बाद खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि डीपी किस फीडर से चोरी हुई है। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी होने की सूचना नहीं मिली है। विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है, ताकि चोरी की घटना का पता लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
